चंद्रयान-2 पर एक्टर ब्रैड पिट ने एस्ट्रोनॉट से पूछा- क्या आपने भारतीय मून लैंडर विक्रम को देखा? मिला ये जवाब

By मेघना वर्मा | Published: September 17, 2019 04:17 PM2019-09-17T16:17:41+5:302019-09-17T16:17:41+5:30

चंद्रयान-2 दूसरा लूनर मिशन है जिसे चंद्रयान 1 के बाद बनाया गया। चंद्रयान 1 को 2008 में लॉन्च किया गया था। वहीं चंद्रयान 2 को इसी साल 22 जुलाई को श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया गया था।

Brad Pitt asks Nasa astronaut that did he saw Chandrayaan 2's Vikram lander | चंद्रयान-2 पर एक्टर ब्रैड पिट ने एस्ट्रोनॉट से पूछा- क्या आपने भारतीय मून लैंडर विक्रम को देखा? मिला ये जवाब

चंद्रयान-2 पर एक्टर ब्रैड पिट ने एस्ट्रोनॉट से पूछा- क्या आपने भारतीय मून लैंडर विक्रम को देखा? मिला ये जवाब

Highlightsब्रैड पिट हॉलीवुड के जाने-माने एक्टर हैं।आखिरी बार ब्रैड पिट फिल्म 'वन्स अपॉन अ टाइम इन हॉलीवुड' में नजर आए हैं।

'वन्स अपॉन अ टाइम इन हॉलीवुड' एक्टर ब्रैड पिट की दीवानगी लोगों के सिर चढ़कर बोलती है। अपनी एक्टिंग और अपने अंदाज से बैड पूरी दुनिया को दीवाना कर चुके हैं। रिसेंटली ब्रैड पिट एक बार फिर चर्चा में आ गए जब उन्होंने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से अमेरिका के एस्ट्रोनॉट निक से बात की। इन बातों में उन्होंने भारत के विक्रम लैंडर का भी जिक्र कर दिया। 

बता दें ब्रैड पिट अपनी अगली फिल्म का प्रमोशन करने नासा पहुंचे थे। जिसमें वो खुद एक एस्ट्रोनॉट का किरदार निभा रहे हैं। 20 मिनट की उनकी इस बातचीत को नासा की टीवी पर ब्रॉडकास्ट किया गया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

ब्रैड पिट ने निक से आईएसएस में बीत रही उनकी जिंदगी के बारे में उनसे बात की। निक ने उन्हें बताया कि स्पेस में एक एस्ट्रोनॉट सुबह 7.30 से शाम 7.30 तक काम करता है। इन्हीं बातों के बीच ब्रैड पिट ने निक से पूछा कि क्या उन्होंने कहीं इंडिया के विक्रम लैंडर को कहीं देखा जो चंद्रयान 2 का पार्ट है। निक ने उनकी इस बात का जवाब दिया और कहा, 'नहीं अनफॉर्चुनेटली हमने उसे नहीं देखा।'

बता दें निक अभी दो अमेरिकन, दो रशियन और एक इटली के एस्ट्रोनॉट्स के साथ आईएसएस स्पेस में हैं। चंद्रयान-2 दूसरा लूनर मिशन है जिसे चंद्रयान 1 के बाद बनाया गया। चंद्रयान 1 को 2008 में लॉन्च किया गया था। वहीं चंद्रयान 2 को इसी साल 22 जुलाई को श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया गया था। मगर चांद की सतह से 2 किलोमीटर की दूरी पर उसका कनेक्शन जमीनी स्टेशन से टूट गया। 

Web Title: Brad Pitt asks Nasa astronaut that did he saw Chandrayaan 2's Vikram lander

बिदेशी सिनेमा से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे