तनाव कर सकता है आपका दिमाग 'खराब', कमजोर हो सकती है आपकी मेमोरी, जानें स्ट्रेस के लॉस-बचने का तरीका

By आजाद खान | Published: September 10, 2022 05:36 PM2022-09-10T17:36:32+5:302022-09-10T17:40:24+5:30

जानकारों की माने तो अत्यधिक तनाव आपके दिमाग का दुश्मन होता है। इससे हमारी फिजिकल और मेंटल हेल्थ दोनों ही खराब होती है।

stress cause brain damage memory loss dimag kharab hona health tips in hindi | तनाव कर सकता है आपका दिमाग 'खराब', कमजोर हो सकती है आपकी मेमोरी, जानें स्ट्रेस के लॉस-बचने का तरीका

फोटो सोर्स: Wikipedia CC

Highlightsतनाव शरीर के लिए बहुत ही खतरनाक माना जाता है। इससे हमारा फिजिकल और मेंटल हेल्थ दोनों ही प्रभावित होता है। तनाव के कारण मेमोरी लॉस भी होता है।

Stress Causes Danger Mental Illness: तनाव (Stress) एक ऐसी बीमारी है जो शरीर को गला देती है। तनाव वाले शख्स के काम-काज पर भी असर पड़ता है। इससे पर्सनल लाइफ पर भी काफी असर पड़ता है। ऐसे में लोग तनाव को दूर करने के लिए तरह-तरह के एक्सरसाइज का सहारा लेते हैं जिससे उनके फायदा भी होता है। 

लेकिन कुछ ऐसे भी लोग भी होते है जो इस परेशानी को नजरअन्दाज करते है जो आगे जाकर एक चटिल समस्या का रुप ले लेती है। क्या आपको पता है कि ज्यादा तनाव आपके ब्रेन को डैमेज कर सकता है। यही नहीं इस कारण आप एक दिमागी मरीज भी बन सकते है। ऐसे में आइए जानते है कि तनाव के कारण हमें कौन-कौन सी मेंटल प्रॉब्लम्स हो सकती है। 

तनाव के कारण सिकुड़ सकता है हमारा ब्रेन

वेरीवेल माइंड की रिपोर्ट के मुताबिक, जो लोग अत्यधिक तनाव लेते है उनका ब्रेन सिकुड जाता है। यही नहीं तनाव इतना खतरनाक होता है कि इसका असर हमारे ब्रेन के इमोशंस, मेटाबॉलिज्म और मेमोरी वाले हिस्से पर होता है। 

तनाव से मेंटल डिसऑर्डर भी जन्म लेता है और इससे ज्यादा उम्र वालों की मेमोरी भी कमजोर हो सकती है। 

स्ट्रेस कर देता है ब्रेन सेल्स को डैमेज

आपको बता दें कि स्ट्रेस बहुत ही खतरनाक होता है और इससे हमारे ब्रेन सेल्स भी डैमेज हो जाते है। इसके कारण ब्रेन के न्यू न्यूरॉन्स डैमेज हो जाते हैं। ऐसे में इस कारण हमारे दिमाग में कई गैर जरूरी बदलाव होने लगते है। जो लोग पहले से किसी ट्रॉमा से गुजर चुके है, उन्हें खास तौर पर सावधान रहना चाहिए। इससे उनकी परेशानी बढ़ सकती है। 

ऐसा भी देखा गया है कि जो लोग ज्यादा तनाव में रहते है वे चीजें को भूलते है। ऐसा इसलिए क्योंकि जब हम तनाव में होते है तब हमारे शरीर से स्ट्रेस हार्मोन निकलते है। ये स्ट्रेस हार्मोन हमारे मेमोरी को नुकसान पहुंचाते है जिस कारण हम चीजों को भूल जाते है। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

Web Title: stress cause brain damage memory loss dimag kharab hona health tips in hindi

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे