World Malaria Day: ऑलआउट, मोर्टिन को तुरंत फेंके घर से बाहर, किचन की ये 4 चीजें करेंगी मच्छरों का खात्मा

By उस्मान | Published: April 25, 2019 10:55 AM2019-04-25T10:55:54+5:302019-04-25T10:55:54+5:30

मच्छरों से निपटने के लिए बाजार में मौजूद केमिकल्स, स्प्रे और रिफिल्स भी काम आती हैं। लेकिन इनमें कई तरह के केमिकल्स होते हैं, जिसकी वजह से त्वचा को नुकसान हो सकता है।

World Malaria Day: best home remedies to keep mosquitoes away at night, from yard, from door, outside | World Malaria Day: ऑलआउट, मोर्टिन को तुरंत फेंके घर से बाहर, किचन की ये 4 चीजें करेंगी मच्छरों का खात्मा

World Malaria Day: ऑलआउट, मोर्टिन को तुरंत फेंके घर से बाहर, किचन की ये 4 चीजें करेंगी मच्छरों का खात्मा

आज दुनियाभर में विश्व मलेरिया दिवस (World Malaria Day) मनाया जा रहा है। मलेरिया एक वाहक-जनित संक्रामक रोग है, जो प्रोटोजोआ परजीवी द्वारा फैलता है। मादा एनोफिलीज मच्छर के काटने से प्लाज्मोडियम फाल्सीपेरम शरीर में फैलता है, जो मलेरिया का कारण बनता है। मलेरिया से बचने का सबसे बेहतर उपाय मच्छरों को खत्म करना है। 

मौसम में बदलाव होते ही मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ने लगा है। मच्छरों से मलेरिया, बुखार, डेंगू और चिकनगुनिया जैसी कई बीमारियां फैल सकती हैं। मच्छरों से निपटने के लिए बाजार में मौजूद केमिकल्स, स्प्रे और रिफिल्स भी काम आती हैं। लेकिन इनमें कई तरह के केमिकल्स होते हैं, जिसकी वजह से त्वचा को नुकसान हो सकता है। अगर आप भी मच्छरों से परेशान हैं तो नीचे दिए नेचुरल उपाय आपके काम आ सकते हैं।

1) नीम का तेल
मच्छरों से छुटकारा पाने के लिए आप नीम के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके स्मेल के कारण मच्छर दूर भागते हैं। आप नीम के तेल में बराबर मात्रा में नारियल तेल मिलाकर शरीर के खुले हुए हिस्सों पर लगा सकते हैं।

2) तुलसी
मच्छरों से छुटकारा पाने का यह एक बेहतर उपाय है। इसके लिए आपको खिड़की पर तुलसी के पौधे का गमला रखना चाहिए। तुलसी में ऐसे गुण होते हैं, जो मच्छरों को बढ़ने से रोकते हैं। 

3) नींबू का रस
आप नींबू के रस में नीलगिरी का तेल मिलाकर खुले हुए हिस्सों में लगा सकते हैं। इन दोनों में एक्टिव कंपाउंड सिनेमाोल होता है। यह तत्व मच्छरों से राहत दिलाता है। 

4) कपूर
यह आपको आसानी से मिल सकता है। यह मच्छरों के लिए प्रभावी उपाय है। मच्छरों को भागने के लिए आप इसे कमरे में जला सकते हैं।  

5) लहसुन
बेशक कई लोगों को लहसुन के महक अच्छी नहीं लगती है लेकिन मच्छरों से राहत पाने का यह बढ़िया तरीका है। इसके लिए लहसुन की कुछ कलियां क्रश कर लें और उन्हें उबाल लें। इस पाने से रूम में स्प्रे करें। 

मच्छरों से बचने के लिए यह तरीके भी आजमाएं
-मच्छरों से बचने के लिए आपको फूलों के गमले, पानी के टैंक को  हर हफ्ते नियमित रूप से साफ करने चाहिए।  

-मच्छर पैदा ना हों इसके लिए आपको पानी की टंकी को कवर करके रखना चाहिए। 

-इसके अलावा अपने कूड़ेदान को कवर रखें, दिन के समय घर के दरवाजे और खिड़की बंद रखें क्योंकि डेंगू मच्छर सुबह के समय ही काटता है।

 

मच्छर के काटने से हो सकती हैं ये बीमारियां
1) मलेरिया
एनाफिलिज मच्छर के काटने से आपको मलेरिया हो सकता है। तेज बुखार, ठंड और कंपकंपी, मांसपेशियों में दर्द, थकान,  जी मचलना उलटी और दस्त आदि इस बुखार के लक्षण है।

2) डेंगू
डेंगू, एक प्रकार के वायरस से होने वाला रोग है, जो डीज मच्छर के काटने से फैलता है। सिर दर्द, बदन दर्द, जी मचलना, उलटी, दस्त और त्वचा पर लाल दाने होना इसके लक्षण हैं। 

3) चिकनगुनिया
यह उन वायरल बुखार में से एक है जो कभी कभी महामारी का रूप भी ले लेता है। जोड़ों में तेज होना, त्वचा पर धब्बेदार दाने दिखना, आंखों में इन्फेक्शन आदि इसके लक्षण हैं।

Web Title: World Malaria Day: best home remedies to keep mosquitoes away at night, from yard, from door, outside

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे