रियल लाइफ का 'हल्क' है ये बंदा, फौलादी बॉडी के लिए खाता है ये चीजें
By उस्मान | Published: August 24, 2018 07:49 AM2018-08-24T07:49:26+5:302018-08-24T07:49:26+5:30
सजाद गरीबी की उम्र 24 साल है और वजन है 180 किलोग्राम है। सजाद को दुनिया के सबसे ताकतवर इंसानों में से एक माना जाता है।
सजाद गरीबी को पूरी दुनिया असली 'हल्क' के रूप में जानती है। सजाद ईरान के रहने वाले हैं और अपनी हल्क जैसी बॉडी की वजह से फिटनेस जगत का बड़ा चेहरा हैं। सजाद गरीबी की उम्र 24 साल है और वजन है 180 किलोग्राम है। उन्हें देखने के बाद ही आपको उनकी 'विशालता' का अंदाजा होता है। सजाद इंस्टाग्राम पर बहुत ऐक्टिव हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 319 हजार फॉलोअर्स हैं।
सजाद को दुनिया के सबसे ताकतवर इंसानों में से एक माना जाता है। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। उनका शरीर इतना विशालकाय है कि उनकी गर्दन ही गायब हो गई है।उन्हें देखकर आपको एकबारगी सूमो पहलवान की याद आएगी, लेकिन हकीकत तो ये है कि सजाद का शरीर सूमो पहलवानों की तरह फूला हुआ और थुलथुल नहीं है बल्कि उन्होंने ये शरीर जबरदस्त मेहनत और कसरत से बनाई है।
उनका शरीर किसी मोटे इंसान की तरह नहीं बल्कि मजबूत कदकाठी वाले इंसान की तरह दिखता है। यही वजह है कि सजाद की चर्चा दुनिया भर में हो रही है। चलिए सारी बात छोड़कर यह जानते हैं कि वो क्या खाते हैं जिस वजह से उनका शरीर ऐसा है।
ब्रेकफास्ट
उनके नाश्ते में ऑमलेट, मसूर दाल, चिकन और एनर्जी ड्रिंक रॉयल एंजेल शामिल हैं। जब वो घर में रहते हैं, तो अपने लिए कीवी, केला, सेब, स्ट्रॉबेरी और एक खट्टे फल की चाट बनाकर खाते हैं।
डिनर
उनके डिनर में मछली, मटर और नींबू शामिल होते हैं। रमजान के दिनों उनके इफ्तार में अंडे, केले, दूध के अलावा कुछ एनी चीजें भी शामिल होती हैं। वैसे तो उन्हें एनर्जी ड्रिंक रॉयल एंजेल पसंद है लेकिन कभी-कभी वो रेड बुल और फैंटा जैसी ड्रिंक भी पी लेते हैं।