मनदीप के बाद पांच अन्य कोरोना पॉजिटिव भारतीय हॉकी खिलाड़ियों को भी अस्पताल में कराया गया भर्ती

By भाषा | Published: August 12, 2020 12:07 PM2020-08-12T12:07:35+5:302020-08-12T12:07:49+5:30

Indian Hockey Players: मनदीप सिंह के बाद कोरोना संक्रमित पांच अन्य भारतीय हॉकी खिलाड़ियों को एहतियात के तौर पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, भारतीय खेल प्राधिकरण ने ये जानकारी दी है

After Mandeep, five other Coronavirus positive hockey players shifted to hospital as precaution | मनदीप के बाद पांच अन्य कोरोना पॉजिटिव भारतीय हॉकी खिलाड़ियों को भी अस्पताल में कराया गया भर्ती

मनदीप सिंह के बाद पांच अन्य कोरोना पॉजिटिव भारतीय खिलाड़ियों को कराया गया अस्पताल में भर्ती (Hockey India)

Highlightsमनदीप सिंह के बाद पांच अन्य कोरोना पॉजिटिव भारतीय हॉकी खिलाड़ियों को कराया गया अस्पताल में भर्तीये खिलाड़ी देश के विभिन्न हिस्सों से बेंगलुरु की यात्रा करने के दौरान खिलाड़ी संक्रमित हुए

नई दिल्ली: स्ट्राइकर मनदीप सिंह के बाद कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए पांच अन्य हॉकी खिलाड़ियों को भी एहतियात के तौर पर बेंगलुरु के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) ने बुधवार को यह जानकारी दी। मनदीप में इस बीमारी के लक्षण नहीं दिख रहे थे लेकिन खून में आक्सीजन का स्तर कम होने पर उन्हें सोमवार रात एसएस स्पर्श मल्टी स्पेशियेलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

टीम के उनके पांच साथियों को भी मंगलवार को इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया। साइ ने कहा, ‘‘भारतीय खेल प्राधिरकण ने पांच अन्य खिलाड़ियों को भी एहतियाती तौर पर एसएस स्पर्श मल्टी स्पेशियेलिटी अस्पताल में भर्ती कराने का फैसला किया है।’’

पिछले हफ्ते छह भारतीय हॉकी खिलाड़ी पाए थे कोविड-19 पॉजिटिव

बीस अगस्त से शुरू हो रहे राष्ट्रीय शिविर के लिए बेंगलुरु पहुंचने पर पिछले हफ्ते भारतीय टीम के छह खिलाड़ियों को कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया था। इन छह खिलाड़ियों में कप्तान मनप्रीत सिंह, स्ट्राइकर मनदीप सिंह, डिफेंडर सुरेंदर कुमार और जसकरण सिंह, ड्रैग फ्लिकर वरुण कुमार और गोलकीपर कृष्ण बहादुर पाठक शामिल हैं।

साइ ने कहा, ‘‘खिलाड़ियों को अस्पताल में भर्ती कराने का फैसला यह सुनिश्चित करने के लिए किया गया कि हर समय उनकी देखदेख की जा सके और उनका सर्वश्रेष्ठ उपचार दिया जा सके। सभी छह खिलाड़ियों का स्वास्थ्य अच्छा है और वे अच्छी तरह उबर रहे हैं।’’

साइ के अनुसार पूरी संभावना है कि एक महीने के ब्रेक के बाद देश के विभिन्न हिस्सों से बेंगलुरु की यात्रा करने के दौरान खिलाड़ी संक्रमित हुए। साइ ने कहा कि खिलाड़ियों की दिन में चार बार जांच की जा रही है। सभी महिला खिलाड़ी हालांकि नेगेटिव पाई गई हैं और ट्रेनिंग शुरू करने की राह पर हैं।

Web Title: After Mandeep, five other Coronavirus positive hockey players shifted to hospital as precaution

हॉकी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे