दांत और मसूड़ों की समस्या से बरसों से है परेशान, अब और नहीं आज ही अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे, चुटकियों में मिलेगी राहत

By आजाद खान | Published: February 24, 2022 03:13 PM2022-02-24T15:13:37+5:302022-02-27T22:53:18+5:30

Teeth Gums Problems Home Remedies: पीरियोडोंटल की समस्या हमारे दांतो को गंदे रखने, सही से ब्रश नहीं करने और जूठे मुंह सो जाने से होती है।

teeth gums problem for years adopt these 5 home remedies today you will get relief fast health tips in hindi dant ka dard | दांत और मसूड़ों की समस्या से बरसों से है परेशान, अब और नहीं आज ही अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे, चुटकियों में मिलेगी राहत

दांत और मसूड़ों की समस्या से बरसों से है परेशान, अब और नहीं आज ही अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे, चुटकियों में मिलेगी राहत

Highlightsदांत और मसूड़ों की समस्या बहुत ही परेशान करने वाली होती है। इस समस्या को पीरियोडोंटल की समस्या कहते हैं। इसमें कई घरेलू नुस्खे भी कारगर साबित होते हैं।

Teeth Gums Problems Home Remedies: आजकल दांत से जुड़ी समस्याएं किसको नहीं होती है। हर दूसरा इंसान इससे परेशान दिखता है। हां यह अलग बात है कि किसी को दांत (Teeth) में दिक्कत होती है तो कोई अपने मसूडों (Gum) को लेकर परेशान रहता है। हमें दांतो की समस्या हमारी गलतियों के कारण होती है। हम कभी ब्रश नहीं करते है तो कभी जूठे मुहं सो जाते हैं, ऐसे में यह सब बीमारियां जन्म ले लेती है। दांतो के इन समस्याओं को पीरियोडोंटल की समस्या कहते हैं। तो ऐसे में आइए जानते है कि इस पीरियोडोंटल की समस्या से कैसे बचा जाए। 

पीरियोडोंटल की समस्या से बचने का तरीका (Periodontal Problems)

पीरियोडोंटल की समस्या काफी खतरनाक साबित होता है। इससे आपको बहुत परेशानी झेलनी पड़ सकती है। अगर यह समस्या रात में हो जाए तो यह आपके लिए और घातक साबित हो सकती है। ऐसे में इस समस्या से बचने के लिए हम कुछ घरेलू नुस्खे को अपना सकते हैं। इससे आपको जल्दी राहत मिलेगी। 

1. नीलगिरी का तेल देगा आपको जल्दी राहत (Nilgiri Oil For Periodontal Problems)

अगर कोई अपनी मसूड़ों में इंफेक्शन से परेशान हैं तो उसे नीलगिरी का तेल जरूर इस्तेमाल करना चाहिए। इस तेल में एंटी इन्फ्लामेट्री डिसइन्फेक्टेंट गुण पाए जाते हैं जिससे मसूड़ों में इंफेक्शन के साथ दांत की अन्य समस्याएं भी दूर होंगी। आपको बता दें कि यह तेल न केवल आपके इंफेक्शन को दूर करता है बल्कि यह घटते मसूड़ों का इलाज कर नए गम सेल्स भी बनाता है। 

2. दांत की सभी समस्याओं के लिए नमक है गुणकारी (Salt For Periodontal Problems)

दांतों की समस्या के लिए नमक को एक गुणकारी चीज माना जाता है। इसके इस्तेमाल से आपके दांत के साथ आपके मसूड़ें भी सुरक्षित रहते हैं। यह एक बैक्टीरियल एजेंट के तौर पर काम करता है जिससे आपके जम्स की सूजन में कमी होती है। गौरतलब है कि दांत की किसी भी समस्या के लिए गर्म पानी में नमक डाल कर कुल्ला कर लें। इससे आपको काफी राहत मिलेगी।

3. ग्रीन टी से मिलती है आपकी दांतो को सुरक्षा (Green Tea For Periodontal Problems)

जानकार यह सलाह देते है कि हमें दांतों की किसी भी समस्या पर हमें ग्रीन टी का सेवन करना चाहिए। इसमें हर वह पोषण पाएं जाते हैं जिससे हमारी दांतों की समस्या दूर होती है। इसलिए रोजाना 1-2 कप ग्रीन टी लेने की सलाह दी जाती है।

4. हल्दी करता है हेल्थी आपकी दांतो को (Turmeric For Periodontal Problems)

हल्दी में करक्यूमिन पाया जाता है जो आपकी दांतों की समस्या को दूर करता है। यही नहीं इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट के गुण भी पाए जाते है जिसे मसूड़ों की सूजन या खून आने पर इस्तेमाल किया जा सकता है। 

5. एलोवेरा है दांतों की समस्या के लिए उपकारी (Aloe Vera For Periodontal Problems)

ओरल हेल्थ के तौर पर आप एलोवेरा का भी उपयोग कर सकते हैं। पीरियडोंटल की समस्या में एलोवेरा को खूब इस्तेमाल किया जाता है। इसके पेस्ट को मसूड़ों पर लगाने से आपको आराम मिलता है। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

Web Title: teeth gums problem for years adopt these 5 home remedies today you will get relief fast health tips in hindi dant ka dard

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे