पुलिस हिरासत में जॉर्ज फ्लॉयड की मौत पर सिंगर अडेल का फूटा गुस्सा, कह डाली ये बड़ी बात

By भाषा | Published: June 2, 2020 06:36 PM2020-06-02T18:36:56+5:302020-06-02T18:36:56+5:30

अमेरिका में पुलिस बर्बरता के चलते 46 साल के अश्वेत शख्स जॉर्ज फ्लॉयड की मौत हो गई। जिसके बाद से वहां लगातार विरोध प्रदर्शन जारी है।

Be righteously angered but be focused Adele on protests over George Floyd killing | पुलिस हिरासत में जॉर्ज फ्लॉयड की मौत पर सिंगर अडेल का फूटा गुस्सा, कह डाली ये बड़ी बात

(फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Highlightsइस घटना के बाद एक सप्ताह से अमेरिका में आक्रोश और विरोध के स्वर मुखर हो उठे हैं। संगीत जगत और हॉलीवुड के अनेक सितारों ने घटना पर आक्रोश व्यक्त कर चुके हैं। सोमवार को अपनी पोस्ट में गायिका ने फ्लॉयड का चित्र साझा किया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ब्रिटिश गायिका अडेले ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट डाल कर अमेरिका में पुलिस हिरासत में जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के मुद्दे पर जारी विरोध प्रदर्शनों के साथ एकजुटता जताई। रेस्तरां में काम करने वाले अफ्रीकी-अमेरिकी समुदाय के 46 वर्षीय फ्लॉयड की मिनियापोलिस में उस वक्त मौत हो गई थी जब एक श्वेत पुलिस कर्मी ने उसे जमीन पर गिरा कर उसकी गर्दन को घुटने से दबा दिया था।

इस घटना के बाद एक सप्ताह से अमेरिका में आक्रोश और विरोध के स्वर मुखर हो उठे हैं। संगीत जगत और हॉलीवुड के अनेक सितारों ने घटना पर आक्रोश व्यक्त कर चुके हैं। सोमवार को अपनी पोस्ट में गायिका ने फ्लॉयड का चित्र साझा किया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

अडेले ने लिखा, “जॉर्ज फ्लॉयड की हत्या से दुनिया सदमे में है। समूचे विश्व में एक साथ विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। उचित कारण के लिए आक्रोश व्यक्त करें और उसी पर ध्यान केंद्रित करें। सुनते रहें, पूछते रहें और सीखते रहें। 

यह जरूरी है कि इस समय हम निराश या न हों और बहकावे में न आएं। यह व्यवस्थित नस्लभेद के बारे में है यह पुलिस हिंसा के बारे में है और यह असमानता के बारे में है।” अडेले ने कहा कि नस्लभेद एक समस्या है और पूरी दुनिया पर हावी है। 

Web Title: Be righteously angered but be focused Adele on protests over George Floyd killing

बिदेशी सिनेमा से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे