सर्दी हो या गर्मी रोजाना 1 कीवी खाने की डालें आदत, बीपी, डायबिटीज और मानसिक तनाव कंट्रोल कर बनाता है इम्यून सिस्टम मजबूत

By आजाद खान | Published: February 6, 2022 06:24 PM2022-02-06T18:24:50+5:302022-02-06T18:30:54+5:30

Vitamin C Huge Source Kiwi- कीवी में आयरन और फॉलिक एसिड पाया जाता है जो गर्भवती महिलाओं के लिए काफी लाभदायक साबित होता है।

winter summer make habit eat 1kiwi daily controll BP diabetes mental stress makes immune system strong health tips in hindi | सर्दी हो या गर्मी रोजाना 1 कीवी खाने की डालें आदत, बीपी, डायबिटीज और मानसिक तनाव कंट्रोल कर बनाता है इम्यून सिस्टम मजबूत

सर्दी हो या गर्मी रोजाना 1 कीवी खाने की डालें आदत, बीपी, डायबिटीज और मानसिक तनाव कंट्रोल कर बनाता है इम्यून सिस्टम मजबूत

Highlightsसर्दी हो या गर्मी कीवी हर सीजन में खाना चाहिए। यह इम्यून सिस्टम को मजबूत कर शरीर के फिटनेस को मेंटेन रखता है। कीवी को मानसिक तनाव, डायबिटीज कंट्रोल और पेट की गर्मी के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

Vitamin C Huge Source Kiwi: कीवी एक ऐसा फल है जिस में विटामिन सी बहुत ही अधिक मात्रा में पाई जाती है। यह फल आपको हर सीजन में मिलता है। डॉक्टरों का कहना है कि इसे खाने से आपका इम्यून सिस्टम बहुत मजबूत होता है। यही नहीं कीवी हमारे शरीर को कई बीमारियों से भी लड़ने में मदद करता है। कीवी न केवल सेहत के लिए फायदेमंद होती है बल्कि इसका टेस्ट भी काफी स्वादिष्ट होता है। यही कारण है कि डॉक्टर सभी को कीवी खाने और इसे डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं। तो ऐसे में आइए जानते हैं कि कीवी में कौन-कौन से पोषक तत्व पाएं जाते हैं और इसके इस्तेमाल से हमें क्या फायदें मिलते हैं। 

कीवी में यह पोषक तत्व पाए जाते हैं (Nutrition Finds in Kiw Fruit)

कीवी फल से आपको भरपूर मात्रा में पोटेशियम मिल जाएगा जो शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत करेगा। इसका यह भी एक गुण है कि इसमें कैलरी आधी मात्रा में पाई जाती है। बताया जाता है कि कीवी में संतरे के मुकाबले दो गुना विटामिन पाया जाता है। इन सब के अलावा इसमें फाइबर भी होता है जिससे हमें पाचनशक्ति में मदद मिलती है। यही कारण है कि सभी कीवी को बहुत ज्यादा मात्रा में इस्तेमाल करते हैं। 

कीवी खाने के क्या क्या फायदें हैं (Kiwi Fruits Benefits)

यह एक गुणकारी फल है। इसमें विटामिन के साथ कई और भी पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर के ग्रोथ के लिए बहुत जरूरी होता है। आइए जानते हैं कि कीवी के इस्तेमाल से हमें क्या क्या फायदें मिल सकते हैं। 

->कीवी से दिल की बीमारी, बीपी की समस्या और डायबिटीज से लड़ने में मदद मिलती है। 
->यह विषाक्त पदार्थों को बहुत ही आसानी से बाहर निकाल देता है जिससे शरीर फिट रहता है। 
->जो लोग त्वचा की झुर्रियों से परेशान हैं उन्हें कीवी खाना चाहिए। इससे आपके चेहरे में चमक आती है।
->कीवी को पेट की गर्मी और अल्सर के लिए रामबाण इलाज माना जाता है।
->गर्भवती महिलाओं को आयरन और फॉलिक एसिड की बहुत जरूरत होती है जो कीवी फल में पाया जाता है। इसलिए गर्भवती महिलाओं को इसे लेने की सलाह दी जाती है।
->कीवी से डायबिटीज कंट्रोल में रहता है। यह आपके खून में ग्लूकोज़ की मात्रा को भी कम कर देता है। 
->जोड़ो और हड्डियों के दर्द में इसे काफी लाभदायक फल माना जाता है। 
->यह मानसिक तनाव, बैक्टीरिया और वायरस से भी हमारा बचाव करता है। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)
 

Web Title: winter summer make habit eat 1kiwi daily controll BP diabetes mental stress makes immune system strong health tips in hindi

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे