नहीं रहे हैरी पॉटर के 'रूबियस हैग्रिड', एक्टर रॉबी कोलट्रन का 72 साल की उम्र में हुआ निधन
By मनाली रस्तोगी | Published: October 15, 2022 11:08 AM2022-10-15T11:08:41+5:302022-10-15T11:11:31+5:30
स्कॉटिश स्टार रॉबी कोलट्रन का जन्म 1950 में दक्षिण लनार्कशायर के रदरग्लेन में हुआ था। रॉबी कोलट्रन के परिवार में उनकी बहन एनी रॉय, उनकी पूर्व पत्नी रोना जेमेल और उनके बच्चे स्पेंसर और एलिस हैं।

(फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: हैरी पॉटर सीरीज में रूबियस हैग्रिड की भूमिका निभाने वाले एक्टर रॉबी कोलट्रन का निधन हो गया। वो 72 साल के थे। रॉबी कोलट्रन आईटीवी डिटेक्टिव ड्रामा क्रैकर एंड द जेम्स बांड फिल्म- गोल्डनआई और द वर्ल्ड इज नॉट इनफ में दिखाई दिए थे। लेकिन उन्हें हैरी पॉटर सीरीज में डेनियल रैडक्लिफ, एमा वॉटसन और रूपर्ट ग्रिंट के साथ रूबियस हैग्रिड की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता था।
हैरी पॉटर की लेखक जेके रोलिंग ने एक्टर रॉबी कोलट्रन को श्रद्धांजलि दी। रोलिंग ने ट्विटर पर कोलट्रन के साथ एक तस्वीर साझा की। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "मैं रॉबी की तरह फिर कभी किसी को दूर से नहीं जान पाउंगी। वह एक अविश्वसनीय प्रतिभा थे, पूरी तरह से बंद और मैं उन्हें जानने, उनके साथ काम करने और उनके साथ हंसने के लिए भाग्यशाली थी। मैं उनके परिवार के लिए अपना प्यार और गहरी संवेदना भेजती हूं।"
I'll never know anyone remotely like Robbie again. He was an incredible talent, a complete one off, and I was beyond fortunate to know him, work with him and laugh my head off with him. I send my love and deepest condolences to his family, above all his children. pic.twitter.com/tzpln8hD9z
— J.K. Rowling (@jk_rowling) October 14, 2022
रोलिंग ने उन्हें अविश्वसनीय प्रतिभा बताया। रोलिंग के अलावा डेनियल रैडक्लिफ ने भी अपने अधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने प्यार 'हैग्रिड' रॉबी कोल्ट्रेन को श्रद्धांजलि दी। रैडक्लिफ ने कोल्ट्रेन के साथ पुरानी तस्वीरें साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, "रॉबी उन सबसे मजेदार लोगों में से एक थे, जिनसे मैं मिला हूं और सेट पर बच्चों को लगातार हंसाते रहते थे।"
उन्होंने आगे लिखा, "मुझे खासतौर पर Prisoner of Azkaban से जुड़ी उनकी यादें याद हैं, जब हम भयानक बारिश हो रही थी और हम हैग्रिड की झोपड़ी में छिपे थे। हमारा मनोबल बनाए रखने के लिए वो कहानियां और चुटकुले सुना रहे थे। मैं खुद को भाग्यशाली महसूस कर रहा हूं कि मुझे उनके साथ काम करने का मौका मिला और उनकी मौत का बहुत दुख है। वो बहुत प्यारे इंसान और शानदार एक्टर थे।"