अनिल अंबानी की रिलायंस ने NDTV पर किया 10 हजार करोड़ का मुकदमा, किया दावा- राफेल डील की कवरेज से हुई मानहानि

By लोकमत न्यूज़ ब्यूरो | Published: October 19, 2018 11:42 AM2018-10-19T11:42:09+5:302018-10-19T12:57:30+5:30

10 हजार करोड़ रुपये के मानहानि का नोटिस मिलने के बाद एनडीटीवी का कहना है कि ये अनिल अंबानी समूह द्वारा तथ्यों को दबाने और मीडिया को अपना काम करने से रोकने की जबरन कोशिश है।

10,000 crore defamation notice to NDTV by Anil Ambani's Reliance regarding rafale coverage | अनिल अंबानी की रिलायंस ने NDTV पर किया 10 हजार करोड़ का मुकदमा, किया दावा- राफेल डील की कवरेज से हुई मानहानि

साभार- एनडीटीवी लोगो

नई दिल्ली टेलीविजन लिमिटेड (एनडीटीवी) को अहमदाबाद सिटी सिविल कोर्ट से 10 हजार करोड़ रुपये की मानहानि का एक नोटिस मिला है। इसे अनिल अंबानी की रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड ने राफेल कवरजे के संबंध में दाखिल किया है। 26 अक्टूबर इस मामले की सुनवाई रखी गई है। यह केस एनडीटीवी के साप्ताहिक शो 'Truth vs Hype' पर किया गया है जो 29 सितंबर को प्रसारित हुआ था।

10 हजार करोड़ रुपये के मानहानि का नोटिस मिलने के बाद एनडीटीवी का कहना है कि ये अनिल अंबानी समूह द्वारा तथ्यों को दबाने और मीडिया को अपना काम करने से रोकने की जबरन कोशिश है। एनडीटीवी का कहना है कि वो अदालत में पूरे तथ्यों के साथ अपनी बात रखेगा।

एनडीटीवी का कहना है कि रिलायंस के आला अधिकारियों से लगातार और लिखित अनुरोध किया गया कि वे कार्यक्रम में शामिल हों या उस बात पर प्रतिक्रिया दें जिस पर भारत में ही नहीं फ्रांस में भी बड़े पैमाने पर चर्चा हो रही है। लेकिन उन्होंने इसे नजरंदाज किया।

Web Title: 10,000 crore defamation notice to NDTV by Anil Ambani's Reliance regarding rafale coverage

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे