World Diabetes day: डायबिटीज का काल हैं घर-घर में मिलने वाली ये 5 चीजें, तेजी से कम करती हैं ब्लड शुगर

By उस्मान | Published: November 14, 2018 07:52 AM2018-11-14T07:52:17+5:302018-11-14T07:52:17+5:30

World Diabetes day: डायबिटीज शरीर में अन्य कई बीमारियों को भी निमंत्रण देती है। डायबिटीज के रोगियों को आंखों में दिक्कत, किडनी, लीवर की बीमारी और पैरों में दिक्कत होना आम है।

World Diabetes day: causes, symptoms, prevention, treatment, home remedies, natural remedies to manage diabetes | World Diabetes day: डायबिटीज का काल हैं घर-घर में मिलने वाली ये 5 चीजें, तेजी से कम करती हैं ब्लड शुगर

फोटो- पिक्साबे

डायबिटीज एक गंभीर बीमारी है। खराब जीवनशैली के चलते यह बीमारी तेजी से लोगों को अपनी गिरफ्त में ले रही है। इंडियन डायबिटीज फेडरेशन (आईडीएफ) के अनुसार भारत में लगभग 7.2 करोड़ लोग डायबिटीज से पीड़ित हैं। डायबिटीज को धीमी मौत भी कहा जाता है। यह ऐसी बीमारी है जो एक बार किसी के शरीर को पकड़ ले, तो उसे फिर जीवन भर छोड़ती नहीं। यानी इस बीमारी का कोई इलाज नहीं है। केवल बेहतर जीवनशैली, खानपान और एक्सरसाइज के जरिए ही इसे कंट्रोल किया जा सकता है। यही वजह है कि डॉक्टर डायबिटीज के मरीजों के उचित देखभाल की सलाह देते हैं। केवल व्यस्क ही नहीं बच्चे भी तेजी से इसकी चपेट में आ रहे हैं।

डायबिटीज शरीर में अन्य कई बीमारियों को भी निमंत्रण देती है। डायबिटीज के रोगियों को आंखों में दिक्कत, किडनी, लीवर की बीमारी और पैरों में दिक्कत होना आम है। आज यानी 14 नवंबर को विश्व मधुमेह दिवस World Diabetes Day पर गाजियाबाद स्थित अटलांटा हॉस्पिटल में डायबिटोलोजिस्ट डॉक्टर फतेह सिंह आपको बता रहे हैं कि डायबिटीज क्या है और इससे कैसे बचा जा सकता है।

डायबिटीज की बीमारी कैसे होती है?
जब शरीर के पैंक्रियाज में इंसुलिन का पहुंचना कम हो जाता है, तो ब्लड में ग्लूकोज का लेवल बढ़ जाता है। इस स्थिति को डायबिटीज कहा जाता है। इंसुलिन एक हार्मोन है जोकि पाचक ग्रंथि द्वारा बनता है। इसका कार्य शरीर के अंदर भोजन को एनर्जी में बदलने का होता है। यही वह हार्मोन होता है, जो शरीर में शुगर की मात्रा को कंट्रोल करता है। डायबिटीज हो जाने पर शरीर को भोजन से एनर्जी बनाने में कठिनाई होती है। इस स्थिति में ग्लूकोज का बढ़ा हुआ लेवल शरीर के विभिन्न अंगों को नुकसान पहुंचाना शुरू कर देता है।

1) अखरोट  
लॉस ऐंजिलिस स्थित कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं के अनुसार, करीब तीन चम्मच के बराबर अखरोट का सेवन करने से टाइप 2 डायबिटीज का 47 फीसदी तक कम होता है। उन्होंने बताया कि यह मात्रा उस सलाह के करीब है जिसमें 28 ग्राम या चार चम्मच अखरोट लेने की सिफारिश की गयी है। शोधकर्ताओं के अनुसार, यह रिसर्च डायबिटीज के खतरे को कम करने में खानपान की भूमिका के और अधिक प्रमाण प्रस्तुत करता है। उन्होंने बताया कि खाने में अखरोट को शामिल करने और डायबिटीज के खतरे को कम करने के बीच मजबूत संबंध पाया गया है। 

2) हल्दी
डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए आपको अपनी डाइट में हल्दी के सेवन बढ़ाना चाहिए। इससे आपको बहुत ही फायदा मिलेगा। करक्यूमिन हल्दी में सक्रिय घटक है, जो टाइप 2 डायबिटीज को रोकने में मदद कर सकते हैं।

3) मेथी
आयुर्वेदिक विशेषज्ञों के अनुसार, मधुमेह या डायबिटज को कंट्रोल करने के लिए के निश्चित रूप से आपके घर में मेथी दाना होना चाहिए। इसके लिए आप मेथी अंकुरित मेथी का सेवन कर सकते हैं या सुबह में खाली पेट मेथी का पानी पी सकते हैं। इससे शुगर को कंट्रोल करने में  मदद मिल सकती है और इंसुलिन की मात्रा बढ़ सकती है। कुछ अध्ययन में डायबिटीज वाले लोगों में ब्लड शुगर को कम करने की बीज की क्षमता पर ध्यान केंद्रित किया गया है।

4) करेला
डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए कड़वी चीजें बहुत ही फायदेमंद मानी जाती है। कड़वा करेला डायबिटीज में अमृत की तरह होता है। इसके अलावा आंवला और एलोवेरा जैसी कड़वी और आयुर्वेदिक चीजों को डायबिटीज कंट्रोल करने में प्रभावी पाया गया है।

5) तेज पत्ता 
डाइट में शामिल करके आप ब्लड शुगर को कंट्रोल रख सकते हैं और तेज पत्ता उनमें से एक है। क्लिनिकल बायोकैमिस्ट्री एंड न्यूट्रिशन की पत्रिका में प्रकाशित एक अध्ययन में निष्कर्ष निकला कि 30 दिनों के लिए केवल 1 से 3 ग्राम तेज पत्तियों का सेवन करने वाले डायबिटीज टाइप -2 से पीड़ितों को इंसुलिन फंक्शन में सुधार करने में मदद मिली। डायबिटीज के मरीजों पर पत्तियों का एक हाइपोग्लाइकेमिक प्रभाव पड़ता है, क्योंकि इसमें कई फाइटोकेमिकल्स और आवश्यक तेल होते हैं। इतना ही नहीं इन पत्तियों के सेवन से इंसुलिन और ग्लूकोज मेटाबोलिज्म में सुधार होता है। 

डायबिटीज के कारण
1) कम पानी पीना
2) मीठा खाना
3) नींद पूरी न होना
4) व्यायाम न करना
5) मोटापा
6) हेल्दी चीजें नहीं खाना
7) जंक फूड और स्नैक्स

बच्चों में डायबिटीज के कारण
1) ज्यादा खाना
2) लगातार ठंड का शिकार होना
3) वायरल इन्फेक्शन
4) फिजिकल एक्टिविटी की कमी
5) जेनेटिक कारण

डायबिटीज के लक्षण
1) ज्यादा प्यास लगना
2) बार-बार पेशाब आना
3) थकान महसूस होना
4) धुंधला दिखना
5) तेजी से वजन कम होना
6) ज्यादा भूख लगना
7) घाव भरने में देरी
8) हमेशा तबीयत रहना

डायबिटीज से बचने के तरीके

1) बेहतर डाइट है जरूरी
सही समय पर सही आहार जैसे फलों, सब्जियों और अनाज का सेवन बेहद फायदेमंद है। इसके अलावा आपको लंबे समय तक खाली पेट रहने से बचना चाहिए। 

2) पर्याप्त नींद
आपको रोजना कम से कम आठ घंटे सोना चाहिए। देर रात तक जागने और सुबह देर तक सोने से डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर की संभावना बढ़ती है। 

3) रोजाना एक्सरसाइज करें
खराब लाइफस्टाइल डायबिटीज के मुख्य कारणों में से एक है। रोजाना कम से कम 30-45 मिनट एक्सरसाइज करना डायबिटीज से बचने के लिए बहुत जरूरी है। 

4) तनाव से बचें
तनाव आज हर किसी के जीवन का जरूरी हिस्सा बन गया है। मनोरंजक एवं सामाजिक गतिविधियों द्वारा खुद को तनाव से दूर रखने की कोशिश करें। तनाव के दौरान स्मोकिंग करने से डायबिटीज की संभावना और अधिक बढ़ जाती है।

English summary :
World Diabetes day 2018 special Causes, Symptoms, Prevention, Treatment, Home remedies, Natural Remedies to Cure Diabetes


Web Title: World Diabetes day: causes, symptoms, prevention, treatment, home remedies, natural remedies to manage diabetes

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे