Ramazan 2023 Tips: गर्मी को मात देने और फिट रहने के लिए रमजान के महीने में अपनाएं ये 5 टिप्स, होंगे फिट और बीमारियों से भी रहेंगे दूर
By आजाद खान | Published: March 19, 2023 05:11 PM2023-03-19T17:11:04+5:302023-03-19T17:22:48+5:30
जानकारों की माने तो रमजान के महीने में हमें नमकीन, मसालेदार और मीठे खाने से बचना चाहिए। इसके बदले हमें हल्के और फाइबर युक्त ही भोजना करना चाहिए।

फोटो सोर्स: WikiMedia Commons (https://commons.wikimedia.org/wiki/File:Iftar_2.jpg)
Ramazan Tips: अगले एक दो दिन में रमजान शुरु हो जाएगा और फिर लोग रोजे रखने शुरु कर देंगे। रमजान ही एक ऐसा महीना है जिसमें पूरी दुनिया से मुस्लिम सुबह से लेकर भोर तक रोजे रखते है और इस दौरान वे कुछ खाते पीते नहीं है। अभी देश के कई हिस्सों में गर्मी पड़नी लगी है, ऐसे में रमजान में भी लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा।
इस हालत में रमजान में भी अगर लोगों को फिट रहना है तो इसके लिए इस पाक महीने के दौरान अपने खान-पान पर भी ध्यान देना होगा। यही नहीं इस महीने में आपको इस बात का ध्यान देना होगा कि आप ऐसी चीजें ही केवल खाएं जिससे आपके शरीर को कोई नुकसान न पहुंचे और इससे आप फिट रहे। ऐसे में आइए जानते है कि रमजान में हमें क्या-क्या करना चाहिए जिससे हम खुद को फिट रख पाए।
1. पिया करें खूब पानी
जानकारों की माने तो रमजान के महीने में शरीर में पानी की कमी न हो इसलिए लोगों को ज्यादा से ज्यादा सेहरी में पानी पीना चाहिए। ऐसे में विभिन्न अध्ययनों के अनुसार, अगर कोई गर्मी वाले सीजन में रमजान के महीने में कम से कम 60 औंस या लगभग 2 लीटर पानी पीता है तो उसे दिन में प्यास लगनी की संभावना कम रहती है। यही कारण है कि लोगों को ज्यादा से ज्यादा सेहरी में पानी पीना चाहिए।
2. हल्के और स्वस्थ खाने का करें सेवन
यही नहीं इस महीने में जो लोग रोजे रहते है, उन्हें अपने भोजप पर भी ध्यान रखने को कहा जाता है। ऐसे में उन्हें सेहरी में हल्के और स्वस्थ रखने वाले भोजन ही लेने की सलाह दी जाती है। इस तरह से रोजे रखने वाले लोगों के लिए इस पाक महीने में फाइबर से भरपूर ही आहार लेने की सलाह दी जाती है।
3. डेट को जरूर करें इस्तेमाल
एक्सपर्ट्स का यह भी कहना है कि इस पाक महीने रमजान में ज्यादा से ज्यादा खजूर यानी डेट को खाया करें। उनके अनुसार, रोजों के दौरान खजूर फायदेमंद होते हैं क्योंकि इनमें कॉपर, सेलेनियम और मैग्नीशियम की मात्रा बहुत अधिक होती है। यही नहीं इसमें विटामिन के भी होता है, जो आपकी हड्डियों को जमने में मदद करता है। इसके अलावा इसमें अच्छी मात्रा में ग्लूकोज भी जाता है जो एक प्राकृतिक स्रोत है और इससे शरीर को काफी फायदा होता है।
4. पानी से भरपूर वाले खाद्य पदार्थ का ज्यादा करें इस्तेमाल
इस पाक महीने में लोगों को उन खाद्य पदार्थों का ज्यादा सेवन करना चाहिए जिसमें भारी मात्रा में पानी पाया जाता है। ऐसे में पानी से भरपूर खाद्य पदार्थ जैसे खीरा, टमाटर का सलाद और रसीले फल जैसे तरबूज, संतरा, कीवी और अन्य को अपने सहरी व इफतार में शामिल करना चाहिए।
5. नमकीन, मसालेदार और मीठे भोजन से परहेज करें, दही को अपनाएं
जानकारों की माने तो खुद को दिन में हाइड्रेटेड रखने के लिए दही का भी इस्तेमाल किया कीजिए। उनके अनुसार, इसे आप सेहरी के साथ इफतार में भी इस्तेमाल कर सकते है। वहीं जानकार नमकीन, मसालेदार और मीठे खाने से बचने की सलाह देते है। ऐसा इसलिए क्योंकि इन खाद्य पदार्थों में सोडियम आपके शरीर में द्रव संतुलन के रखरखाव में सहायता करता है। जब आप नमकीन खाद्य पदार्थों का सेवन करते हैं, तो आपकी कोशिकाओं से पानी खींचा जाता है, जिसके परिणामस्वरूप प्यास लगती है।
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)