सर्दी के सीजन में ऐसे रहे बीमारियों से दूर, हमेशा फिट और एक्टिव रहने के लिए हर रोज खाएं ये 4 फूड्स

By आजाद खान | Published: December 4, 2022 06:08 PM2022-12-04T18:08:23+5:302022-12-04T18:12:25+5:30

जानकारों की माने तो इस सीजन में लोगों को केवल हेल्थी फूड ही खाना चाहिए। अगर इस सीजन में कोई जंक फूड ज्यादा खाता है तो इससे उसे काफी परेशानी हो सकती है। इस हालत में उनका ब्लड प्रेशर भी बढ़ सकता है और उनका कोलेस्ट्रॉल भी कम हो सकता है जिससे वे बीमार भी हो सकते है।

stay in good health this winter eat these 4 foods to be fit healthy tips in hindi | सर्दी के सीजन में ऐसे रहे बीमारियों से दूर, हमेशा फिट और एक्टिव रहने के लिए हर रोज खाएं ये 4 फूड्स

फोटो सोर्स: Wikipedia CC (Both)

Highlightsहर किसी को अच्छे फूड खाना चाहिए और उन्हें जंक फूड से दूर रहना चाहिए। जो लोग जंक फूड ज्यादा खाते है उन्हें कई तरीके की समस्या हो सकती है। ऐसे में इस सीजन में लोगों को केवल हेल्थी फूड ही खाना चाहिए।

Healthy Lifestyle: हमारी खराब लाइफस्टाइल के कारण ही आजकल हमें तरह-तरह की बीमारियां हो रही है। एक तरफ हमारा जंक फूड का खाना और दूसरी तरफ हमारे रहने की तरीके, इससे हमारे शरीर पर काफी बुरा असर पड़ रहा है और इससे हमें अलग-अलग बिमारियां भी हो रही है। 

ऐसे में आपको हेल्थी फूड का चयन करना और उसे अपने डाइट में शामिल कर खाना बहुत ही जरूरी हो जाता है। इसलिए आइए जानते है कुछ हेल्थी फूड्स के बारे में जिसे खाकर आप अपने बॉडी को फिट रख सकते है और इसके सेवन से आप बीमारियों से भी महफूज हो सकते है। आइए इन फूड्स को एक-एक करके जान लेते है। 

1. चुकंदर

चुकंदर एक ऐसा फूड और सब्जी है जिसमें मैग्नीशियम, विटामिन-सी और फोलेट भारी मात्रा में पाई जाती है। चुकंदर को खाने पर ये आपके शरीर में खून को बढ़ाता है और इससे आपका ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है। यही नहीं ये आपके दिमाग के लिए उपकारी माना जाता है। 

इसलिए हर रोज हो सके तो आधा या पूरा एक चुकंदर को आप खा सकते है। ऐसा करने से आपके शरीर को काफी फायदा मिलेगा। 

2. नींबू

गर्मियों की तरह सर्दी में भी नींबू को खाना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि नींबू के खाने से इम्यून सिस्टम हेल्दी होता है और इससे आप हर सीजन में हेल्थी रह सकते है। यही नहीं नींबू में एंटी-इनफ्लामेट्री और एंटी ऑक्सीडेंट्स प्रोपर्टीज भी पाई जाती है जो बॉडी के लिए काफी लाभकारी साबित होती है। 

3. लहसुन

आपको बता दें कि लहसुन एक ऐसी चीज है जिसमें एंटी-इनफ्लामेट्री प्रोपर्टीज पाई जाती है। इसके इस्तेमाल के कई फायदे है जैसे ये हमारे शरीर में ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है और इससे बॉडी में रहता है। 

लहसुन को शरीर के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है, यही कारण है कि पुराने जमाने में मिस्त्र में इसे दवाई बनाने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता था। 

4. पालत

पालक एक ऐसी सब्जी है जो खासकर सर्दी में ज्यादा पाई जाती है और लोग बड़े पसंद से इसे ठंड में खाते है। इसे एक सुपरफूड भी कहा जाता है जिसमें न्यूट्रिएंट्स भरपूर मात्रा में पाई जाती है। अगर किसी को आंख की समस्या है तो वह पालक का सेवन कर सकता है। ऐसे आंखों को भी आराम मिलता है और इससे फायदा पहुंचता है। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

Web Title: stay in good health this winter eat these 4 foods to be fit healthy tips in hindi

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे