वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से नेटफ्लिक्स सीरीज के दो अभिनेताओं की मौत, 6 लोग घायल
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: June 18, 2022 01:00 PM2022-06-18T13:00:19+5:302022-06-18T13:06:40+5:30
स्थानीय मीडिया ने कहा कि एक रेगिस्तानी इलाके में सड़क से भागने के बाद वैन पलट गई। चालक दल उस समय निकटवर्ती सांता रोसालिया क्षेत्र में काम कर रहा था।

वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से नेटफ्लिक्स सीरीज के दो अभिनेताओं की मौत, 6 लोग घायल
मेक्सिको सिटीः उत्तर पश्चिमी मेक्सिको के बाजा कैलिफोर्निया सुर प्रायद्वीप क्षेत्र में एक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से इसमें सवार नेटफ्लिक्स सीरीज 'द चोजन वन' के दो अभिनेताओं की मौत हो गयी और टीम के छह अन्य सदस्य घायल हो गए। स्थानीय मीडिया के अनुसार, दुर्घटना बृहस्पतिवार को रेगिस्तानी इलाके में तब हुई जब तेज रफ्तार वाहन अचानक पलट गया।
बाजा कैलिफोर्निया संस्कृति विभाग ने शुक्रवार को बताया रेमुंडो गार्डुनो क्रूज और जुआन फ्रांसिस्को गोंजालेज एगुइलर की मृत्यु हो गयी और टीम के छह अन्य सदस्य घायल हो गए। स्थानीय मीडिया ने कहा कि एक रेगिस्तानी इलाके में सड़क से भागने के बाद वैन पलट गई। चालक दल उस समय निकटवर्ती सांता रोसालिया क्षेत्र में काम कर रहा था।