महिलाओं को रात में आता है ज्यादा पसीना तो हो सकती है उन्हें यह गंभीर बीमारियां, यहां जानें इसके कारण, लक्षण और निवारण के घरेलू तरीके

By आजाद खान | Published: May 23, 2022 05:40 PM2022-05-23T17:40:34+5:302022-05-23T17:43:27+5:30

आपको बता दें कि रात में महिलाओं को ज्यादा पसीना का आना मेनॉपॉज, कैंसर, ज्यादा दवाइंया खाने के दुष्परिणाम या टीबी के लक्षण हो सकते हैं।

Women sweat more at night they may have these serious diseases know here its causes symptoms home remedies solutions | महिलाओं को रात में आता है ज्यादा पसीना तो हो सकती है उन्हें यह गंभीर बीमारियां, यहां जानें इसके कारण, लक्षण और निवारण के घरेलू तरीके

महिलाओं को रात में आता है ज्यादा पसीना तो हो सकती है उन्हें यह गंभीर बीमारियां, यहां जानें इसके कारण, लक्षण और निवारण के घरेलू तरीके

Highlightsमहिलाओं को रात में ज्यादा पसीना आना सेहत के लिए सही नहीं है। इससे शरीर में कई तरह की बीमारियां जन्म लेती है। इस हालत में जब भी समस्या गंभीर लगे तो ऐसे में डॉक्टर से तुरंत कंसल्ट करें।

Women Night Sweat: आम तौर पर पसीना सबको आता है। शरीर के बनावट के अनुसार किसी को कम तो किसी को ज्यादा पसीना आता है। लेकिन अगर महिलाओं को केवल रात में ही ज्यादा पसीना आए तो यह एक खराब लक्षण है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, रात में महिलाओं को ज्यादा पसीना का आना मेनॉपॉज, कैंसर, ज्यादा दवाइंया खाने के दुष्परिणाम या टीबी के लक्षण हो सकते हैं। ऐसे में आइए जानने की कोशिश करते हैं महिलाओं को ज्यादा पसीना किन कारणों से आते हैं। यही नहीं इसके लक्षण और निवारण के बारे में भी जानने की कोशिश करेंगे। 

महिलाओ को रात में पसीना आने के क्या है मुख्य कारण (Women Night Sweat Reasons)

वैसे तो महिलाओं को रात में ज्यादा पसीना आने के कई कारण हो सकते है, लेकिन जब आपको लगे की आप इससे ज्यादा परेशान है तो आप इसे डॉक्टर को जरूर दिखाएं। ऐसे में आइए इस समस्या के कुछ और कारणों को जान लें। 
-जानकारों की माने तो रात में ज्यादा पसीना आना महिलाओं के लिए सही नहीं है। इस हालत में उन्हें रजोनिवृत्ति (मेनॉपॉज) की शिकायत हो सकती है। जब कभी भी आपके सीने और सिर में ज्यादा हीट पैदा हो जाती है, तो ऐसे में आपको ज्यादा पसीना आता है। 
-कुछ महिलाएं बहुत ज्यादा दवाइयां खाती है जिससे उन्हें काफी पसीना आता है। इस आदत को जल्द से जल्द छोड़ दें। 
-रात में पसीना आने के पीछे ट्यूबरक्लोसिस संक्रमण भी होता है। 
-कैंसर के कारण भी रात में बहुत पसीना आता है। अगर आपको रात में ज्यादा पसीना आता है तो हो सकता है कि आपको लिम्फोमा या ल्यूकेमिया कैंसर हुई हो। 
-हार्मोन की गड़बड़ी और थायराइड के कारण भी आपको ज्यादा पसीना आता सकता है। 
-टीबी और गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज के कारण भी पसीना खूब आने की शिकायत होती है। 

महिलाओं को रात में पसीना आने के क्या है निवारण (Women Night Sweat Solutions)

 -जिन महिलाओं को रात में बेसी पसीना आता हो, उन्हें चाहिए कि हर रोज एक्सरसाइज करें। यह समस्या एक्सरसाइज से बहुत हद तक दूर हो जाती है। 
-जानकारों के अनुसार, रात में ज्यादा पसीने से बचने के लिए हार्मोन थैरेपी भी महिलाएं ले सकती है। 
-इस परेशानी में उन्हें शराब और ड्रग्स का सेवन जरा भी नहीं करना चाहिए। 
-जिन महिलाओं को ज्यादा तासीर वाले खाने पसंद है, उन्हें इससे परहेज करना चाहिए। 
-अलसी के बीज और सोया खाने से इस समस्या का कुछ हद तक समाधान हो जाता है।
-इस समस्या से बचने के लिए आप हरी पत्तेदार सब्जियां, ताजे मौसमी फल और ग्रीन टी का भी सेवन कर सकते हैं। इससे आपको बहुत फायदा मिलेगा। 

इस परेशानी में कब करना चाहिए डॉक्टर से कंसल्ट (Women Night Sweat- When to Consult Doctor)

इस समस्या के हल्के लक्षण यानी कम पसीना आना या आज कल में इस समस्या के नए शुरू होना पर आप ऊपर बताए गए घरेलू नुस्खे को अपना सकते हैं। लेकिन जब आपको लगे की यह एक गंभीर समस्या है तो ऐसे में डॉक्टर से कंसल्ट करना न भूलें। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

Web Title: Women sweat more at night they may have these serious diseases know here its causes symptoms home remedies solutions

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे