लाइव न्यूज़ :

Hockey World Cup, IND Vs BEL: भारत और बेल्जियम का मैच ड्रॉ, 2-2 गोल के साथ खत्म हुआ मुकाबला

By विनीत कुमार | Updated: December 2, 2018 20:56 IST

Open in App

नई दिल्ली: दक्षिण अफ्रीका को पहले मैच में 5-0 से मात देकर हॉकी वर्ल्ड कप-2018 के अभियान की शानदार शुरुआत करने वाली भारतीय टीम को अपने दूसरे मैच में बेल्जियम के खिलाफ ड्रॉ से संतोष करना पड़ा। वर्ल्ड रैंकिंग में तीसरे स्थान की टीम बेल्जियम और पांचवें पायदान वाली टीम भारत के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला और आखिरकार मैच 2-2 से बराबरी पर खत्म हुआ।

इस मैच में भारत के लिए दो गोल हरमनप्रीत सिंह (39वें मिनट) और सिमरनजीत सिंह (47वें) ने किया। वहीं, बेल्जियम की ओर से एलेक्जेंडर हेंडरिक्स (8वें मिनट) और सिमन गोगनार्ड (56वें मिनट) ने गोल किये।

रियो ओलंपिक की सिल्वर मेडल विजेता बेल्जियम टीम ने अपने पहले मैच में कनाडा को 2-1 से मात दी थी। आठ बार की ओलंपिक चैंपियन भारतीय टीम अभी तक सिर्फ एक बार 1975 में विश्व कप जीत सकी है।

भारतीय टीम- 

गोलकीपर: पीआर श्रीजेस, कृष्णा बहादुर पाठकडिफेंडर्स: हरमनप्रीत सिंह, विरेंद्र लाकड़ा, वरुण कुमार, कोथाजित सिंह, सुरेंद्र कुमार, अमित रोहिदासमिडफिल्डर्स: मनप्रीत सिंह (कप्तान), चिंगलेनसाना सिंह (उप-कप्तान), निलाकांता शर्मा, हार्दिक सिंह, सुमित।फॉर्वडर्स: आकाशदीप सिंह, मंदीप सिंह, दिलप्रीत सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, सिमरनजीत सिंह।

02 Dec, 18 08:35 PM

ड्रॉ रहा मैच

भारत और बेल्जियम का मैच 2-2 के स्कोर के साथ ड्रॉ पर खत्म। भारत के लिए दो गोल हरमनप्रीत सिंह (39वें मिनट) और सिमरनजीत सिंह (47वें) ने किया। वहीं, बेल्जियम की ओर से एलेक्जेंडर हेंडरिक्स (8वें मिनट) और सिमन गोगनार्ड (56वें मिनट) ने गोल किये। 

02 Dec, 18 08:29 PM

बेल्जियम ने की बराबरी

बेल्जियम ने गोल कर स्कोर 2-2 से बराबरी पर ला दिया है। बेल्जियम की ओर से सिमन गोगनार्ड ने 56वें मिनट में गोल कर भारत को झटका दिया।  

02 Dec, 18 08:17 PM

भारत ने दागा दूसरा गोल

भारत ने दूसरा गोल दागा। चौथे क्वॉर्टर और मैच के 47वें मिनट में सिमरनजीत सिंह के स्टिक से निकला गोल। भारत 2-1 से आगे  

02 Dec, 18 08:13 PM

तीन क्वॉर्टर के बाद स्कोर 1-1

तीन क्वॉर्टर के बाद भारत और बेल्जियम 1-1 से बराबरी पर हैं। तीसरे क्वॉर्टर में भारत के गोल के बाद कुछ ऐसी था स्टेडियम में मौजूद भारतीय दर्शकों की प्रतिक्रिया...

02 Dec, 18 08:08 PM

भारत ने दागा गोल

भारत ने बराबरी की। पेनल्टी स्ट्रोक पर 40वें मिनट में किया गोल....हरमनप्रीत सिंह ने किया भारत के लिए गोल। 

02 Dec, 18 08:04 PM

भारत को पेनल्टी कॉर्नर

भारत को 39वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर, लगातार दो मौके। कोई गोल नहीं....और पेनल्टी स्ट्रोक। भारत को पेनल्टी स्ट्रोक मिला है। पेलल्टी कॉर्नर का शॉट बचाने की कोशिश में बेल्जियम के डिफेंडर के पैर से गेंद टकराई और भारत को तोहफे में पेनल्टी स्ट्रोक

02 Dec, 18 07:57 PM

तीसरे क्वॉर्टर का खेल शुरू

भारत को 35वें मिनट में पहला पेनल्टी कॉनर लेकिन कोई गोल नहीं।  

02 Dec, 18 07:40 PM

बेल्जियम की बढ़त कायम

दो क्वॉर्टर के खेल खत्म। हाफ टाइम के बाद भी भारत पर बेल्जियम 1-0 की बढ़त बनाये हुए है। 

02 Dec, 18 07:23 PM

पहले क्वॉर्टर का खेल खत्म

पहले क्वॉर्टर का खेल खत्म। बेल्जियम 1-0 से आगे। इस क्वॉर्टर के खत्म होने से ठीक पहले 15 वें मिनट में भारत को गोल का एक शानदार मौका मिला हालांकि, मंदीप सिंह चूक गये।

02 Dec, 18 07:16 PM

बेल्जियम ने दागा गोल

बेल्जियम 1-0 से आगे। 8वें मिनट में बेल्जियम को तीसरा पेनल्टी कॉर्नर मिला और हेंडरिक्स एलेक्जेंडर ने कोई गलती नहीं करते हुए इसे गोल में बदला।

02 Dec, 18 06:58 PM

भारत-बेल्जियम के बीच मैच शुरू

भारत और बेल्जियम के बीच मैच शुरू, पहले क्वॉर्टर का खेल जारी। अभी किसी टीम ने कोई गोल नहीं किया है। बेल्जियम को तीसरे मिनट में पेनल्टी कॉर्नर 

02 Dec, 18 06:58 PM

भारत की शुरुआती 11 खिलाड़ी

ये है भारतीय टीम की शुरुआती लाइन-अप....

टॅग्स :हॉकी वर्ल्ड कप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभारतीय महिला हॉकी टीमः लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 तक अनुबंध?, आखिर क्यों 1 दिसंबर 2025 को मुख्य कोच हरेंद्र सिंह ने दिया इस्तीफा

अन्य खेलWomen's FIH Hockey Junior World Cup: महिला जूनियर हॉकी टीम का ऐलान, भारतीय टीम को लीड करेंगी ज्योति सिंह

भारतएशिया कप हॉकी 2025ः 3 मैच और 22 गोल?, चीन पर 4-3, जापान पर 3-2 और कजाकिस्तान पर 15-0, 9 अंक के साथ शीर्ष पर टीम इंडिया

भारतIND VS AUS 2025: 15 अगस्त से ऑस्ट्रेलिया दौरा, 24 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान, इस खिलाड़ी को बनाया कप्तान, देखिए सूची

भारतपाकिस्तानी हॉकी टीम एशिया कप और जूनियर हॉकी विश्व कप के लिए भारत आएगी, खेल मंत्रालय ने कहा-बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट में भाग लेने के खिलाफ नहीं

हॉकी अधिक खबरें

हॉकीFIH Women’s Olympic Qualifiers: गोलकीपर बिचू देवी के साथ मैदान के बीच में आंसू बहाते खिलाड़ी, किस्मत ने नहीं दिया साथ, क्या टीम इंडिया पेरिस ओलंपिक नहीं खेलेगी!

हॉकीFIH Hockey Olympic Qualifier: न्यूजीलैंड और इटली को हराकर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम, पेरिस ओलंपिक का टिकट और जीत से दो कदम दूर, सामने जर्मन दीवार चुनौती!

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और ओलंपियन ब्रायन बूथ का निधन, 1956 के ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था

हॉकीHockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

हॉकीmonkeypox: मंकीपॉक्स के वर्तमान लक्षण पिछले प्रकोप ​​से अलग, शोध में खुलासा, मलाशय में दर्द और लिंग में सूजन शामिल...