खून साफ करने के टिप्स: इन 4 घरेलू उपाय से आप साफ कर सकते है अपना खून, आज ही करें डाइट में शामिल

By आजाद खान | Updated: September 17, 2022 18:50 IST2022-09-17T18:41:07+5:302022-09-17T18:50:37+5:30

जानकारों की माने तो खून में खराबी के कारण आपके चेहरे पर झुर्रियां, दाने या पिम्पल्स आने लगते है। यह समस्याएं इस बात की निशानी है कि आपकी खून में खराबी आ गई है।

use these 4 things to clear your blood impurities khoon saaf karne ka tarika health tips in hindi | खून साफ करने के टिप्स: इन 4 घरेलू उपाय से आप साफ कर सकते है अपना खून, आज ही करें डाइट में शामिल

फोटो सोर्स: Wikipedia CC (Both)

Highlightsशरीर के लिए खून बहुत ही जरूरी होता है। ऐसे में अगर खून में खराबी आ जाए तो इससे शरीर पर बुरा असर पड़ता है। खून को साफ करने के लिए आप नीचे बताए गए उपायों को इस्तेमाल कर सकते है।

Blood Cleansers: हमारे शरीर ऑक्सीजन को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने के लिए खून का सहारा लेता है। ऐसे में खून पूरे शरीर के लिए बहुत ही जरूरी होता है। लेकिन क्या आप जानते है खून में खराबी होने से आपके शरीर पर इसका बुरा असर पड़ता है। 

इस कारण आपके शरीर में स्किन से जुड़ी समस्याएं पैदा हो सकती है। यही नहीं इस कारण कम उम्र में आपके चेहरे पर झुर्रियां, दाने या पिम्पल्स भी देखने को मिल सकते है। ऐसे में खून को साफ करना बहुत ही जरूरी बन जाता है। 

तो आइए जानते है कि हम अपने खून को कैसे साफ कर सकते है। आइए जानते है कुछ ऐसी चीजों के बारे में जिससे हम बहुत ही आसानी से अपने खून को साफ कर सकते है। 

1. हरी सब्जियां

आपके खून को साफ करने में हरी सब्जियां काफी फायदेमंद होती है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो हमारे खून को डिटॉक्सीफाई कर हमारे शरीर को फिट करते है। हरी सब्जियों में केल, पालक और सरसों को सेहत के लाभकारी माना गया है।

2. फल 

स्ट्रॉबेरी, ब्लैकबेरी, नाशपाती, सेब और अमरूद जैसे फल शरीर और खून को बहुत लाभ पहुंचाते है। ये शरीर से फैट की एक्स्ट्रा लेयर के साथ-साथ खतरनाक कैमिकल और टॉक्सिन को भी बाहर निकालता है जिससे हम फिट दिखते है।

3. पानी 

पानी को एक नैचुरल ब्लड प्योरीफायर के रूप में जाना जाता है। ये शरीर से गंदगी निकालने में काफी फायदेमंद होते है। पानी किडनी और यूरिन के माध्यम से शरीर की सारी गंदगी निकालता है। यही कारण है कि डॉक्टर हर रोज कम से कम आठ गिलास पानी पीने की सलाह देते है। 

4. अदरक

शरीर में रेड ब्लड सेल्स को बनाने के लिए अदरक काफी उपकारी माना जाता है। ये रेड ब्लड सेल्स बनाने के साथ-साथ खून की गंदगी को भी निकालता है। इसको आप चाय या सूप के साथ भी इस्तेमाल कर सकते है। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)
 

Web Title: use these 4 things to clear your blood impurities khoon saaf karne ka tarika health tips in hindi

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे