नहीं हो रहा है आपका वजन कम और न घट रही है आपकी चर्बी तो आज ही अपनाएं यह टिप्स, चुटकियों में हो जाएगा आपका वेट लॉस

By आजाद खान | Published: October 28, 2022 06:09 PM2022-10-28T18:09:19+5:302022-10-28T18:14:50+5:30

जानकारों की मानें तो दही में कार्ब्स और हाई प्रोटीन पाए जाते है जिससे वजन कम होता है। यही कारण है कि कई लोग वेट लॉस करने के लिए दही का प्रयोग करते है।

use curd to shed weight loss health tips in hindi | नहीं हो रहा है आपका वजन कम और न घट रही है आपकी चर्बी तो आज ही अपनाएं यह टिप्स, चुटकियों में हो जाएगा आपका वेट लॉस

फोटो सोर्स: Wikipedia CC / ANI

Highlightsदही शरीर को काफी फायदा पहुंचाता है। इससे खाने से पेट साफ रहता है और इससे मेटाबॉलिज्म भी दुरुस्त रहता है। जिन लोगों को अपना वजन कम करना है, वे हर रोज दही का सेवन कर सकते है।

Curd Benefits Weight Loss: दही पेट और शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। इससे पेट ठंडा और ठीक रहता है। कहा जाता है कि जो लोग हर रोज दही खाते है उनका वजन भी कम रहता है। जी हां, दही खाने से वेट कम होता है और इससे आपका फिटनेस भी सही रहता है। 

जो लोग अपने पेट में बढ़े चर्बी से परेशान है, उन्हें हर रोज दही खाना चाहिए। इन लोगों को अपने डाइट में इसे शामिल करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि दही में जरूरी पोषक तत्व होते है जिससे आपका वजन कम होता है। आइए जान लेते है कि दही कैसे हमारे वजन को कम करता है और इसे कैसे इस्तेमाल करना चाहिए। 

दही के क्या-क्या फायदे है

दही जिसमें प्रोबायोटिक्स पाया जाता है, इसके कई फायदे है। इसे अगर हर रोज इस्तेमाल किया जाए तो इससे हमारा वजन भी कम हो सकता है। यही नहीं इससे हमारा डाइजेस्टिव सिस्टम भी बेहतर रहता है और इससे मेटाबॉलिज्म भी दुरुस्त रहता है। 

ऐसे में जिन लोगों को अपना वजन कम करना है वो हर रोज दही को खा सकते है। ऐसा इसलिए क्योंकि दही में भारी मात्रा में कार्ब्स और प्रोटीन पाए जाते है जिससे शरीर का वजन कम होता है। इस तरह के लोगों के लिए दही एक अच्छा विकल्प होता है। 

यही नहीं दही खाने से शरीर को नमी मिलती है और इससे हमारा बाल और स्किन भी चमकदार रहता है। 

इस तरह करें डाइट में शामिल

दही को आप कई तरीकों से इस्तेमाल कर सकते है। आप इसे ड्राई फ्रूट में भी मिला कर खा सकते है। यही नहीं आप इसे पराठे के साथ भी खा सकते है। बहुत से लोग ऐसे है जो दही को चावल के साथ खाते है। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)
 

Web Title: use curd to shed weight loss health tips in hindi

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे