केवल एक आलू का इस्तेमाल कर 10 दिन में हटा सकते है मस्से, जानें अनचाहे मस्सों को दूर करने के घरेलू उपाय

By आजाद खान | Published: May 28, 2023 12:43 PM2023-05-28T12:43:17+5:302023-05-28T13:07:38+5:30

जानकारों की माने तो मस्सों को हटाने के लिए लोग किमती इलाज करवाते है जिससे उनके पैसे खर्च भी होते है और इससे उनके शरीर पर बुरा असर भी पड़ता है।

Warts can be removed in 10 days by using only one potato learn home remedies to remove | केवल एक आलू का इस्तेमाल कर 10 दिन में हटा सकते है मस्से, जानें अनचाहे मस्सों को दूर करने के घरेलू उपाय

फोटो सोर्स: WikiMedia Commons (https://commons.wikimedia.org/wiki/File:Exanthem_in_a_man.jpg)

Highlightsअनचाहे मस्से आपके लिए परेशानी के सबब बन जाते है। इसे हटाने के लिए लोग क्या से क्या नहीं करते है। ऐसे में आप इसे कुछ घरेलू उपायों से भी हमेशा के लिए दूर कर सकते हैं।

Health Tips:   शरीर पर मस्सा सही जगह पर हो तो इससे आपका लुक और भी बढ़ जाता है लेकिन यही मस्सा अगर शरीर के गलत हिस्से पर निकल जाए तो इससे पूरा लुक बर्बाद हो जाता है। लोग मस्सों से छुटकारा पाने के लिए क्या से क्या नहीं करते है, वे कभी मंहगी दवाएं खाते है तो कभी कीमती क्रीम लगाते है, लेकिन क्या आप जानते है कि मस्से को आप घरेलू उपायों से भी हटा सकते है। 

ऐसे में आइए जानते है कि मस्से को घरेलू उपायों से कैसे आप निकाल सकते है। यही नहीं इन घरेलू नुस्खों को को इस्तेमाल करने के तरीके को भी हम जानने की कोशिश करेंगे। तो ऐसे में आइए एक-एक करके इन्हें जान लेते है। 

मस्‍सों को हटाने के कुछ घरेलू उपाय

जानकारों की माने तो मस्सों को हटाने में सेब का सिरका और लहसून की कलियां काफी लाभकारी होती है। मस्सों से हमेशा के लिए छुटकारा पाने में सेब के सिरके काफी लाभकारी साबित होते है। बताया जाता है कि जब कभी भी जहां भी मस्से है वहां अगर सेब के सिरके लगाए जाते है तो इससे मस्सा का रंग गहरा होकर वह सूख जाता है और इसके बाद वह खत्म हो जाता है। अगर इस सिरके को इस्तेमाल करने से आपको अगर जलन होती है तो फिर आप एलोवेरा का इस्तेमाल कर सकते है जिससे आप में जलन की समस्या खत्म हो जाएगी। 

यही नहीं मस्सों को हटाने के लिए लहसुन की कलियों का भी इस्तेमाल होता है। इससे भी बहुत ही आसानी से और कम समय में मस्सों से छुटकारा पा सकते है। इसके लिए आपको लहसुन की कलियों का एक पेस्ट बनाना होगा। पेस्ट बनाने के लिए सबसे पहले आप लहसुन की कलियों को लें और फिर उसे पीस कर उसमें हल्का पानी मिला लें। इसके बाद इस पेस्ट को प्रभावित जगहों पर लगाएं और ऐसा आप कई दिनों तक करें। ऐसा करने से आपको जल्द ही लाभ मिलेगा। 

10 दिन एक आलू लगाने से भी आप पा सकते हैं मस्सों से छुटकारा

बता दें कि न केवल सेब का सिरका और लहसून की कलियां बल्कि आलू से भी आपके मस्से हट सकते है। जानकारों की माने तो अगर कोई केवल एक आलू को काटकर 10 दिन तक इसे प्रभावित जगहों पर लगाता है तो इससे उसके मस्से हट सकते है। यही नहीं वह आलू के रस को निकाल कर उसमें नींबू के रस को भी मिलाकर प्रभावित जगहों पर लगा सकता है। इससे उसे मस्सों से जल्द ही छुटकारा मिल सकता है। 

इसके अलावा जानकार लोगों को कैस्टर ऑयल और नींबू के रस को भी इस्तेमाल करने की सलाह देते है। उनके अनुसार, जिन लोगों को अपने स्किन से मस्सों को हटाना है वे नींबू के रस में एक रूई को भिंगाकर प्रभावित जगह पर लगाए। ऐसा करने से उससे मस्सों से जल्दी ही छुटकारा मिल जाएगा। यही नहीं कैस्टर ऑयल और बेकिंग पाउडर को भी मिलाकर मस्सों पर लगाने से इसे हटाया जा सकता है। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

 

Web Title: Warts can be removed in 10 days by using only one potato learn home remedies to remove

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे