खेलो इंडिया: पंजाब को हराकर हरियाणा बना अंडर-17 पुरूष हॉकी चैंपियन, ओडिशा को ब्रॉन्ज

By भाषा | Published: January 14, 2019 08:37 PM2019-01-14T20:37:13+5:302019-01-14T20:37:13+5:30

पुरुषों के ही अंडर-17 वर्ग के प्लेऑफ मैच में ओडिशा ने उत्तर प्रदेश को पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से हराकर कांस्य पदक जीता।

khelo india youth games haryana wins boys under 17 hockey gold medal | खेलो इंडिया: पंजाब को हराकर हरियाणा बना अंडर-17 पुरूष हॉकी चैंपियन, ओडिशा को ब्रॉन्ज

हरियाणा ने जीता गोल्ड (फोटो- खेलो इंडिया)

मुंबई:हरियाणा ने एक बेहद करीबी मैच में पंजाब को सोमवार को 1-0 से हराकर खेलो इंडिया यूथ गेम्स में अंडर-17 पुरूष हॉकी प्रतियोगिता का स्वर्ण पदक जीत लिया। हरियाणा की तरफ से यह महत्वपूर्ण गोल साहिल शर्मा ने 40वें मिनट में किया।

इसके बाद हरियाणा टीम ने इस बढ़त का अच्छी तरह से बचाव किया। महिंद्रा हॉकी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में दोनों टीमों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। पहले दो क्वॉर्टर गोलरहित रहने के बाद तीसरे क्वॉर्टर में हरियाणा ने साहिल के निर्णायक गोल की मदद से बढ़त बना ली। 

पुरुषों के ही अंडर-17 वर्ग के प्लेऑफ मैच में ओडिशा ने उत्तर प्रदेश को पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से हराकर कांस्य पदक जीता। निर्धारित समय तक दोनों टीमें गोलरहित बराबरी पर थी। लड़कियों के अंडर-17 वर्ग के लीग मैचों में हरियाणा ने मेजबान महाराष्ट्र को 5-0 से और ओडिशा ने मिजोरम को 4-2 से पराजित किया। अंडर-21 वर्ग के लीग मैचों में हरियाणा ने उत्तर प्रदेश को 4-2 से हराया जबकि पंजाब ने चंडीगढ़ के साथ गोलरहित ड्रॉ खेला।

Web Title: khelo india youth games haryana wins boys under 17 hockey gold medal

हॉकी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे