अगर आपको रहना है तनाव मुक्त तो चबाया करें च्युइंग गम, रहेंगे स्ट्रेस फ्री मिलेगी चमकदार दांते और रहेगा मुंह बदबू मुक्त, जानें Chewing Gum के फायदे

By आजाद खान | Published: July 7, 2022 05:40 PM2022-07-07T17:40:58+5:302022-07-07T17:46:57+5:30

जानकारों की माने तो च्युइंग गम एक स्ट्रेस दूर करने वाली चीज है जिसका इस्तेमाल कर आप अपने तनाव को खत्म कर सकते है। इससे आपके दांत भी चमकदार और बदबू मुक्त होते है।

want to stay stress free chew chewing gum be stress free get shiny teeth odor free mouth know benefits Chewing Gum | अगर आपको रहना है तनाव मुक्त तो चबाया करें च्युइंग गम, रहेंगे स्ट्रेस फ्री मिलेगी चमकदार दांते और रहेगा मुंह बदबू मुक्त, जानें Chewing Gum के फायदे

अगर आपको रहना है तनाव मुक्त तो चबाया करें च्युइंग गम, रहेंगे स्ट्रेस फ्री मिलेगी चमकदार दांते और रहेगा मुंह बदबू मुक्त, जानें Chewing Gum के फायदे

Highlightsच्युइंग गम के कारण सेहत को कई फायदे होते है। इससे आपका स्ट्रेस दूर होता है और आप स्ट्रेस फ्री दिखते है। च्युइंग गम के कारण आपके ओरह हेल्थ भी बढ़िया होता है।

Chewing Gum and Mental Stress: कई लोगों को च्युइंग गम चबाना बहुत अच्छा लगता है तो कुछ इसे शौक से चबाते है। नवजवानों में च्युइंग गम काफी फेमस है और आजकल यह फैशन बन गया है। लेकिन क्या आप जानते है कि च्युइंग गम चबाने से आपको क्या-क्या फायदे होते हैं। तो आइए आज के इस पोस्ट में हम च्युइंग गम के बारे में जानेंगे और इसे जबाने से हमें क्या फायदा होता है, यह भी मालूम करेंगे। 

च्युइंग गम चबाने के फायदे (Chewing Gum Eating Benefits)

च्युइंग गम को स्ट्रेस बस्टर भी कहा जाता है। इससे आपके शरीर का तनाव भी दूर होता है। आपको बता दें कि इसमें प्लांट बेस्ड किशमिश, आइल, शक्कर और कई फ्लेवर्स होते हैं, जो शरीर को किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचाता है। आइए इसके फायदे के बारे में आगे जानते है। 

स्ट्रेस कम करता है च्युइंग गम (Helps to Curb Stress)

ग्रेटिस्ट के अनुसार, च्युइंग गम के इस्तेमाल से स्ट्रेस बहुत हद तक कम होता है, यही कारण है कि खेलते वक्त अधिकतर प्लेयर्स इसे इस्तेमाल करते है। इसके इस्तेमाल से स्ट्रेस दूर होता है औऱ आपको अपने काम पर फोकस करने का मौका मिलता है जो आपके शरीर और काम दोनों के लिए काफी फायदेमंद है। 

इसके इस्तेमाल से आपकी एक्सपीरियंस और मेमोरी दोनों ही अच्छी रहती है। ऐसे ही एक और रिसर्च में यह कहा गया है कि च्युइंग गम मेमोरी से जुड़े ब्रेन के हिस्से को सक्रिय करने में मदद करता है। ऐसे में जिनको कभी भी किसी तरह की चोट लगी हो उन्हें इसको इस्तेमाल करना चाहिए। इससे उनकी दिमाग की नसे एक साथ काम करती है जिससे मेमोरी लॉस में भी सुधार मिलती है। 

ओरल हेल्थ में होता काफी फायदा (Good for Oral Health)

इसके इस्तेमाल से आपके ओरल हेल्थ की समस्या भी दूर हो सकती है। जब आप खाना खाने के बाद शुगर फ्री च्युइंग गम को चबाते है तो इससे आपके मुंह में फंसा खाना निकल जाता है और आपकी अन्य ओरल हेल्थ समस्या भी दूर हो जाती है। इसके इस्तेमाल से मुंह की बदबू भी दूर रहती है और इससे आपके दांत भी चमकीले रहते है। 

इसके उपयोग के समय मुंह में बैक्टीरिया भी कम बनते है जिससे आपको अन्य कोई बीमारी जल्दी नहीं होती है। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

Web Title: want to stay stress free chew chewing gum be stress free get shiny teeth odor free mouth know benefits Chewing Gum

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे