कई शीर्ष खिलाड़ी चोटिल, अजलन शाह में मनप्रीत करेंगे युवा टीम की कप्तानी

By भाषा | Published: March 6, 2019 07:28 PM2019-03-06T19:28:42+5:302019-03-06T19:28:42+5:30

भारत के अलावा मेजबान मलेशिया, कनाडा, कोरिया, दक्षिण अफ्रीका और एशियाई खेलों का स्वर्ण पदक विजेता जापान इसमें भाग लेगा। भारत अपने अभियान की शुरुआत 23 मार्च को जापान के खिलाफ करेगा।

Manpreet Singh to lead Indian hockey team in Sultan Azlan Shah Cup | कई शीर्ष खिलाड़ी चोटिल, अजलन शाह में मनप्रीत करेंगे युवा टीम की कप्तानी

कई शीर्ष खिलाड़ी चोटिल, अजलन शाह में मनप्रीत करेंगे युवा टीम की कप्तानी

भारत ने कई शीर्ष खिलाड़ियों के चोटिल होने के कारण बाहर होने से मिडफील्डर मनप्रीत सिंह की अगुवाई में बुधवार को 18 सदस्यीय टीम का चयन किया जिसमें अधिकतर युवा खिलाड़ी शामिल हैं। मनप्रीत के साथ डिफेंडर सुरेंदर कुमार को उप कप्तान बनाया गया है। इस साल अजलन शाह कप इपोह में 23 से 30 मार्च के बीच खेला जाएगा। भारत के अलावा मेजबान मलेशिया, कनाडा, कोरिया, दक्षिण अफ्रीका और एशियाई खेलों का स्वर्ण पदक विजेता जापान इसमें भाग लेगा। भारत अपने अभियान की शुरुआत 23 मार्च को जापान के खिलाफ करेगा। उसे इस टूर्नामेंट में फॉरवर्ड एस वी सुनील, आकाशदीप सिंह, रमनदीप सिंह और ललित उपाध्याय, डिफेंडर रूपिंदर पाल सिंह और हरमनप्रीत सिंह तथा मिडफील्डर चिंगलेनसना की कमी खलेगी।

ये सभी चोटिल होने के कारण टीम से बाहर है। दो जूनियर खिलाड़ी विशाल एंतिल और प्रदीप सिंह भी चोटिल होने के कारण टीम से बाहर हैं। हाकी इंडिया के बयान के अनुसार सभी चोटिल खिलाड़ी भारतीय खेल प्राधिकरण के बेंगलुरू स्थित केंद्र में चोटों से उबरने की प्रक्रिया में पहले की तरह की भाग लेते रहेंगे। इस 18 सदस्यीय टीम में अनुभवी गोलकीपर पी आर श्रीजेश हैं। उनके साथ दूसरे गोलकीपर कृष्ण बी पाठक होंगे। हाकी इंडिया के हाई परफोरमेन्स निदेशक डेविड जॉन ने कहा, ‘‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ प्रमुख खिलाड़ी चोटिल होने के कारण अजलन शाह कप में भाग नहीं ले पाएंगे, लेकिन उनके लिये एफआईएच सीरीज फाइनल से पहले पूरी तरह फिट होकर वापसी करना महत्वपूर्ण है जो कि 2020 ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करने की दृष्टि से बेहद अहम टूर्नामेंट है।’’ भारतीय हाकी टीम के मुख्य कोच का पद खाली पड़ा है। हरेंद्र सिंह को विश्व कप में टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद हटा दिया गया था। अजलन शाह कप में खेलने के लिये भारतीय टीम 18 मार्च को बेंगलुरू से रवाना होगी।

भारतीय टीम इस प्रकार है :

गोलकीपर: पी आर श्रीजेश, कृष्ण बी पाठक।

रक्षापंक्ति : गुरिंदर सिंह, सुरेंदर कुमार (उप-कप्तान), वरुण कुमार, बीरेंद्र लाकड़ा, अमित रोहिदास, कोठाजीत सिंह खडंगबम।

मध्यपंक्ति : हार्दिक सिंह, नीलकांत शर्मा, सुमित, विवेक सागर प्रसाद, मनप्रीत सिंह (कप्तान)।

अग्रिम पंक्ति : मनदीप सिंह, सिमरनजीत सिंह, गुरजंत सिंह, शिलानंद लकड़ा, सुमित कुमार। भाषा पंत सुधीर सुधीर

Web Title: Manpreet Singh to lead Indian hockey team in Sultan Azlan Shah Cup

हॉकी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे