Depression helpline number: अगर आप भी हैं डिप्रेशन की चपेट में तो ये हेल्पलाइन नबर आएंगे आपके काम

By उस्मान | Published: June 16, 2020 09:38 AM2020-06-16T09:38:53+5:302020-06-16T09:38:53+5:30

Depression helpline number: आप इन नंबरों पर फोन करके अपनी और दूसरों की मदद कर सकते हैं

Sushant Singh Rajput and depression: Here is a list of depression signs, symptoms and helpline number | Depression helpline number: अगर आप भी हैं डिप्रेशन की चपेट में तो ये हेल्पलाइन नबर आएंगे आपके काम

डिप्रेशन

Highlightsबताया जा रहा है कि बॉलीवुड अभिनेता सुशांत कुछ महीनों से अवसाद का शिकार थेजीवन में कई बार ऐसे मोड़ आते हैं जब व्यक्ति जरूरत से अधिक उदासी का अनुभव करने लगता हैएक्सपर्ट्स मानते हैं कि डिप्रेशन से बचने या इसके इलाज का सबसे सही तरीका है काउंसलिंग है

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के फांसी लगाकार आत्महत्या करने की खबर से हर कोई दुखी है। बताया जा रहा है कि वो पिछले कुछ महीनों से अवसाद यानी डिप्रेशन का शिकार थे। यह पहला मौका नहीं है जब फिल्म इंडस्ट्री में डिप्रेशन का मामला सामने आया है। शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, नेहा कक्कड़, जयरा वसीम, इलियाना डिक्रूज जैसे कलाकार भी अपनी डिप्रेशन की बात कबूल कर चुके हैं।  

जीवन में कई बार ऐसे मोड़ आते हैं जब व्यक्ति जरूरत से अधिक उदासी का अनुभव करने लगता है। जीवन से हताश हो जाता है और नकारात्मकता की ओर बढ़ने लगता है। वह खुद को और अपनी सोच को सीमित कर लेता है और बाहरी दुनिया से भी धीरे-धीरे नाता तोड़ने लगता है। उसे किसी बात में दिलचस्पी नहीं रहती है। स्वभाव में आने वाले ऐसे बदलाव डिप्रेशन की ओर इशारा करते हैं। चलिए जानते हैं कि डिप्रेशन क्या है, इसके कारण, लक्षण और किस तरह इसका उपचार किया जा सकता है।

डिप्रेशन क्या है?
दिल्ली के मशहूर साइकेट्रिस्ट अभिनव मोंगा के अनुसार, आज की इस भाग-दौड़ भरी जिंदगी में लोगों को अपने लिए समय नहीं मिल पाता है। दिनभर हमारे दिमाग में कुछ न कुछ चलता रहता है। जो एक दिन किसी मानसिक बीमारी का रूप ले सकती है जिसे डिप्रेशन कहा जाता है। बच्चे, जवान और बूढ़े हर तबके के लोग इस बीमारी के शिकार हैं। 

इन सबका अलग-अलग हो सकता है पर लक्षण लगभग एक जैसे ही हैं। अगर किसी का मूड लगातार खराब चल रहा है तो उन्हें डिप्रेशन की परेशानी हो सकती है। इसे आसान भाषा में ऐसे समझ सकते हैं- लगभग सभी लोग तनाव से पीड़ित होते हैं, जो थोड़े समय के लिए होता है लेकिन लंबे समय तक किसी परेशानी के चलते यह अगर आपकी आदत में शामिल हो जाए तो आपके लिए घातक हो सकता है।

डिप्रेशन का इलाज

डिप्रेशन से बचने या इसके इलाज का सबसे सही तरीका है काउंसलिंग। मानसिक रोग के विशेषज्ञ पीड़ित व्यक्ति से बात करते हैं, उसकी लाइफ की उतार-चढ़ाव को समझते हैं, किन कारणों से वह उदास है उसे जानने की कोशिश करते हैं।

इसके बाद मरीज को आने वाले कुछ महीनों तक दवाएं दी जाती हैं जो उनके मेंटल स्वास्थ्य को नियंत्रित करती हैं। लेकिन चिकित्सिक इलाज के साथ मरीज को पारिवारिक सहयोग मिलना भी जरूरी होता है। अपने अपनों का सहयोग पाकर वह डिप्रेशन से जल्दी बाहर आ सकता है।

डिप्रेशन के लिए हेल्पलाइन नंबर

राजधानी दिल्ली सहित देश के अलग-अलग शहरों में डिप्रेशन को लेकर कई संस्थान काम कर रहे हैं। उनके कुछ हेल्पलाइन नंबर भी हैं। इस नंबरों पर डिप्रेशन से जूझ रहे व्यक्ति कॉल कर अपनी समस्या बता सकते हैं, जहां डॉक्टर उन्हें जरूरी सलाह देंगे और समाधान बताएंगे। 

कहां के लिए         संस्था/केंद्र                        हेल्पलाइन नंबर
देशभर के लिए    आसरा(AASRA)    022- 27546669
देशभर के लिए    आईकॉल(iCall)    022-25521111
देशभर के लिए    वंद्रेवाला फाउंडेशन    18602662345
देशभर के लिए    कूज                          8322252525
देशभर के लिए     NIMHANS         08046110007   
दिल्ली                  संजीवनी सोसायटी     011-40769002
इंदौर                   स्पंदन            9630899002
कोलकाता           लाइफलाइन फाउंडेशन      033-24637401
जम्मू-कश्मीर       कश्मीर लाइफलाइन    18001807020
मुंबई                   BMC मेंटल हेल्थ     022- 24131212
चंडीगढ़              आशा हेल्पलाइन    0172-2735446 
चेन्नई                  स्नेहा इंडिया फाउंडेशन    044-24640050
जमशेदपुर          जमशेदपुर जीवन सुसाइड प्रिवेंशन    0657-6555555
हैदराबाद            रोशनी    040-66202000
आंध्र प्रदेश          आई लाइफ   78930-78930
कर्नाटक              आरोग्य सहायवाणी    104
तमिलनाडु            स्नेहा            044-24640050

English summary :
According to Abhinav Monga, the famous psychiatrist of Delhi, people do not get time for themselves. Something goes on in our mind throughout the day. Which may one day take the form of a mental illness called depression.


Web Title: Sushant Singh Rajput and depression: Here is a list of depression signs, symptoms and helpline number

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे