Women's health : बटक्स और थाइज की चर्बी खत्म करके फिगर को स्लिम एंड फिट बनाती हैं ये 10 एक्सरसाइज
By उस्मान | Published: December 20, 2019 06:50 AM2019-12-20T06:50:42+5:302019-12-20T06:50:42+5:30
आप घर पर ही कुछ आसान एक्सरसाइज करके मोटापे से छुटकारा पा सकती हैं
मोटापा एक गंभीर समस्या है जिससे आपको गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। एक्सपर्ट भी इस बात को मानते हैं कि अधिक मोटापे की वजह से डायबिटीज, कैंसर जैसी बड़ी बीमारियों का खतरा अधिक होता है। वजन कम करना मूल रूप से दो चीजों पर निर्भर करता है - आपकी डाइट और वर्कआउट। फिट रहने के लिए आजकल सभी जमकर वर्कआउट तो करते हैं, लेकिन इसके लिए सही गाइडेंस होना बहुत जरूरी है। हम आपको कुछ वर्कआउट बता रहे हैं जिनसे तेजी से फैट बर्न करने में मदद मिल सकती है।
1) स्किपिंग
वजन कम करने के लिए इससे मजेदार एक्सरसाइज कुछ नहीं है। जम्पिंग रोप से फैट करने में मदद मिलती है और आपके पैर व आर्म्स में टोन आता है।
2) बर्पीज
यह एक फुल बॉडी एक्सरसाइज है जिससे कैलोरी बर्न होती है। इसके अलावा इससे मसल्स मजबूत बनती हैं।
3) जंप स्क्वैट
यह एक हाई एनर्जी वर्कआउट है। जंप करने से हार्ट रेट बढ़ती है और उसके बाद स्क्वैट करने से आपकी स्ट्रेंथ बढ़ती है और फैट बर्न होता है।
4) जम्पिंग लंग्स
इससे आपके ग्लट्स, बट और लेग्स पर काम होता है। इस कार्डियो वर्कआउट से आपको तेजी से कैलोरी नुर्ण करने में मदद मिलती है। आप इस वर्कआउट के जरिए अपनी थाइज का फैट कम कर सकते हैं।
5) माउंटेन क्लिम्बर
आप इसे धीरे शुरू करते हुए पैरों की गति बढ़ा सकते हैं। इससे आपके कोर, एब्स, लेग्स और शोल्डर्स पर काम होता है।
6) लेग स्ट्रैच
यह एक्सरसाइज भी काफी प्रभावी है इससे पैरों का दर्द भी दूर रहेगा। इसको करने के लिए पैरों को सीधे करके बैठ जाए। फिर एक टांग को दूसरी जांग पर रखें और दूसरी टांग को लंबा रखकर हाथों से पकड़ने की कोशिश करें। अपने पैर को 5 मिनट तक पकड़ कर रखें। इस प्रक्रिया को 10 बार दोहराएं।
7) साइकलिंग
इस एक्सरसाइज के जरिए भी आप थाई की चर्बी को कम कर सकते है। इससे केवल जांघ ही नहीं बल्कि आपके शरीर को भी सही शेप मिलेगा। जमीन पर पेट के बले लेटकर कर अपनी टांगों को 90 डिग्री ऊपर ले जाएं। फिर टांगों को साइकिल की तरह चलाएं। 1 मिनट ऐसे करके धीरे-धीरे पैर नीचे ले आए। इस प्रक्रिया को 5 बार दोहराएं।
8) रस्सी कूदना
जांघ पर जमा एक्सट्रा फैट को कम करने के लिए आपको नियमित रूप से रस्सी कूदनी चाहिए। ये एक आसान एक्सरसाज है। इसके अलावा आप चाहें तो दौड़ भी सकते हैं। दौड़ने से जांघों पर दबाव पड़ता है जिससे आपको फायदा होगा।
9) लंजिस
पैरों के बीच 3 सेंटीमीटर की दूरी रखकर खड़े हो जाए। हाथों से हल्का वजन उठाएं। दाहिने पैर के साथ अपना कदम आगे बढ़ाएं और बाई टांग झुका दें। ठीक ऐसा बाएं पैर के साथ करें। इस प्रक्रिया को 10 बार करें।
10) डीप स्क्वैटस
अपने दोनों पैरों पर खड़े हो जाए। हाथ को अपने चेहरे के सामने 12 इंच की दूरी पर लाएं। गहरी सांस लें और अपने घुटनों को फोल्ड करें। 90 डिग्री का कोण बना लें।