Hockey World Cup, IND Vs BEL: भारत और बेल्जियम का मैच ड्रॉ, 2-2 गोल के साथ खत्म हुआ मुकाबला
By विनीत कुमार | Updated: December 2, 2018 20:56 IST2018-12-02T18:35:19+5:302018-12-02T20:56:35+5:30

India Vs Belgium Live
नई दिल्ली: दक्षिण अफ्रीका को पहले मैच में 5-0 से मात देकर हॉकी वर्ल्ड कप-2018 के अभियान की शानदार शुरुआत करने वाली भारतीय टीम को अपने दूसरे मैच में बेल्जियम के खिलाफ ड्रॉ से संतोष करना पड़ा। वर्ल्ड रैंकिंग में तीसरे स्थान की टीम बेल्जियम और पांचवें पायदान वाली टीम भारत के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला और आखिरकार मैच 2-2 से बराबरी पर खत्म हुआ।
इस मैच में भारत के लिए दो गोल हरमनप्रीत सिंह (39वें मिनट) और सिमरनजीत सिंह (47वें) ने किया। वहीं, बेल्जियम की ओर से एलेक्जेंडर हेंडरिक्स (8वें मिनट) और सिमन गोगनार्ड (56वें मिनट) ने गोल किये।
रियो ओलंपिक की सिल्वर मेडल विजेता बेल्जियम टीम ने अपने पहले मैच में कनाडा को 2-1 से मात दी थी। आठ बार की ओलंपिक चैंपियन भारतीय टीम अभी तक सिर्फ एक बार 1975 में विश्व कप जीत सकी है।
भारतीय टीम-
गोलकीपर: पीआर श्रीजेस, कृष्णा बहादुर पाठक
डिफेंडर्स: हरमनप्रीत सिंह, विरेंद्र लाकड़ा, वरुण कुमार, कोथाजित सिंह, सुरेंद्र कुमार, अमित रोहिदास
मिडफिल्डर्स: मनप्रीत सिंह (कप्तान), चिंगलेनसाना सिंह (उप-कप्तान), निलाकांता शर्मा, हार्दिक सिंह, सुमित।
फॉर्वडर्स: आकाशदीप सिंह, मंदीप सिंह, दिलप्रीत सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, सिमरनजीत सिंह।
02 Dec, 18 : 08:35 PM
ड्रॉ रहा मैच
भारत और बेल्जियम का मैच 2-2 के स्कोर के साथ ड्रॉ पर खत्म। भारत के लिए दो गोल हरमनप्रीत सिंह (39वें मिनट) और सिमरनजीत सिंह (47वें) ने किया। वहीं, बेल्जियम की ओर से एलेक्जेंडर हेंडरिक्स (8वें मिनट) और सिमन गोगनार्ड (56वें मिनट) ने गोल किये।
🏑 | LIVE | DRAW it is and perhaps one of the most closesly fought games in this World Cup comes to an end! Credit to both @TheHockeyIndia and @BELRedLions
— Hockey World Cup 2018 - Host Partner (@sports_odisha) December 2, 2018
SCORE: 2-2#HWC2018#Odisha2018
🇮🇳 #INDvBEL 🇧🇪 pic.twitter.com/mPRFoAHyqL
02 Dec, 18 : 08:29 PM
बेल्जियम ने की बराबरी
बेल्जियम ने गोल कर स्कोर 2-2 से बराबरी पर ला दिया है। बेल्जियम की ओर से सिमन गोगनार्ड ने 56वें मिनट में गोल कर भारत को झटका दिया।
🏑 | LIVE | GOAAAAAAAAL! Touch of class from @BELRedLions who pull one back through @simongougnard
— Hockey World Cup 2018 - Host Partner (@sports_odisha) December 2, 2018
SCORE: 2-2#HWC2018#Odisha2018
🇮🇳 #INDvBEL 🇧🇪 pic.twitter.com/Fh6LaEVvmU
02 Dec, 18 : 08:17 PM
भारत ने दागा दूसरा गोल
भारत ने दूसरा गोल दागा। चौथे क्वॉर्टर और मैच के 47वें मिनट में सिमरनजीत सिंह के स्टिक से निकला गोल। भारत 2-1 से आगे
47' GOAL! India takes the lead with Simranjeet's deft finish!
— Hockey India (@TheHockeyIndia) December 2, 2018
IND 2-1 BEL#INDvBEL#IndiaKaGame#HWC2018#DilHockepic.twitter.com/ciWTuSgkQs
02 Dec, 18 : 08:13 PM
तीन क्वॉर्टर के बाद स्कोर 1-1
तीन क्वॉर्टर के बाद भारत और बेल्जियम 1-1 से बराबरी पर हैं। तीसरे क्वॉर्टर में भारत के गोल के बाद कुछ ऐसी था स्टेडियम में मौजूद भारतीय दर्शकों की प्रतिक्रिया...
....and the crowd goes wild! @13harmanpreet's goal inspired a rousing reaction from the home crowd in the Kalinga Stadium.#INDvBEL#IndiaKaGame#HWC2018#DilHockeypic.twitter.com/UH5mZXPYvx
— Hockey India (@TheHockeyIndia) December 2, 2018
02 Dec, 18 : 08:08 PM
भारत ने दागा गोल
भारत ने बराबरी की। पेनल्टी स्ट्रोक पर 40वें मिनट में किया गोल....हरमनप्रीत सिंह ने किया भारत के लिए गोल।
40' GOAAAAL! @13harmanpreet's faultless shot brings India back on level terms!
— Hockey India (@TheHockeyIndia) December 2, 2018
IND 1-1 BEL#INDvBEL#IndiaKaGame#HWC2018#DilHockeypic.twitter.com/uLBqhsc2hp
02 Dec, 18 : 08:04 PM
भारत को पेनल्टी कॉर्नर
भारत को 39वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर, लगातार दो मौके। कोई गोल नहीं....और पेनल्टी स्ट्रोक। भारत को पेनल्टी स्ट्रोक मिला है। पेलल्टी कॉर्नर का शॉट बचाने की कोशिश में बेल्जियम के डिफेंडर के पैर से गेंद टकराई और भारत को तोहफे में पेनल्टी स्ट्रोक
02 Dec, 18 : 07:57 PM
तीसरे क्वॉर्टर का खेल शुरू
भारत को 35वें मिनट में पहला पेनल्टी कॉनर लेकिन कोई गोल नहीं।
35' PC to India!
— Hockey India (@TheHockeyIndia) December 2, 2018
IND 0-1 BEL#INDvBEL#IndiaKaGame#HWC2018#DilHockey
🏑 | LIVE | Incredible fan support here at the Kalinga Stadium for both @BELRedLions and @TheHockeyIndia! Makings of every classic 🤟🏻
— Hockey World Cup 2018 - Host Partner (@sports_odisha) December 2, 2018
SCORE: 0-1#HWC2018#Odisha2018
🇮🇳 #INDvBEL 🇧🇪 pic.twitter.com/XS2HN3ou0u
02 Dec, 18 : 07:40 PM
बेल्जियम की बढ़त कायम
दो क्वॉर्टर के खेल खत्म। हाफ टाइम के बाद भी भारत पर बेल्जियम 1-0 की बढ़त बनाये हुए है।
02 Dec, 18 : 07:23 PM
पहले क्वॉर्टर का खेल खत्म
पहले क्वॉर्टर का खेल खत्म। बेल्जियम 1-0 से आगे। इस क्वॉर्टर के खत्म होने से ठीक पहले 15 वें मिनट में भारत को गोल का एक शानदार मौका मिला हालांकि, मंदीप सिंह चूक गये।
02 Dec, 18 : 07:16 PM
बेल्जियम ने दागा गोल
बेल्जियम 1-0 से आगे। 8वें मिनट में बेल्जियम को तीसरा पेनल्टी कॉर्नर मिला और हेंडरिक्स एलेक्जेंडर ने कोई गलती नहीं करते हुए इसे गोल में बदला।
02 Dec, 18 : 06:58 PM
भारत की शुरुआती 11 खिलाड़ी
ये है भारतीय टीम की शुरुआती लाइन-अप....
ये है वे ग्यारह खिलाड़ी जो आज, 2 दिसंबर, 2018 को ओडिशा हॉकी पुरूष विश्व कप भुवनेश्वर 2018 में बेल्जियम के विरुद्ध मैदान में उतरेंगे|#IndiaKaGame#HWC2018#DilHockey#INDvBELpic.twitter.com/APk35DJqSY
— Hockey India (@TheHockeyIndia) December 2, 2018
02 Dec, 18 : 06:58 PM
भारत-बेल्जियम के बीच मैच शुरू
भारत और बेल्जियम के बीच मैच शुरू, पहले क्वॉर्टर का खेल जारी। अभी किसी टीम ने कोई गोल नहीं किया है। बेल्जियम को तीसरे मिनट में पेनल्टी कॉर्नर
2' Brilliance from @16Sreejesh as he goes to ground to make a save.
— Hockey India (@TheHockeyIndia) December 2, 2018
IND 0-0 BEL#INDvBEL#IndiaKaGame#HWC2018#DilHockeypic.twitter.com/POtyrFbLvO