World Heart Day: रोजाना खाई जाने वाले 8 हेल्दी चीजें बिगाड़ सकती हैं दिल की सेहत

By उस्मान | Published: September 29, 2020 06:01 AM2020-09-29T06:01:29+5:302020-09-29T06:01:29+5:30

दिल को स्वस्थ रखने के उपाय : जरूरी नहीं है कि हर हेल्दी फूड हेल्थ के लिए सही हो

World Heart Day: 8 healthy food that can dangerous for heart health | World Heart Day: रोजाना खाई जाने वाले 8 हेल्दी चीजें बिगाड़ सकती हैं दिल की सेहत

वर्ल्ड हार्ट डे

Highlightsहर साल 29 सितंबर को वर्ल्ड हार्ट डे मनाया जाता है फ्रूट्स में शुगर की मात्रा अधिक होती है, जो ट्राइग्लिसराइड्स में बदल जाती हैचॉकलेट से लेपित या साल्टेड बादाम दिल के लिए खतरनाक

हर साल 29 सितंबर को वर्ल्ड हार्ट डे मनाया जाता है जिसका उद्देश्य दिल के स्वास्थ्य को बढ़ावा देना है। आजकल दिल से जुड़ी कई बीमारियां तेजी देखने को मिलती हैं। अब केवल हार्ट अटैक ही नहीं, ब्लॉकेज वेसेल्स, हार्ट फेलियर, दिल की धड़कन का अनियमित हो जाना, हार्ट वाल्व से जुड़ी बीमारी, कार्डियक अरेस्ट जैसे विकारों के मामले भी बढ़ने लगे हैं।

दिल शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है। दिल की मसल्स को जिंदा रहने के लिए बेहतर डाइट और ऑक्सीजन की आवश्कता होती है। दिल से जुड़ी कोई भी समस्या आपके लिए किसी खतरे से कम नहीं है। दिल से जुड़ी बीमारियों से पीड़ित लोगों को अपने दिल को स्वस्थ रखने के लिए खानेपीने, फिजिकल एक्टिविटी, स्ट्रेस लेवल आदि का ख्याल रखना पड़ता है।

World Heart Day quiz - On Health

एक्सपर्ट और डॉक्टर्स दिल को स्वस्थ रखने के लिए हेल्दी चीजें खाने की सलाह देते हैं। लेकिन कुछ हेल्दी चीजें भी दिल की सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकती हैं। न्यूट्रिशनिश्ट प्रियंका अग्रवाल आपको कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बता रही हैं। 

1) बादाम

बादाम के आपके स्वास्थ्य के लिए अनगिनत फायदे हैं। लेकिन यह फायदे आपको सादे बादाम खाने से ही मिलते हैं। अगर आप चॉकलेट से लेपित या साल्टेड बादाम खाते हैं, तो यह आपके दिल के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं।

2) फ्रूट्स

इसमें कोई शक नहीं है कि फ्रूट्स को पचाना आसान है। फ्रूट्स में शुगर की मात्रा अधिक होती है, जो ट्राइग्लिसराइड्स में बदल जाती है। फ्रूट जूस में भी शुगर की मात्रा अधिक होती है। आमतौर पर आपको 3 से 4 फल खाने चाहिए। 

3) मछली

मछली को दिल के लिए स्वस्थ माना जाता है। लेकिन आपको डीप फ्राइड और बेक्ड की गई फिश ज्यादा नहीं खानी चाहिए। अध्ययनों के अनुसार, तंदूर में फूड को हाई टेम्प्रेचर पर पकाया जाता है जिस वजह से इसे खाने से हृदय रोग का खतरा बढ़ जाता है।

4) सब्जियां

निश्चित रूप से आपको सब्जियां खानी चाहिए। लेकिन आपको उबालकर खानी चाहिए फ्राई करके नहीं। आलू और शकरकंद खाने से बचें। बहुत अधिक स्टार्च आपकी धमनियों में जमा होना शुरू हो सकता है।

5) ब्राउन राइस

इसमें कोई दो मत नहीं है कि एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर ब्राउन राइस हृदय रोगों के जोखिम को कम करने में मदद कर सकते हैं। लेकिन ज्यादा मात्रा में इनका सेवन दिल के लिए स्वस्थ नहीं है। आपको रोजाना केवल 1/3 कप चावल ही खाने चाहिए। 

6) रिफाइंड ऑयल

रिफाइंड करने पर तेल की केमिस्ट्री बदल जाती है और एंटीऑक्सिडेंट्स पतले हो जाते हैं। इसलिए आपको कोल्ड प्रेस्ड ओलिव ऑयल और कोल्ड प्रेस्ड कोकोनट ऑयल का ही इस्तेमाल करना चाहिए।

Best Refined Oils Brands of 2020

7) फ्लैक्ससीड्स

अगर आपका खून पतला है, तो आपको फ्लैक्ससीड्स खाने से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। यह खून पतला होने की प्रक्रिया को बढ़ा सकते हैं।

8) डार्क चॉकलेट

यह ट्रांस फैट से भरी होती है, जो आपके दिल की स्थिति को खराब कर सकती है। इसलिए आपको दिन में केवल एक टुकड़े से ज्यादा नहीं खानी चाहिए।

Web Title: World Heart Day: 8 healthy food that can dangerous for heart health

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे