अगर जीना चाहते है 4-5 साल ज्यादा तो आज से खाएं अंगूर, जानें Grapes के लाभकारी गुण
By आजाद खान | Published: August 29, 2022 04:50 PM2022-08-29T16:50:46+5:302022-08-29T16:54:37+5:30
जानकारों की माने तो अंगूर में विटामिन सी, विटामिन ए, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्व अच्छी मात्रा में पाए जाते है जिस कारण ये आपके शरीर और लंबी उम्र के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है।
Grapes Benefits: जिस तरह से अंगूर (Grapes) खाने में स्वादिष्ट लगता है उसी तरीके से यह आपकी आयु को लंबी भी कर सकता है। जी हां, हाल में ही हुए एक शोध में यह पता चला है कि अंगूर के नियमित सेवन करने से आयु लंबी होती है। ऐसे में आइए जानते है कि कैसे अंगूर आपकी उम्र को बढ़ा सकता है और इससे शरीर को और क्या-क्या फायदे मिलते है।
शोध में क्या हुआ खुलासा
ईट दिस नॉट दैट में छपी रिपोर्ट्स के मुताबिक, शरीर को फ्री-रेडिकल्स से सुरक्षित रखने के लिए आप अंगूर का सेवन कर सकते है। खबर के अनुसार, अंगूर में एंटी-इंफ्लोमेटरी गुण और एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते है जिससे शरीर का फ्री-रेडिकल्स बचता है। इस कारण आप बीमारी मुक्त होते है और आपकी आयु लंबी होती है।
यही नहीं इसके सेवन से शरीर में सूजन भी कमता है और इसके जरिए शरीर के सेल्स और डीएनए को भी हेल्दी रखने में काफी मदद मिलता है। ऐसे में आइए इसके फायदे के बारे में और जानते है।
अंगूर खाने के फायदे (Grapes Eating Benefits)
अंगूर में विटामिन सी, विटामिन ए, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्व भारी मात्रा में पाए जाते है। यह आपके शरीर को फिट रखने और मजबूत बनाने में काफी मददगार साबित होते है।
ऐसे में अंगूर के और भी फायदे है, आइए एक-एक करके जान लेते है।
1. उम्र बढ़ने में करता है मदद
रिसर्च के मुताबिक, अगर कोई शख्स अंगूर का नियमित सेवन करता है तो ऐसे में वह करीब 4 से 5 साल तक ज्यादा जी सकता है। ऐसे में लंबी उम्र पाने की कामना करने वालों को अंगूर का सेवन हमेशा करना चाहिए।
2. कम करता है कैंसर का खतरा
अंगूर को कैंसर के खतरे को कम करने में भी मददगार माना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि अंगूर में अच्छी मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते है जिससे आपके शरीर के फ्री रेडिकल्स बचे रहते है। यही नहीं यह कैंसर के सेल्स को बढ़ने से रोकता है जिस कारण आप में कैंसर का खतरा कम होता है।
3. इम्यूनिटी के लिए है रामबाण इलाज
अगर आपको अपना इम्यूनिटी बढ़ाना है तो ऐसे में आप अंगूर का सेवन करना शुरू कर दें। अंगूर में अच्छी मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है जिससे आप संक्रमण से बच जाते है और इसी से इम्यूनिटी मजबूत होती है।
4. हाई ब्लड प्रेशर को करता है कम, दिल की बीमारी को रखता है दूर
अंगूर हर चीज में आपके लिए फायदेमंद है। अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर या दिल की बीमारी है तो ऐसे में आप अंगूर का सेवन करना शुरू कर दें। इसके नियमित इस्तेमाल से आप में यह परेशानी बहुत हद तक दूर हो जाएगी।
आम तौर पर अंगूर में सोडियम की मात्रा कम पाई जाती है जिससे हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को बहुत हद तक कंट्रोल किया जा सकता है। साथ ही इसमें अच्छी मात्रा में पोटैशियम पाई जाती है जिससे आप अपने शरीर में दिल की बीमारी को बहुत हद तक दूर कर पाते है।
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)