भारतीय महिला हॉकी टीम ने दी फिजी को 11-0 से मात, सेमीफाइनल में प्रवेश

By भाषा | Published: June 18, 2019 03:08 PM2019-06-18T15:08:34+5:302019-06-18T15:08:34+5:30

दुनिया की नौवें नंबर की टीम भारत ने शुरू ही से फिजी पर दबदबा बना लिया था। फीजी पूरे 60 मिनट में एक ही बार भारतीय गोल के भीतर घुस सका।

FIH Women Series Finals: India beats Fiji 11-0 - As it happened | भारतीय महिला हॉकी टीम ने दी फिजी को 11-0 से मात, सेमीफाइनल में प्रवेश

भारतीय महिला हॉकी टीम ने दी फिजी को 11-0 से मात, सेमीफाइनल में प्रवेश

गुरजीत कौर के हैट्रिक समेत चार गोल की मदद से भारत ने फिजी को 11-0 से हराकर एफआईएच महिला सीरिज फाइनल्स हॉकी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। 

गुरजीत ने 15वें, 19वें, 21वें और 22वें मिनट में गोल दागे जबकि मोनिका ने 11वें और 33वें मिनट में गोल किए। लालरेम्सियामी (चौथा), रानी (10वां), वंदना कटारिया (12वां), लिलिमा मिंज (51वां) और नवनीत कौर (57वां) ने भी गोल किये। 

दुनिया की नौवें नंबर की टीम भारत ने शुरू ही से फिजी पर दबदबा बना लिया था। फीजी पूरे 60 मिनट में एक ही बार भारतीय गोल के भीतर घुस सका। पहले क्वार्टर में भारत ने चौथे ही मिनट में लालरेम्सियामी के गोल पर बढत बना ली। 

कप्तान रानी ने 10वें मिनट में पेनल्टी कार्नर पर गोल किया। अगले मिनट मोनिका ने नेहा गोयल के पास पर गोल करके बढत तिगुनी कर दी। फॉरवर्ड वंदना कटारिया ने 12वें मिनट में गोल किया। गुरजीत ने पहले क्वार्टर के आखिरी मिनट में अपना पहला गोल दागा। उसने दूसरा गोल 19वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर किया। दो मिनट बाद ही उसने हैट्रिक पूरी की और अगले मिनट पेनल्टी कॉर्नर पर चौथा गोल दागा। 

तीसरे क्वार्टर में मोनिका ने भारत का नौवां गोल 33वें मिनट में किया। लिलिमा ने 51वें मिनट में और छह मिनट बाद नवनीत ने गोल दागा। भारतीय टीम शनिवार को सेमीफाइनल खेलेगी।

Web Title: FIH Women Series Finals: India beats Fiji 11-0 - As it happened

हॉकी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Indiaइंडिया