Oscar 2018: ऑस्कर के इतिहास में पहली बार ट्रांसजेंडर एक्ट्रेस बनी अवार्ड प्रजेंटर

By स्वाति सिंह | Published: March 5, 2018 05:01 AM2018-03-05T05:01:32+5:302018-03-05T07:12:43+5:30

सबसे पहले यह साल 1929 में आयोजित हुआ था तब से हर साल फरवरी के महीने में इसका आयोजन किया जाता है। इस वर्ष विंटर ओलम्पिक्स के कारण इसका आयोजन मार्च में हो रहा है।

Oscar 2018 90th academy award live updates: See the winner and nimination in all major categories | Oscar 2018: ऑस्कर के इतिहास में पहली बार ट्रांसजेंडर एक्ट्रेस बनी अवार्ड प्रजेंटर

Oscar 2018: ऑस्कर के इतिहास में पहली बार ट्रांसजेंडर एक्ट्रेस बनी अवार्ड प्रजेंटर

नई दिल्ली, 5 मार्च:  90वें एकेडमी अवॉर्ड यानी ऑस्कर अवॉर्ड शुरू हो गया है। कालिफोर्निया के डोल्बी थिएटर में हो रहा है। इस इवेंट में हिस्सा लेने के लिए दुनिया भर से कई मशहूर हस्तियां पहुंच चुकी हैं। सबसे पहले यह साल 1929 में आयोजित हुआ था तब से हर साल फरवरी के महीने में इसका आयोजन किया जाता है। इस वर्ष विंटर ओलम्पिक्स के कारण  इसका आयोजन मार्च में हो रहा है। 

पिछले साल की तरह 90वें ऑस्कर अवॉर्ड शो को भी जिम्मी किमेल होस्ट कर रहें हैं। इस बार ऑस्कर के इतिहास में पहली बार एक ट्रांसजेंडर एक्ट्रेस डेनियला वेगा अवार्ड प्रेजेंट कर रहीं हैं। एक्ट्रेस मेरिल स्ट्रीप को इस बार भी बेस्ट एक्ट्रेस कैटेगरी की श्रेणी में नोमिनेट किया गया है। बता दें कि 21 बार नोमिनेट होकर उन्होंने एक रिकॉर्ड बनाया है। हालांकि ट्राफी पर वह केवल तीन बार ही कब्ज़ा जमा पाई हैं। इसके अलावा फिल्म थ्री बिलबोर्ड्स आउटसाइड एब्बिंग मिसौरी में मुख्य भूमिका निभाने वाली फ्रांसिस मैकडरमोंड का पलरा भारी नजर आ रहा है। वह इससे पहले चार बार ऑस्कर के लिए नोमिनेट हो चुकी हैं। 

ऑस्कर अवॉर्ड में हमेशा से यह परंपरा रही है कि पिछले साल का बेस्ट एक्टर विजेता इस साल की बेस्ट एक्ट्रेस का नाम अनाउंस करता है। इस बार इसमें भी बदलाव किए गए हैं। इस साल जेनिफर लॉरेंस और जोडी फोस्टर बेस्ट एक्ट्रेस के नाम को अनाउंस करेंगी और जेन फोंडा और हेलेन मिरेन बेस्ट एक्टर को ट्रॉफी देंगी।

Oscar 2018: 'द शेप ऑफ वॉटर' को मिले हैं 13 नॉमिनेशन, ये रही पूरी लिस्ट

ऑस्कर अवॉर्ड 2018 जुड़े लाइव अपडेटस 

-रेड कार्पेट इवेंट है जारी, थोड़ी देर में शुरू होगा मुख्य समारोह



 

Web Title: Oscar 2018 90th academy award live updates: See the winner and nimination in all major categories

बिदेशी सिनेमा से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे