Winter Tips: सर्दियों में भी इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मूंग की दाल, बढ़ सकती है परेशानी-हो सकते है बीमार

By आजाद खान | Published: December 18, 2022 05:50 PM2022-12-18T17:50:17+5:302022-12-18T18:03:07+5:30

जानकारों की माने तो सभी को मूंग की दाल खानी चाहिए। लेकिन जिन लोगों को इससे परेशानी होती है, उन्हें इससे परहेज करना चाहि। इसके साथ ही कुछ और लोग है जिन्हें इससे दूर रहना चाहिए। आइए जान लेते है कि किन लोगों को मूंग की दाल से परहेज करना चाहिए।

these people donot eat Moong Dal even in winter health tips in hindi | Winter Tips: सर्दियों में भी इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मूंग की दाल, बढ़ सकती है परेशानी-हो सकते है बीमार

फोटो सोर्स: Wikipedia CC (https://commons.wikimedia.org/wiki/File:Moong_Dal_for_stuffing_in_Paratha.jpg)

Highlightsमूंग की दाल सेहत के लिए बहुत ही लाभदायक मानी जाती है। इसमें मौजूद प्रोटीन, फाइबर और विटामिन बॉडी को काफी लाभ पहुंचाते है। यही कारण है कि इसे सभी को खाने की सलाह दी जाती है।

Moong Dal ke Nuksan: मूंग की दाल सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें अच्छी मात्रा में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन जैसे पोषक तत्व पाए जाते है जो शरीर को काफी लाभ पहुचाता है। जानकारों की माने तो मूंग के दाल से ब्लड प्रेशर कंट्रोल होता है। 

लेकिन क्या आप जानते है कि मूंग की दाल सबके लिए सही नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसके फायदे किसी को लाभ तो किसी को नुकसान भी पहुंचा सकता है। तो ऐसे में आइए जानते है कि मूंग की दाल किस के लिए लाभकारी साबित होता है और किन लोगों को यह नुकसान पहुंचा सकता है। 

सर्दियों में मूंग की दाल खाने से बचे ये लोग

एक्सपर्ट्स की माने तो जिन लोगों का ब्लड प्रेशर लो रहता है, उन्हें इस दाल से दूर रहना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि जब ऐसे लोग मूंग की दाल को खाते है तो इससे उनकी परेशान बढ़ सकती है। मूंग की दाल आपके हाई ब्लड प्रेशर को कम करने के लिए उपयोगी है।

यही नहीं जिन लोगों का हाई यूरिक एसिड होता है, उन्हें भी इस दाल से परहेज करने की सलाह दी जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस दाल में प्रोटीन की मात्रा ज्यादा होती है जिससे आपके शरीर में हाई यूरिक एसिड बढ़ सकती है। 

ये लोग भी इसके दाल से करें परहेज

आम तौर पर डॉक्टर सभी लोगों को मूंग की दाल खाने की सलाह देते है। लेकिन अगर किसी को परेशानी है तो इससे परहेज करना चाहिए। ऐसे में जिन लोगों में किडनी स्टोन की समस्या है, उन्हें भी इस दाल से दूर रहना चाहिए। डॉक्टरों की माने तो मूंग की दाल का अधिक सेवन भी शरीर के लिए हानिकारक होता है। ऐसे में इसके ज्यादा सेवन से भी बचना चाहिए। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)
 

Web Title: these people donot eat Moong Dal even in winter health tips in hindi

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे