नई पोशान में दिखेंगे भारतीयी हॉकी खिलाड़ी, हॉकी इंडिया ने लॉन्च की नई जर्सी
By भाषा | Published: June 1, 2019 09:39 PM2019-06-01T21:39:56+5:302019-06-01T21:39:56+5:30
हॉकी इंडिया ने शनिवार को भारतीय हॉकी टीम की नई आधिकारिक पोशाक जारी की।
भुवनेश्वर, एक जून। हॉकी इंडिया ने शनिवार को भारतीय हॉकी टीम की नई आधिकारिक पोशाक जारी की। भारतीय पुरुष टीम छह जून से शुरू हो रहे एफआईएच पुरुष सीरीज फाइनल्स में इस नए पोशाक में दिखेगी। महिला टीम 15 जून से जापान के हिरोशिमा में शुरू हो रहे एफआईएच महिला सीरिज फाइनल्स में नई पोशाक में नजर आएगी।
टीम की नई पोशाक को आधिकारिक पोशाक साझेदार शिव नरेश ने तैयार किया है जो गहरे नीले रंग का है। इसमें बांह और गर्दन के पिछले हिस्से में भारतीय तिरंगे का प्रिंट है। इसे ऐसे कपड़े से तैयार किया गया है जिसमें खिलाड़ियों को कोई परेशानी नहीं हो।
The Indian Hockey Teams will be seen in a whole new avatar on the field as Hockey India unveiled the new Official Playing Kit ahead of the important FIH Series Finals in June. Details: https://t.co/V4tocwdLYg#IndiaKaGamepic.twitter.com/39BmpaHFQN
— Hockey India (@TheHockeyIndia) June 1, 2019
भारतीय पुरुष टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ने कहा, ‘‘ हमें भारतीय टीम की पोशाक पहन कर काफी गर्व महसूस होता है और कई युवा खिलाड़ी इस पोशाक को पहनने के लिए पूरे साल मेहनत करते हैं। आधिकारिक पोशाक हर खिलाड़ी के लिए खास होती है और हम एफआईएच पुरुष सीरीज फाइनल्स से पहले नए लुक, नई डिजाइन की पोशाक पाकर रोमांचित है।’’
महिला टीम की कप्तान रानी रामपाल ने भी नई जर्सी पर खुशी जताते हुए कहा, ‘‘हमें नई पोशाक काफी पसंद आई। हमें अभ्यास किट भी मिला है और हम काफी रोमांचित है। यह रंग काफी गहरा और जीवंत है। मुझे लगता है हम जैसा आक्रामक खेल खेलते है वह इसे दर्शाता है।’’