पूर्व फुटबॉलर डेविड बेकहम और फैशन डिजाइनर विक्टोरिया के सबसे बड़े बेटे ब्रुकलिन और अभिनेत्री निकोला पेल्ट्ज ने की शादी, देखें तस्वीरें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: April 10, 2022 06:11 PM2022-04-10T18:11:38+5:302022-04-10T18:13:06+5:30

पूर्व फुटबॉलर डेविड बेकहम और फैशन डिजाइनर-पूर्व स्पाइस गर्ल विक्टोरिया बेकहम के बेटे ब्रुकलिन बेकहम 9 अप्रैल को निकोला पेल्ट्ज के साथ शादी के बंधन में बंध गए।

David Beckham and Victoria son Brooklyn Beckham-Nicola Peltz tie knot lavish wedding ceremony Florida | पूर्व फुटबॉलर डेविड बेकहम और फैशन डिजाइनर विक्टोरिया के सबसे बड़े बेटे ब्रुकलिन और अभिनेत्री निकोला पेल्ट्ज ने की शादी, देखें तस्वीरें

ब्रुकलिन और निकोला ने जनवरी 2020 में इंस्टाग्राम पर अपने रिश्ते की पुष्टि की थी। (file photo)

Highlightsबहन हार्पर (10) ‘ब्राइड्समेड बनीं और उनके 17 वर्षीय भाई क्रूज ‘बेस्ट मैन’ बने।दुल्हन ने प्रतिष्ठित इतालवी फैशन हाउस वैलेंटिनो की ड्रेस का विकल्प चुना। मालिक निकोला के उद्यमी पिता नेल्सन पेल्ट्ज हैं।

लंदनः मॉडल शेफ ब्रुकलिन बेकहम और अभिनेत्री निकोला पेल्ट्ज शनिवार को मियामी में एक समारोह में शादी के बंधन में बंध गए। पूर्व फुटबॉलर डेविड बेकहम और फैशन डिजाइनर-पूर्व स्पाइस गर्ल विक्टोरिया बेकहम के सबसे बड़े बेटे ब्रुकलिन ने 11 जुलाई, 2020 को ‘ट्रांसफॉर्मर्स: एज ऑफ एक्सटिंक्शन’ की अभिनेत्री से सगाई की घोषणा की थी।

‘द मिरर’ के अनुसार, शादी समारोह मियामी में समुद्र के किनारे एक भवन में आयोजित हुआ जिसके मालिक निकोला के उद्यमी पिता नेल्सन पेल्ट्ज हैं। अपनी शादी की पोशाक के लिए 27 वर्षीय दुल्हन ने प्रतिष्ठित इतालवी फैशन हाउस वैलेंटिनो की ड्रेस का विकल्प चुना। ब्रुकलिन की बहन हार्पर (10) ‘ब्राइड्समेड बनीं और उनके 17 वर्षीय भाई क्रूज ‘बेस्ट मैन’ बने।

दुल्हन की तरफ से निकोला की दादी शादी के दिन ‘मेड ऑफ ऑनर’ थीं। शादी में ज्यादातर परिवार के लोग शामिल थे। इस समारोह में अभिनेत्री ईवा लोंगोरिया और टेनिस आइकन सेरेना विलियम्स भी शामिल हुईं। ब्रुकलिन और निकोला ने जनवरी 2020 में इंस्टाग्राम पर अपने रिश्ते की पुष्टि की थी। 

Web Title: David Beckham and Victoria son Brooklyn Beckham-Nicola Peltz tie knot lavish wedding ceremony Florida

बिदेशी सिनेमा से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे