हॉकी इंडिया ने की पाकिस्तान के सहायक कोच के खिलाफ शिकायत, लगा ये आरोप

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Published: December 8, 2018 06:20 AM2018-12-08T06:20:46+5:302018-12-08T06:20:46+5:30

हॉकी इंडिया ने पुरुष हॉकी विश्व कप में पाकिस्तान के सहायक कोच दानिश कलीम के खिलाफ सुरक्षा संबंधित प्रोटोकॉल के उल्लंघंन के लिए जांच शुरू की। 

Hockey World Cup: Hockey India lodge complaint against Pakistan's assistant coach Danish Kaleem | हॉकी इंडिया ने की पाकिस्तान के सहायक कोच के खिलाफ शिकायत, लगा ये आरोप

हॉकी इंडिया ने की पाकिस्तान के सहायक कोच के खिलाफ शिकायत, लगा ये आरोप

भुवनेश्वर। 7 दिसंबर।हॉकी इंडिया ने पुरुष हॉकी विश्व कप में पाकिस्तान के सहायक कोच दानिश कलीम के खिलाफ सुरक्षा संबंधित प्रोटोकॉल के उल्लंघंन के लिए जांच शुरू की। टूर्नामेंट में अभी तक पाकिस्तान का अभियान मैदान के बाहर उठे कई मुद्दों से बद से बदतर होता जा रहा है, जिसमें कप्तान मोहम्मद रिजवान सीनियर का चोट के कारण बाहर होना और उप कप्तान अम्माद बट पर एक मैच का निलंबन शामिल है।

अब हॉकी इंडिया ने अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ के तकनीकी सदस्य जर्मनी के क्रिस्टियन डेकेनब्रोक के पास दानिश के खिलाफ आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई कि उन्होंने स्टेडियम के अंदर सुरक्षाकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार किया और सुरक्षा संबंधित नियमों का उल्लंघन किया। पाकिस्तान के मुख्य कोच तौकीर अहमद दार ने स्वीकार किया कि रविवार को नीदरलैंड के खिलाफ पूल 'डी' के अहम मैच से पहले उनके लिए मैदान के अंदर और बाहर के हालात आसान नहीं हैं।

उन्होंने शुक्रवार को अभ्यास सत्र के बाद कहा कि पिछले कुछ दिन काफी मुश्किल भरे रहे हैं। खेल के इतर अन्य चीजों पर समय ऊर्जा बर्बाद हो रही है। दार ने कहा कि हमारे मुख्य खिलाड़ियों में से एक हमारे कप्तान फ्रैक्चर से जूझ रहे हैं। हमारे उप कप्तान को तकनीकी दल ने प्रतिबंधित कर दिया है। इसका कारण क्या है, हमें इसका इल्म नहीं है। मैदान पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। कोई पेनल्टी कॉर्नर नहीं दिया गया और न ही कोई ग्रीन कार्ड दिया गया।

उन्होंने कहा कि हॉकी इंडिया ने हमारे कोच के खिलाफ एक और जांच दर्ज की है। हर दिन नई जांच। यह है मामला दार ने कहा कि मैं और दानिश छत पर बैठे थे और मैच देख रहे थे। हम वॉकी-टॉकी पर हसन सरदार (मैनेजर) और रेहान बट (सहायक कोच) से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मलेशिया के खिलाफ हाफ टाइम पर मैंने उसे (दानिश) को कुछ नोट हसन भाई के लिए लिखकर भेजा। जब वह वापस आ रहा था तब सुरक्षाकर्मियों ने रोक लिया और वे एक्रिडिटेशन कार्ड मांगने लगे।

दार ने कहा कि दुर्भाग्य से, वह अपना कार्ड ड्रेसिंग रूम में ही भूल गया था, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उसके साथ बदतमीजी की। उन्होंने (हॉकी इंडिया) शिकायत दर्ज करा दी।

Web Title: Hockey World Cup: Hockey India lodge complaint against Pakistan's assistant coach Danish Kaleem

हॉकी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे