नहाते समय सबसे पहले इस अंग पर पानी डालने से पता चलती है आपकी पर्सनालिटी

By उस्मान | Published: December 8, 2018 03:31 PM2018-12-08T15:31:03+5:302018-12-08T15:31:03+5:30

अगर आप नहाते समय सबसे पहले अपनी सिर और बाल धोते हैं, तो इसका मतलब है कि आप अनुशासन वाले व्यक्ति हैं।

Your bathing style reveals everything about your personality | नहाते समय सबसे पहले इस अंग पर पानी डालने से पता चलती है आपकी पर्सनालिटी

फोटो- पिक्साबे

सभी लोगों के दिन की शुरुआत नहाने से होती है। हर इंसान के नहाने का तरीका अलग-अलग होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिस अंग पर पानी डालकर आप नहाने की शुरुआत करते हैं उससे आपकी पर्सनालिटी का पता चलता है। यह बात आपको चौंका सकती है लेकिन कई रिसर्च इस बात का दावा कर चुके हैं। चलिए जानते हैं कि नहाने की शुरुआत किस अंग से शुरू करने से क्या-क्या पता चलता है।  

1) चेहरा धोना
अगर आप नहाते समय सबसे पहले चेहरा धोते हैं, तो तो इसका मतलब है कि आप इस बात को लेकर बहुत चिंतित हैं कि आप कैसे लगते हैं। इसलिए आप हमेश इस बात का ध्यान रखते हैं कि आप दूसरों के सामने हमेशा सुंदर नजर आएं। आप हमेशा इस बारे में चिंतित रहते हैं कि दूसरे आपके बारे में क्या सोचते हैं और कभी-कभी निराश हो जाते हैं या तनावग्रस्त हो जाते हैं और शर्मिंदा महसूस कर सकते हैं।  

2) कंधे और पैर धोना
अगर आप पहले कंधे और पैर धोते हैं, तो इसका मतलब यह है कि आप विनम्र हैं। हालांकि इसका दूसरा पक्ष भी हो सकता है। कंधे और पैर ताकत और इच्छाशक्ति के प्रतीक हैं। इस प्रकार, इन अंगों को पहले धोना इंगित करता है कि आपको अपने विकल्पों को व्यक्त करने का कोई डर नहीं है। 

3) प्राइवेट पार्ट्स धोना 
इसका मतलब है कि आप काफी शर्मीले व्यक्ति हैं। आपमें कॉन्फिडेंस की कमी है और आप सोशल ग्रुप्स पर ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं। हालांकि, जो लोग आपको सही से जानते हैं वे कहेंगे कि आप सच्चे व्यक्ति हैं। आप अपना स्टैंड लेने के लिए मेहनत करते हैं और अपने करीबी लोगों को अपनी कंपनी में सहज महसूस कराते हैं। 

4) सीना धोना 
नहाते समय अगर आपका हाथ सबसे पहले सीने पर जाता है, तो इसका मतलब है कि आपको पनी त्वचा को लेकर काफी कॉन्फिडेंस है। आप व्यावहारिक और बहुत सरल हैं। आप काफी इंडिपेंडेंट हैं और लोग इसके लिए आपकी प्रशंसा करते हैं।

5) बाल धोना 
अगर आप नहाते समय सबसे पहले अपनी सिर और बाल धोते हैं, तो इसका मतलब है कि आप अनुशासन वाले व्यक्ति हैं। शरीर की सबसे ऊपरी हिस्से को सबसे पहले धोना शक्ति को दर्शाता है कि आपके पास हर चीज को लेकर दृढ़ राय है और आप व्यावहारिक होने पर विश्वास करते हैं। 

Web Title: Your bathing style reveals everything about your personality

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे