99 साल की ‘द गोल्डन गर्ल्स’ अभिनेत्री बेट्टी व्हाइट शतक से चूकीं, मौत से फैंस मायूस; अमेरिकी राष्ट्रपति Joe Biden ने भी किया याद

By आजाद खान | Published: January 1, 2022 04:32 PM2022-01-01T16:32:37+5:302022-01-01T16:36:11+5:30

अभिनेत्री बेट्टी व्हाइट को उनके अभिनय के लिए जाना जाएगा। उनके इस अचानक मौत से फैंस में गम का माहौल है।

news hollywood famous comedian actress betty white died at 99 fans disappointed usa president joe biden express sadness | 99 साल की ‘द गोल्डन गर्ल्स’ अभिनेत्री बेट्टी व्हाइट शतक से चूकीं, मौत से फैंस मायूस; अमेरिकी राष्ट्रपति Joe Biden ने भी किया याद

99 साल की ‘द गोल्डन गर्ल्स’ अभिनेत्री बेट्टी व्हाइट शतक से चूकीं, मौत से फैंस मायूस; अमेरिकी राष्ट्रपति Joe Biden ने भी किया याद

Highlightsमशहूर अभिनेत्री बेट्टी व्हाइट के 99वे साल होने से पहले ही उनकी मौत हो गई है। बेट्टी अपने अभिनय से अमेरिकी लोगों को मुस्कुरा देती थी। इन्होंने अपने करियर में एमी अवार्ड जैसे पुरस्कार भी जीते हैं।

अमेरिकी की मशहूर कॉमेडियन और अभिनेत्री बेट्टी व्हाइट का 99 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया है। इस बात की जानकारी पीपल मैगजीन में देते हुए उनके एजेंट जेफ विटजास ने उन्हें मिस्स करते हुए उनकी खूब तारीफ भी की। बता दें कि अभिनेत्री बेट्टी व्हाइट ने सात दशक से भी ज्यादा अमेरिकी लोगों को अपने अभिनय से हंसाया है। उनको याद करने वालों में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन भी है। बेट्टी व्हाइट ने अपने टेलिविजन करियर की शुरुआत ‘द गोल्डन गर्ल्स’ और ‘द मेरी टायलर मूर शो’ से की थी। इन्होंने एमी अवार्ड भी अपने नाम किया है। उनकी अचानक इस मौत के बारे में अभी कुछ खास पता नहीं चल पाया है। 

आखिर कौन थीं अभिनेत्री बेट्टी व्हाइट

अभिनेत्री बेट्टी व्हाइट को दर्शकों ने टेलीविजन पर पहली बार 1949 में देखा था। इनको अमेरिकी टेलिविजन इतिहास में सबसे लंबे समय तक काम करने वाली अभिनेत्री के रुप में भी जाना जाता है। ये अपने अभिनय से अमेरिकी लोगों को हंसाने का काम करती थी और इनके नहीं होने पर इनके फैंस में काफी दुख और मायूसी है। आपको बता दें कि अभिनेत्री बेट्टी व्हाइट की आवाज आखिरी बार 2019 में आई "टॉय स्टोरी 4" में सुनी गई थी। इसके बाद उन्होंने और कहीं काम नहीं किया था।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन भी किया याद

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन भी ने भी अभिनेत्री बेट्टी व्हाइट को याद किया और ट्वीट करते हुए कहा कि मैं और जिल (अमेरिका की प्रथम महिला) बेट्टी व्हॉइट को बहुत याद करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि बेट्टी ने उनके बचपन से लेकर अमेरिकी नागरिकों के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम किया है। वहीं बेट्टी व्हाइट के एजेंट जेफ विटजास ने भी उन्हें याद करते हुए कहा कि वे जानवरों से बहुत प्यार करती थी। उनको मौत से डर नहीं लगता था और वे हमेंशा अपने पति को मिस किया करती थी। 
 

Web Title: news hollywood famous comedian actress betty white died at 99 fans disappointed usa president joe biden express sadness

बिदेशी सिनेमा से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे