सलमान खान, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, कैटरीना कैफ, प्रियंका चोपड़ा नाश्ते में क्या खाते हैं?

By उस्मान | Published: August 3, 2018 01:51 PM2018-08-03T13:51:15+5:302018-08-03T13:51:15+5:30

अगर आप सोचते हैं कि उनका नाश्ता आपके नाश्ते से बहुत अलग होता है, तो आप गलत हैं। उनके नाश्ते में भी अंडा, फल, सब्जियां और जूस जैसी चीजें ही शामिल होती है। हालांकि वो डाइट का खास ध्यान रखते हैं जिस वजह से हमेशा फिट नजर आते हैं।

What Akshay Kumar, Salman Khan, Ranveer Singh, Deepika Padukone, Priyanka, Hritik Roshan, Katrina Kaif eat for breakfast | सलमान खान, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, कैटरीना कैफ, प्रियंका चोपड़ा नाश्ते में क्या खाते हैं?

सलमान खान, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, कैटरीना कैफ, प्रियंका चोपड़ा नाश्ते में क्या खाते हैं?

नाश्ता पूरे दिन का सबसे महत्वपूर्ण भोजन है। इससे आपको पूरे दिन के कामकाज के लिए ऊर्जा मिलती है। बहुत से लोग अपने फेवरेट एक्टर या एक्ट्रेस जैसी फिटनेस चाहते हैं। क्या आप जानते हैं कि वो अपने नाश्ते में क्या-क्या चीजें खाते हैं? अगर आप सोचते हैं कि उनका नाश्ता आपके नाश्ते से बहुत अलग होता है, तो आप गलत हैं। उनके नाश्ते में भी अंडा, फल, सब्जियां और जूस जैसी चीजें ही शामिल होती है। हालांकि वो डाइट का खास ध्यान रखते हैं जिस वजह से हमेशा फिट नजर आते हैं। अगर आप भी अपने पसंदीदा एक्टर या एक्ट्रेस की तरह हेल्दी और फिट दिखना चाहते हैं, तो आपको अपने नाश्ते में इन चीजों को शामिल करना चाहिए।  

सलमान खान

बॉलीवुड का यह सबसे मोस्ट हैंडसम बंदा नाश्ते में अंडे, ब्रेड बटर, मिक्स वेजिटेबल कम फैट वाला दूध लेता है। 

अक्षय कुमार

हमेशा फिट और एनर्जी से भरपूर दिखने वाले अक्षय कुमार अपने नाश्ते में पराठा और एक गिलास दूध लेना पसंद करते हैं।

ऋतिक रोशन

ऋतिक को परफेक्ट बॉडी के लिए जाना जाता है। उनके नाश्ते में 4 वाइट एग, 2 ब्राउन ब्रेड स्लाइस, 1 प्रोटीन शेक और एक कटोरा ताजे फल की चाट शामिल हैं।

रणवीर सिंह

हमेशा ऊर्जावान दिखने वाले रणवीर सिंह बहुत भारी भरकम नाश्ता नहीं करते हैं। उनके नाश्ते में वाइट एग, ब्रेड और केले जैसी चीजें शामिल होती हैं।

 जॉन अब्राहम

फौलादी बॉडी वाले जॉन के नाश्ते में 6 एग वाइट, बटर के साथ 4 स्लाइस, दस बादाम, एक बड़ा गिलास फ्रूट जूस आदि शामिल हैं। 

दीपिका पादुकोण

दीपिका के नाश्ते में डोसा, उपमा, एग वाइट और ऑमलेट जैसी चीजें शामिल होती हैं। इन सभी चीजों में कम कैलोरी होती है जिससे वजन बढ़ने का खतरा नहीं होता है।

कैटरीना कैफ

कैटरीना के दिन की शुरुआत चार गिलास पानी से होती है। उनके नाश्ते में सेरेल और दलिया शामिल होता है। इसके अलावा वो हर दो घंटे में फल या उबली सब्जियां खाती हैं। 

करीना कपूर

करीना अपने दिन की शुरुआत केले और एक कप कॉफी से करती हैं। उसके बाद नाश्ते में एक कटोरा मूसली जिसमें नट्स होते हैं। इसके अलावा पराठा और दही भी लेती हैं। 

प्रियंका चोपड़ा

देसी गर्ल के नाम से मशहूर प्रियंका के नाश्ते में सब कुछ शामिल है। उनका मानना है कि जब तक आप जिम जाकर एक्स्ट्रा कैलोरी बर्न नहीं करते हैं, तब तक आपको सब कुछ खाना चाहिए। 

शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी ने इतने सालों के बाद भी अपने आप को फिट और मेन्टेन करके रखा है। शिल्पा को नॉन-वेज खाना बहुत पसंद है और नाश्ते में वो प्रोटीन शेक, 2 छुहारे और 8 किशमिश खाती हैं। इसके अलावा वो नियमित तरीके से जिम जाती हैं और हर दिन 2000 कैलोरी लेना नहीं भूलतीं।

Web Title: What Akshay Kumar, Salman Khan, Ranveer Singh, Deepika Padukone, Priyanka, Hritik Roshan, Katrina Kaif eat for breakfast

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे