दुनिया के 5 सबसे जहरीले पौधे, इन्हें छूने पर एक मिनट में हो सकती है मौत

By उस्मान | Published: October 21, 2018 07:43 AM2018-10-21T07:43:42+5:302018-10-21T07:43:42+5:30

कुछ पौधे जितने खूबसूरत और आकर्षक होते हैं, उतने ही जहरीले और जानलेवा भी हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही पौधों की जानकारी दे रहे हैं जो काफी जहरीले और जानलेवा हैं।

World's most poisonous plants, even touching it can cost your life | दुनिया के 5 सबसे जहरीले पौधे, इन्हें छूने पर एक मिनट में हो सकती है मौत

दुनिया के 5 सबसे जहरीले पौधे, इन्हें छूने पर एक मिनट में हो सकती है मौत

पेड़-पौधे और फूल-पत्ते भला किसे पसंद नहीं हैं। पेड़ न केवल ऑक्सीजन देते हैं, बल्कि वातावरण को अनुकूल बनाए रखने में भी मदद करते हैं। वातावरण को अनुकूल बनाने के अलावा पेड़-पौधे औषधियों आदि के लिए भी बहुत फायदेमंद हैं। धरती पर कई सारी ऐसी चीजें हैं, जो जहरीली हैं, उनमें से पौधे भी हैं। कुछ पौधे जितने खूबसूरत और आकर्षक होते हैं, उतने ही जहरीले और जानलेवा भी हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही पौधों की जानकारी दे रहे हैं जो काफी जहरीले और जानलेवा हैं। अगर यह पौधे आपको कहीं नजर आ जाते हैं, तो आपकी दूर रहने में ही भलाई है। 

1) Hydnellum peckii 
अगर आपको मशरूम का कोई ऐसा पौधा दिखाई देता है जिस पर खून जैसे लाल धब्बे हैं, तो आपको उसे भूलकर भी नहीं छूना चाहिए। इस तरह का मशरूम यूरोप और नॉर्थ अमेरिका पैसिफिक नॉर्थवेस्ट में पाया जाता है। इसका स्वाद बेहद कड़वा होता है और इसे मुंह में लेने से आपको मतली, गैग रिफ्लक्स और यहां तक कि डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है।  

2) Red Cup Mushroom 
आपको इस पौधे से बिलकुल दूर रहना रहना चाहिए। बेशक यह देखने में आकर्षक होता है लेकिन आपको इसे छूना नहीं चाहिए। इसे खाने से बचना चाहिए। नॉर्थ अमेरिका में पाए जाने वाला यह पौधा मानव के लिए बेहद हानिकारक है। 

3) White snakeroot 
सुंदर दिखने वाला फूल अब्राहम लिंकन की मां नैन्सी हैंक्स और कई अन्य लोगों की मौत का कारण था। यह इतना जहरीला है कि दूध के जरिए गाय से मनुष्यों तक पारित हो सकता है। इस जहरीले के लक्षण क्रूर हैं, कभी-कभी मृत्यु भी हो जाती है।

4) Angel’s trumpet
आप इस पौधे के नाम पर न जाएं और हमेशा इससे दूरी बनाकर रखें। इसे टच करने से आपको पैरालिसिस, भ्रम, वायलेंट ट्रांस आदि की समस्या हो सकती है और कई मामले में मौत का कारण बन सकता है। खासकर अपने बच्चों को इससे दूर रखें। 

5) Belladonna 
इस पौधे को डेडली नाइटशेड भी कहते हैं। एक खबर आई थी कि इस पौधे पर लगने वाले बेरी को खाकर एक बच्चे की मौत हो गई थी। इसके पत्ते, फल सभी खतरनाक हैं।  

Web Title: World's most poisonous plants, even touching it can cost your life

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे