क्या आपको भूख नहीं लगती, पेट भरा रहता है, शरीर कमजोर हो गया, खून की कमी है? ये 6 चीजें आएंगी काम

By उस्मान | Published: November 8, 2019 11:27 AM2019-11-08T11:27:35+5:302019-11-08T17:12:26+5:30

कम खाने की वजह से शरीर में आवश्यक तत्वो की कमी होने लगती है, जिससे शरीर में खून और ताकत कम होने लगते हैं।

tips to increase hunger : foods and natural home remedies that increase appetite | क्या आपको भूख नहीं लगती, पेट भरा रहता है, शरीर कमजोर हो गया, खून की कमी है? ये 6 चीजें आएंगी काम

क्या आपको भूख नहीं लगती, पेट भरा रहता है, शरीर कमजोर हो गया, खून की कमी है? ये 6 चीजें आएंगी काम

सिटिंग जॉब, फिजिकल एक्टिविटी की कमी, बढ़ते तनाव आदि के कारण बहुत से लोग भूख नहीं लगने की समस्या से पीड़ित हैं। कम खाने की वजह से शरीर में आवश्यक तत्वो की कमी होने लगती है, जिससे शरीर में खून और ताकत कम होने लगते हैं। 

दरअसल भूख नहीं लगना एक बीमारी है। कई बार डिप्रेशन की वजह से भी भूख लगना बंद हो जाता है। आमाशय खराब या पाचनतंत्र में गड़बड़ी उत्पन्न होने के कारण भी भूख लगनी कम हो जाती है। अनियमित खान-पान से वायु, पित्त और कफ दूषित हो जाते हैं, जिसकी वजह से भूख में कमी हो जाती है। 

इस समस्या पर ध्यान नहीं देने से आपको एनोरेक्सिया की समस्या हो सकती है। अगर हमेशा आपका पेट भरा भरा रहता है यानी कि खाना नहीं पचता है। पाचन शक्ति कमजोर, पेट में गैस बनती है। हम आपको बता रहे हैं भूख कम क्यों हो जाती है और भूख बढ़ाने के क्या-क्या उपाय हैं।

कमजोर पाचन शक्ति से हमें भूख कम लगती है। जिसके कारण हम दिन वह दिन कमजोर होते जाते हैं। अगर हमारे शरीर का पाचन शक्ति सही तरीके से काम करें तो हमें भूख अच्छी लगती है। जिसके दौरान हमारा वजन भी बढ़ता है साथ ही हमारा शरीर मजबूत बनता है। 

भूख बढ़ाने का पहला उपाय

पाचन शक्ति की वृद्धि के लिए आपको जरूरत होगी कालीमिर्च, जीरा, सौंठ, सेंधा नमक और पिपरी इन सब को आप समान मात्रा में ले लीजिए। इन सभी को पीसकर आप चूर्ण तैयार कर लीजिए। इस चूर्ण का सेवन आपको भोजन करने के बाद एक चम्मच की मात्रा में पानी के साथ लेना है। अगर आप यह चूर्ण ले लेते हैं तो यह आपके भोजन को अच्छी तरीके से पचता है। यह कमजोर पाचन शक्ति को यह मजबूत बना देता है।

भूख बढ़ाने का दूसरा उपाय

अदरक और दस काली मिर्च लेकर उनको बारीक कूट लें। अब दोनों को मिला लें और इसमें एक ताजा नींबू का रस निचोड़ कर डाल दें। अब इस मिश्रण में आपको एक चम्मच शहद मिलाना है। इस मिश्रण को खाने से आपका बिगड़ा हुआ पाचन तंत्र एकदम दुरुस्त हो जायेगा।

भूख बढ़ाने का तीसरा उपाय

छाछ पेट के लिए बहुत लाभदायक होती है। भोजन पचने की समस्या, पाचनतंत्र की खराबी, गैस आदि की समस्याओं में भी छाछ पीना लाभदायक होता है। छाछ में काला नमक मिलाकर पीने से पेट की सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं और भूख लगने की क्षमता बढ़ जाती है।

भूख बढ़ाने का चौथा उपाय

फिटनेस के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है एक्सरसाइज। हो सके तो कोई जिम ज्वाइन कर लें। इससे आपकी बॉडी की कैलोरीज बर्न होंगी और आपकी भूख बढ़ जाएगी। अगर आप बहुत ज्यादा पतले हैं तो एक्सरसाइज ना करें क्यूंकि इससे आपका वजन घटने लगेगा।

भूख बढ़ाने का पांचवा उपाय

पानी हमारे खाने को पाचाने में बहुत हेल्प करता है। दिन में 6 से 8 गिलास पानी पीना बहुत जरूरी है। अगर ज़्यादा पी सकते हैं तो 10-12 गिलास पियें। इससे खाना जल्दी पचेगा और भूख भी बढ़ जायेगी।

भूख बढ़ाने का छठा उपाय

अक्सर देखा जाता है कि जो लोग बहुत ज्यादा लंच कर लेते हैं, उनको फिर शाम को भूख नहीं लगती। एक ही टाइम में सारा खाना खाने से बचें। अगर आप दिन में 3 बार खाते हैं तो आप इसे 4-5 बार में खायें| ऐसा करने से एक तो ज़्यादा खाना खाया जाता है और साथ ही बॉडी में भूख बनी रहती है। एक साथ खाने से मोटापा बढ़ जाता है और भूख लगना कम हो जाता है।

भूख कब और क्यों लगती है?

अगर आप ऐसा सोचते हैं कि भूख लगना पेट पर निर्भर करता है, तो आप गलत हैं। आमतौर पर भूख हाइपोथेलेमस द्वारा नियंत्रित होती है, जो मस्तिष्क के भूख केंद्र है। यह तृप्ति जैसी चीजों पर भी कंट्रोल रखता है, जिससे पता चलता है कि आपका पेट भरा है या नहीं। हाइपोथैलेमस भूख को पहचान कर, तृप्ति को बढ़ाकर और भूख को नियंत्रित करके भूख हार्मोन घ्रिलिन (पेट और हाइपोथेलेमस द्वारा उत्पादित) के साथ काम करता है।

English summary :
Tips to Increase Appetite & Natural Home Remedies to increase Appetite in Hindi: Actually, due to depression, hunger also stops. Some time stomach upset or disturbances in the digestive system, loss of appetite also decreases. Air, bile, and phlegm are contaminated by irregular eating, which results in loss of appetite.


Web Title: tips to increase hunger : foods and natural home remedies that increase appetite

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे