Weight loss tips: तेजी से वजन कम करना है तो तुरंत खाना छोड़ दें ये 5 हेल्दी फूड
By उस्मान | Published: October 8, 2020 03:20 PM2020-10-08T15:20:02+5:302020-10-08T15:20:02+5:30
वजन कम करने के उपाय : चाहे जितनी मेहनत कर लो अगर आप इन चीजों को खाएंगे तो मोटापा का नहीं होगा
मोटापा एक गंभीर समस्या है जिससे आपको कई रोग हो सकते हैं। वजन कम करने वालों को हमेशा कम कैलोरी वाले हेल्दी फूड खाने की सलाह दी जाती है। अगर आप वजन कम कर रहे हैं और खूब एक्सरसाइज करने के बाद भी वजन कम नहीं हो रहा है, तो संभव है कि आप अपने खानपान को लेकर लापरवाही बरत रहे हों।
यह जरूरी नहीं है कि खूब फल और सब्जियां खाने से आपका वजन कम हो सकता है। वास्तव में कुछ फल और सब्जियां भी वजन बढ़ाती हैं इसलिए आपको वजन कम करने की प्रक्रिया के दौरान कुछ चीजों को खाने से बचना चाहिए।
1) केला
अक्सर आपने देखा होगा कि जिम जाने वाले लोग दूध केले के बहुत अधिक सेवन करते हैं। लेकिन आपको वजन कम करने के दौरान केले के सेवन से बचना चाहिए। इसमें कोई शक नहीं है कि केले से आपको तुरंत एनर्जी मिलती है लेकिन हाल में हुए एक अध्ययन के अनुसार केला बहुत धीमी गति से पचता है और इसमें कुछ ऐसे तत्व होते हैं, जो फैट को तोड़ने वाले सेल्स के कामकाज को बाधित करते हैं।
2) अंगूर
अगर आप मानते हैं कि खट्टा-मीठा और विटामिन्स से भरपूर अंगूर आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है, तो आप गलत हैं। आपको बता दें कि यह फल आपकी सेहत और फिगर के लिए खराब है। इसमें शुगर की मात्रा अधिक होती है और इसके छिलके को पचाना भी मुश्किल होता है। इसके बीज आंतों में फंस सकते हैं और इसमें मौजूद एसिड टूथ इनेमल को नुकसान पहुंचाता है।
3) एवोकैडो
इस फल को वजन कम करने वालों के लिए बेस्ट माना जाता है। लेकिन आपको जानकार हैरानी होगी कि एक्सपर्ट ऐसा नहीं मानते हैं। दरअसल एक एवोकैडो में लगभग 227 कैलोरी होती है। हालांकि सही मात्रा में इसे खाने से आपको कई फायदे कई फायदे होते हैं।
4) नाशपाती
सभी आवश्यक तत्वों से भरपूर नाशपाती खाने से आपको कई फायदे होते हैं। लेकिन इस फल की सबसे बड़ी कमी यह है कि यह आंतों का कामकाज प्रभावित करता है और यह आपको कब्ज दे सकता है।
5) खुबानी
यह काफी भारी फल है जिससे आपको अपच और पथरी का खतरा हो सकता है। इसमें एमीगडालिन तत्व होता है जो पेट में हाइड्रोजन साइनाइड बनाता है। इससे आपको मतली, चक्कर आना और कमजोरी महसूस हो सकती है।
वजन कम करने के लिए खाएं ये चीजें
अंडे
अंडे प्रोटीन से भरपूर होने के साथ-साथ अन्य विटामिन और खनिज प्रदान करते हैं। आप विभिन्न तरीकों से अंडे बना सकते हैं और वो उच्च प्रोटीन सामग्री के कारण वजन घटाने में योगदान करते हैं।
प्रोटीन ज्यादा होने का मतलब है कि उन्हें सुबह खाने पर भूख कम कर सकते हैं जो वजन घटाने को बढ़ावा देने में मदद कर सकता है। अध्ययनों से पता चला है कि नाश्ते के लिए अंडे खाने से दिन में भोजन का सेवन कम हो गया है।
ओट्स
ओट्स में कैलोरी में कम लेकिन फाइबर और प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है, यह दो पोषक तत्व जो भूख और वजन नियंत्रण को प्रभावित करते हैं। सुबह दलिया या फलों के साथ इसे खाने से आपका पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है।
ओट्स भी बीटा-ग्लूकन नामक का स्रोत है। यह एक प्रकार का फाइबर है जो रक्त शर्करा के स्तर को संतुलित कर सकता है। आप इसे दूध और केले के साथ खा सकते हैं।
बेरीज
स्ट्रॉबेरी, रास्पबेरी और ब्लूबेरी जैसे जामुन सहित फलों में बहुत कम कैलोरी होती है, लेकिन फाइबर से भरे होते हैं। नाश्ते के साथ इनका सेवन आपको दोपहर के भोजन के समय तक भरपेट महसूस करने में मदद करेगा।
जामुन एंटीऑक्सिडेंट का भंडार हैं जो रक्त शर्करा के स्तर को विनियमित करने में मदद करते हैं और शुगर को आपके वसा कोशिकाओं में भेजे जाने से बचाते हैं। शोध से पता चलता है कि जो लोग अधिक एंटीऑक्सीडेंट खाते हैं उन्हें वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है। आप एक स्मूदी में जामुन जोड़ सकते हैं या दलिया में मिक्स करके खा सकते हैं।