हॉकी स्टार अवॉर्डस 2017 की घोषणा, भारत की झोली खाली
By IANS | Published: February 6, 2018 03:12 PM2018-02-06T15:12:07+5:302018-02-06T15:12:32+5:30
हॉकी स्टार अवॉर्डस-2017 में भारतीय खिलाड़ियों के नाम नदारद रहे।
अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने यहां हॉकी स्टार अवॉर्डस-2017 की घोषणा कर दी है। इन अवॉर्डस में भारतीय खिलाड़ियों के नाम नदारद रहे। एफआईएच द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, अर्जेटीना की डेलफिना मेरिनो को 2017 की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी का अवॉर्डस मिला है, जबकि बेल्जियम के अर्थर वान डोरेन को सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी के अलावा उभरते हुए सितारे का भी अवॉर्ड मिला है।
अर्जेटीना की मारिया ग्रानाटो को महिला श्रेणी में उभरती हुई खिलाड़ी का अवॉर्ड मिला है। उन्हें लगातार दूसरी साल यह अवार्ड मिला है। इंग्लैंड एंड ग्रेट ब्रिटेन की मैडी हिच एक और खिलाड़ी रहीं जिन्हें लगातार दूसरी साल सर्वश्रेष्ठ महिला गोलकीपर का पुरुस्कार मिला हो। वहीं पुरुषों में बेल्जियम के विसेंट वानस्च को सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर का अवार्ड मिला है।
नीदरलैंड्स की महिला टीम को हॉकी वर्ल्ड लीग का खिताब दिलाने वाले कोच ऑस्ट्रेलिया के एल्सन अनन को महिला टीम के सर्वश्रेष्ठ कोच का अवॉर्ड मिला है। नीदरलैंड्स की पुरुष टीम को राबोबैंक यूरोहॉकी चैम्पियनशिप और बेल्जियम को जोहान्सबर्ग में हॉकी वर्ल्ड लीग के सेमीफाइनल में पहुंचाने वाले न्यूजीलैंड के शेन मैक्लोड को संयुक्त रूप से पुरुष टीम के सर्वश्रेष्ठ कोचों का अवॉर्ड मिला है।