भारत ने 2023 वर्ल्ड कप की मेजबानी की दावेदारी पेश की, दो अन्य देश भी करना चाहते हैं मेजबानी

By भाषा | Published: October 18, 2019 09:44 AM2019-10-18T09:44:21+5:302019-10-18T09:44:21+5:30

एफआईएच का एक कार्यसमूह छह नवंबर को होने वाली बैठक में सभी की दावेदारी पर गौर करके कार्यकारी बोर्ड को अनुशंसा भेजेगा। इस पर अंतिम फैसला आठ नवंबर 2019 को होगा।

India presents bid to host men's Hockey World Cup in 2023 | भारत ने 2023 वर्ल्ड कप की मेजबानी की दावेदारी पेश की, दो अन्य देश भी करना चाहते हैं मेजबानी

भारत ने 2023 वर्ल्ड कप की मेजबानी की दावेदारी पेश की, दो अन्य देश भी करना चाहते हैं मेजबानी

Highlightsभारत समेत तीन देशों ने अगले पुरुष हॉकी विश्व कप की मेजबानी की दावेदारी पेश की है।भारत तीन बार विश्व कप का मेजबान रह चुका है। भारत ने 13 से 29 जनवरी 2023 के बीच विश्व कप की मेजबानी की इच्छा जताई है।

लुसाने, 17 अक्टूबर। भारत समेत तीन देशों ने अगले पुरुष हॉकी विश्व कप की मेजबानी की दावेदारी पेश की है। अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ ने गुरुवार को यह जानकारी दी। भारत तीन बार विश्व कप का मेजबान रह चुका है।

भारत ने 13 से 29 जनवरी 2023 के बीच विश्व कप की मेजबानी की इच्छा जताई है। बेल्जियम और मलेशिया ने भी अपनी दावेदारी रखी है। वे एक से 17 जुलाई 2022 के बीच मेजबानी करना चाहते हैं।

एफआईएच ने एक विज्ञप्ति में बताया कि पांच देशों ने महिला हॉकी विश्व कप की मेजबानी का दावा किया है। जर्मनी, स्पेन और नीदरलैंड एक से 17 जुलाई 2022 तक मेजबानी करना चाहते हैं, जबकि मलेशिया ओर न्यूजीलैंड 13 से 29 जनवरी 2023 के बीच मेजबानी के इच्छुक हैं।

एफआईएच का एक कार्यसमूह छह नवंबर को होने वाली बैठक में सभी की दावेदारी पर गौर करके कार्यकारी बोर्ड को अनुशंसा भेजेगा। इस पर अंतिम फैसला आठ नवंबर 2019 को होगा।

Web Title: India presents bid to host men's Hockey World Cup in 2023

हॉकी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे