हॉकी से जुड़ी ये सच्चाई जानकर हैरान हो गए नवीन पटनायक, पीएम मोदी को लिखा खत

By विनीत कुमार | Published: June 20, 2018 05:01 PM2018-06-20T17:01:34+5:302018-06-20T17:01:34+5:30

भारत का हॉकी से काफी पुराना नाता रहा है और एक समय में भारतीय हॉकी की सराहना पूरे विश्व में होती थी।

odisha chief minister naveen patnaik letter to pm modi to officially recognise hockey as india national game | हॉकी से जुड़ी ये सच्चाई जानकर हैरान हो गए नवीन पटनायक, पीएम मोदी को लिखा खत

Naveen Patnaik

नई दिल्ली, 20 जून: ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हॉकी को आधिकारिक तौर पर भारत के राष्ट्रीय खेल के तौर पर पहचान देने की गुजारिश की है। हॉकी को अनाधिकारिक तौर पर ऐसे भी भारत के राष्ट्रीय खेल के तौर पर देखा जाता है हालांकि भारत सरकार से ऐसी मान्यता नहीं है। ओडिशा को साल के आखिर में हॉकी वर्ल्ड कप की मेजबानी करनी है। साथ ही राज्य सरकार भारतीय हॉकी टीम की प्रायोजक भी है। 

नवीन पटनायक ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर कहा, 'जैसा कि आप जानते हैं, अगला हॉकी वर्ल्ड कप नवंबर में ओडिशा में आयोजित होना है। तैयारियों का जायजा लेते हुए मै जानकर हैरान रह गया कि राष्ट्रीय खेल के तौर पर लोकप्रिय हॉकी दरअसल राष्ट्रीय खेल के तौर पर अधिसूचित है ही नहीं।'

पटनायक ने अपने पत्र में आगे लिखा, 'इसलिए, मैं निश्चित तौर पर कह सकता हूं कि आप भी इससे सहमत होंगे कि जिस खेल को हमारे देश के करोड़ो फैंस पसंद करते हैं, इस लिहाज से हॉकी को राष्ट्रीय खेल के तौर पर अधिसूचित किया जाए।'

बता दें कि भारत का हॉकी से काफी पुराना नाता रहा है और एक समय में भारतीय हॉकी की सराहना पूरे विश्व में होती थी। भारत ने हॉकी में 8 ओलंपिक गोल्ड मेडल जीते हैं।

Web Title: odisha chief minister naveen patnaik letter to pm modi to officially recognise hockey as india national game

हॉकी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे