कोरोना वायरस से लड़ाई में देश के साथ हॉकी इंडिया, दान करेगा 25 लाख रुपये

By भाषा | Published: April 1, 2020 01:37 PM2020-04-01T13:37:05+5:302020-04-01T13:37:05+5:30

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ देश की लड़ाई के लिये विशेष आपात कोष की घोषणा की है।

Hockey India donates Rs 25 lakh for fight against COVID-19 pandemic | कोरोना वायरस से लड़ाई में देश के साथ हॉकी इंडिया, दान करेगा 25 लाख रुपये

कोरोना वायरस से लड़ाई में देश के साथ हॉकी इंडिया, दान करेगा 25 लाख रुपये

हॉकी इंडिया ने कोविड-19 महामारी के खिलाफ देश की लड़ाई के लिये प्रधानमंत्री राहत कोष में 25 लाख रुपये का योगदान करने का फैसला किया। हॉकी इंडिया के कार्यकारी बोर्ड ने यह फैसला किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ देश की लड़ाई के लिये विशेष आपात कोष की घोषणा की है।

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष मोहम्मद मुश्ताक अहमद ने विज्ञप्ति में कहा, ‘‘इस मुश्किल घड़ी में इस संकट से लड़ने के लिये एकजुट होने और एक जिम्मेदार नागरिक के अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का समय है। हॉकी इंडिया कार्यकारी बोर्ड ने प्रधानमंत्री राहत कोष में 25 लाख रुपये के योगदान का सर्वसम्म्त फैसला किया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हॉकी को हमेशा इस देश के लोगों का अपार प्यार और समर्थन मिलता रहा है और हम अपने देशवासियों को इस महामारी पर विजेता के रूप में देखने के लिये अपनी तरफ से जो भी कर सकते हैं वह करना चाहते हैं।’’

Web Title: Hockey India donates Rs 25 lakh for fight against COVID-19 pandemic

हॉकी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे