Periods में इन 5 गलतियों से बचें लड़कियां, तीसरे नंबर की गलती तो किसी भी कीमत पर न करें

By उस्मान | Published: December 12, 2018 02:41 PM2018-12-12T14:41:03+5:302018-12-12T14:41:03+5:30

मेडिकल एक्सपर्ट्स के अनुसार, नॉर्मल पीरियड्स इस बात का संकेत हैं कि लड़कियों में किसी भी तरह की शारीरिक कमी नहीं है। पीरियड्स के दौरान महिलाओं को कई सारी सावधानियां रखनी चाहिए। लेकिन आज के समय में ऐसी बहुत सी लड़कियां हैं, जिन्हें इन सावधानियों के बारे में नहीं पता है।  पीरियड्स के दौरान लड़कियों को इन गलतियों से बचना चाहिए। 

Unsafe Periods Mistakes : sex relation, Masturbating and others period mistakes can take a toll on your health | Periods में इन 5 गलतियों से बचें लड़कियां, तीसरे नंबर की गलती तो किसी भी कीमत पर न करें

Periods में इन 5 गलतियों से बचें लड़कियां, तीसरे नंबर की गलती तो किसी भी कीमत पर न करें

पीरियड्स या मासिक धर्म का आना महिलाओ में एक सामान्य प्रक्रिया है। इस दौरान बहुत सी महिलाओं और लड़कियों को शारीरिक और मानसिक स्थिति पर असर पड़ता है। मेडिकल एक्सपर्ट्स के अनुसार, नॉर्मल पीरियड्स इस बात का संकेत हैं कि लड़कियों में किसी भी तरह की शारीरिक कमी नहीं है। पीरियड्स के दौरान महिलाओं को कई सारी सावधानियां रखनी चाहिए। लेकिन आज के समय में ऐसी बहुत सी लड़कियां हैं, जिन्हें इन सावधानियों के बारे में नहीं पता है।  पीरियड्स के दौरान लड़कियों को इन गलतियों से बचना चाहिए। 

1) सेक्स संबंध बनाने से बचें
कुछ लोगों का मानना है कि पीरियड्स के समय संबंध बनाने से लड़की गर्भवती नहीं हो सकती, लेकिन सच बात तो ये है कि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है क्योंकि डॉक्टरों के पास ऐसे बहुत से केस आये है जिनमे पीरियड्स के समय भी लड़कियां प्रेग्नेंट हुई है। इसीलिए इस समय संबंध नहीं बनाना चाहिए।

2) ज्यादा फिजिकल एक्टिविटी से बचें
पीरियड्स के समय पेट में दर्द होना एक आम समस्या है, इसीलिए लड़कियों को इस समय आराम ही करना चाहिए क्योंकि ज्यादा वजन उठाने से लड़कियों को पेट दर्द के साथ साथ कमर दर्द भी हो सकता है। इसीलिए सबसे अच्छा यही है की लड़कियां इस समय सिर्फ आराम ही करे।

3) सेनेटरी पैड बदलती रहें
पीरियड्स के समय लड़कियों को संक्रमण फैलने का खतरा काफी ज्यादा रहता है। इसीलिए लड़कियों को हर 6 घंटे में अपने नैपकिन को बदलते रहना चाहिए। जिससे की उन्हें संक्रमण का खतरा नहीं रहेगा। 

4) चुस्त कपड़े पहनने से बचें
पीरियड्स के समय सभी महिलाओं को ढीले कपडे पहनने चाहिए। जिनमे वो ज्यादा से ज्यादा आराम महसूस कर सके। टाइट कपड़ो से लड़कियां आरामदायक महसूस नहीं करते है। जिसकी वजह से पीरियड्स के समय समस्या और भी ज्यादा बढ़ सकती है।

5) खाना नहीं छोड़ें
इस दौरान मोद्द खराब या बेचैनी की वजह से बहुत सी लड़कियां खाना छोड़ देती हैं। ये बहुत जरूरी है कि आप पर्याप्त मात्रा में खाना लें। खाना छोड़ना खतरनाक हो सकता है। आपको याद रखने की जरूरत है कि इस दौरान शरीर काफी कमजोर होता है, ऐसे में खाना छोड़ना भारी पड़ सकता है। कोशिश करें कि आप जो भी आहार लें वो पौष्ट‍िक ही हो।

Web Title: Unsafe Periods Mistakes : sex relation, Masturbating and others period mistakes can take a toll on your health

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे