Winter Tips: सर्दियों में जी भर कर पिया कीजिए गाजर का जूस, पाएंगे मजबूत इम्यूनिटी रहेगा पेट भी साफ, निखरेगा चेहरे का ग्लो-दिखेंगे हर दम जवां

By आजाद खान | Published: January 2, 2023 04:22 PM2023-01-02T16:22:26+5:302023-01-02T16:50:48+5:30

जानकारों की माने तो कमजोर इम्यूनिटी वालों के लिए गाजर बहुत ही जरूरी फल है। इसमें मौजूद पोषक तत्वा सर्दियों में आपकी रक्षा करता है और आपको ताकत के साथ आपके चेहरे पर ग्ला भी लाता है।

try carrot juice in winter for strong immunity glowing skin health tips in hindi | Winter Tips: सर्दियों में जी भर कर पिया कीजिए गाजर का जूस, पाएंगे मजबूत इम्यूनिटी रहेगा पेट भी साफ, निखरेगा चेहरे का ग्लो-दिखेंगे हर दम जवां

फोटो सोर्स: Wikipedia CC (https://commons.wikimedia.org/wiki/File:Carrots_..jpg)

Highlightsसर्दियां आते ही गाजर की मांग बढ़ जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि गाजर में कई पोषक तत्व होते है जो सर्दी में आपको राहत दिलाती है। केवल गाजर ही नहीं बल्कि गाजर का जूस भी आप के सेहत के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है।

Health Benefits: सर्दियां आते ही लोगों में कमजोर इम्यूनिटी की शिकायत आनी शुरू हो जाती है। कमजोर इम्यूनिटी के कारण आपको काफी समस्या होती है और इससे कई बीमारियां भी होने की संभावना रहती है। ऐसे में इस सीजन में खुद को रखना है फिट और बीमारियां मुक्त तो आपको गाजर खाना चाहिए। आप गाजर के जूस का भी सेवन कर सकते है। 

बहुत से लोगों के पास समय की किल्लत होती है, ऐसे में इन लोगों के लिए गाजर का बना हुआ जूस सबसे बेस्ट होगा। ऐसे में आइए जानते है कि गाजर के जूस के सेवन से क्या-क्या फायदे होते है और इसे कैसे तैयार किया जाता है। हम यह भी जानने की कोशिश करेंगे कि गाजर के जूस को हम कैसे इस्तेमाल करें ताकि इससे इसका ज्यादा से ज्यादा फायदा हमें मिल सके। 

फिट रहने के लिए रोज पिएं गाजर का जूस

जानकारों की माने तो सर्दी के सीजन में कमजोर इम्यूनिटी को ठीक करने के लिए आप गाजर के जूस का सेवन कर सकते है। गाजर एक मात्र ऐसा फल है जिसमें कैलोरी की मात्रा बहुत ही कम पाई जाती है जिस कारण आप फैट नहीं जमती है और मोटापा का शिकार नहीं होते है। यही नहीं इसके कारण आपके पेट का पाचन तंत्र भी ठीक रहता है और इससे आपके बॉडी का मेटाबॉलिज्म रेट भी सुधरता है। 

जो कोई गाजर के जूस का सेवन करता है उसके शरीर से अपच कब्ज और एसिडिटी की परेशानी दूर हो जाती है। सर्दियों में जिन लोगों के चेहरे का ग्लो भी गायब हो जाता है उनके लिए भी गाजर का जूस काफी लाभकारी होता है। इससे चेहरे में निखार आती है और आप जवां दिखते है। यही नहीं गाजर के जूस में मौजूद विटामिन ए आपकी आंखों की रौशनी को भी बढ़ाता है और आपके आंखों को अच्छा रखता है। 

ऐसे पिया करें गाजर का जूस

खुबियों से भरपूर गाजर का जूस कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों के लिए यह एक वरदान के रूप में काम करता है। ऐसे में जो लोग गाजर के जूस का सेवन करना चाहते है वे अपने घर पर भी इसे तैयार कर सकते है। 

इसे बनाने का तारीका भी काफी आसान है। ऐसे में इसे तैयार करने के लिए आप अपने हिसाब से गाजर लें और उसे मिक्सर में डाल कर उसका जूस निकाल लें। इसके बाद इस जूस को छान लें और इच्छा हो तो थोड़ी सी नमक मिला लें और फिर पी जाएं। आप चाहें तो छानने के बाद बची हुई गाजर को खा भी सकते है। 

अगर आप गाजर के जूस का ज्यादा फायदा लेना चाहते है तो इसके लिए आपको इस जूस को नींबू और काली मिर्च के पाउडर के साथ मिलाकर पिएं। ऐसा करने से आपको इसका ज्यादा फायदा मिलेगा। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

Web Title: try carrot juice in winter for strong immunity glowing skin health tips in hindi

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे