#MeToo में नया खुलासा, मशहूर अभिनेत्री ने बताया- वह बाथरूम में घुस आया और मेरे कपड़े फाड़ दिए
By जनार्दन पाण्डेय | Published: September 30, 2018 07:45 PM2018-09-30T19:45:08+5:302018-10-10T16:07:53+5:30
मी टू अभियान ने दोबारा जोर पकड़ा है। महिलाएं फिर से सोशल मीडिया में आपबीती जाहिर कर रही हैं और अपने शोषण के बारे में खुलकर बता रही हैं। हाल में मीरा सोरविनो, एशले जुड और कारा डेलेविंग जैसे सामने आए।
#MeToo अभियान में अगला नाम अमेरिकी टीवी शो मॉडर्न फैमिली फेम स्टार अभिनेत्री सराह हीलैंड का जुड़ गया है। सराह ने एक ट्वीट कर के आपबीती बताई है। उन्होंने लिखा, " वह एक दोस्त था। हाईस्कूल में मेरा एक साल सीनियर। न्यू ईयर की पार्टी थी। सभी लोग नशे में थे। मैं बाथरूम में थी। तभी वह भी बाथरूम में घुस आया। उसने मेरे पैरों से सटे कपड़े को फाड़ दिया। मुझे लगा यह कोई सपना है। लेकिन अगली सुबह मुझे अहसास हुआ यह कुछ और था।"
उन्होंने आगे लिखा, "मैंने सोचा कि कोई मेरा विश्वास नहीं करेगा। मैं इस मामले में कोई ड्रामा नहीं चाहती थी। हालांकि, मैंने ना नहीं कहा था। महिलाओं का विश्वास करो। किसी भी व्यक्ति को यह सदमा दे सकता है।" सराह इस वक्त 27 साल की हैं। वह अमेरिका के हिट टीवी शो मॉडर्न फैमिली की मुख्य अभिनेत्री हैं।
इसके जवाब में ट्विटर पर महिलाएं जमकर लिख रही हैं। एक यूजर स्टेफनी शिंडलर ने कहा, मैं चाहती हूं कि आपकी इस बेबाकी भरी आपबीती को सबसे अलग और अनोखी कहूं, लेकिन मैं ऐसा नहीं कर सकती। क्योंकि ज्यादातर महिलाओं की यही कहानी है।
#WeBelieveChristine#MeToo#believewomen#IBelieveHerpic.twitter.com/T1Evor6GTD
— Sarah Hyland (@Sarah_Hyland) September 27, 2018
मी टू अभियान ने दोबारा जोर पकड़ा है। महिलाएं फिर से सोशल मीडिया में आपबीती जाहिर कर रही हैं और अपने शोषण के बारे में खुलकर बता रही हैं। हाल में मीरा सोरविनो, एशले जुड और कारा डेलेविंग जैसे सामने आए। उन्होंने अपने साथ हुई घटनाओं के बारे में दुनिया को बताया। इस अभियान में आसिया अर्जेंटो मीटू सबसे बड़ा नाम रही हैं। उन्होंने खुल कर हार्वे वाइनस्टीन के खिलाफ आवाज उठाई। हार्वे वाइनस्टीन हॉलीवुड के सबसे बड़ी हस्तियों में से एक हैं।
हाल ही में भारतीय मूल की मशहूर अमेरिकी मॉडल एवं टीवी पर्सनालिटी पद्मा लक्ष्मी ने अपनी जिंदगी से जुड़े से कई खुलासे किए हैं। उन्होंने बताय कि जब वो सिर्फ 16 साल की थी तो उनके बॉयफ्रेंड ने उनका रेप किया था। इसके साथ ही यह भी बताया कि जब वह सात साल की थी उनके चाचा ने उनके साथ छेड़खाड़ी करने की कोशिश की थी।
पद्मा लक्ष्मी ने न्यूयॉर्क टाइम्स को इंटरव्यू में बताया कि वह 32 साल तक चुप इसलिए रहीं क्योंकि उन्हें अपने ही ऊपर अंगुलियां उठने का डर था। लक्ष्मी ने कहा, सुप्रीम कोर्ट के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पसंद (कावनाह) पर लगे आरोपों के बाद उन्हें पिछले हफ्ते इस घटना को लेकर अपना बुरा अनुभव याद आ गया। हालांकि इस इंटरव्यू में 48 वर्षीय लक्ष्मी ने अपने बॉयफ्रेंड के नाम का खुलासा नहीं किया।
I wrote an Op-Ed for @nytimes about something terrible that happened to me in my youth, something that happens to young women every day. We all have an opportunity to change the narrative and believe survivors. https://t.co/pqFt50t4R1
— Padma Lakshmi (@PadmaLakshmi) September 25, 2018
इसके अलावा इस अभियान में बॉलीवुड अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने अभिनेता नाना पाटेकर पर शोषण को लेकर उठाई गई आवाज पर फिलहाल बॉलीवुड में खलबली मची हुई है।