सेक्स की लत के 6 लक्षण, युवा लड़के-लड़कियां जरूर जान लें तीसरा लक्षण, वरना जीवनभर होगा पछतावा

By उस्मान | Published: January 21, 2019 07:25 PM2019-01-21T19:25:44+5:302019-01-21T19:25:44+5:30

सेक्सोलॉजिस्ट के अनुसार, मेडिकल भाषा में सेक्स की लत को कंपल्सिव सेक्सुअल बिहेवियर, सेक्स एडिक्शन कहते हैं। इसे मानकिस बीमारी माना जाता है और इस बीमारी से पीड़ित व्यक्ति के मन में सेक्सुअल और अश्लील विचार आते रहते हैं और यह उसके व्यवहार में भी दिखाई देता है जिसके कारण उसकी सेहत पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है.

sign, symptoms and side effects and how to prevent of sex addiction | सेक्स की लत के 6 लक्षण, युवा लड़के-लड़कियां जरूर जान लें तीसरा लक्षण, वरना जीवनभर होगा पछतावा

फोटो- पिक्साबे

किसी भी चीज की लत लगना हानिकारक होता है। बात करें अगर सेक्स की लत की तो यह एक ऐसी समस्या है, जो शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से व्यक्ति को बहुत नुकसान पहुंचा सकती है। इससे पीड़ित व्यक्ति की कामेच्छा इतनी बढ़ जाती है कि नियंत्रण से बाहर हो जाती है। कई बार व्यक्ति को इस बात का पता तक नहीं होता कि वो सेक्स एडिक्ट हो गया है। 

दिल्ली के मशहूर सेक्सोलॉजिस्ट विनोद रैना के अनुसार, मेडिकल भाषा में सेक्स की लत को कंपल्सिव सेक्सुअल बिहेवियर, सेक्स एडिक्शन कहते हैं। इसे मानकिस बीमारी माना जाता है और इस बीमारी से पीड़ित व्यक्ति के मन में सेक्सुअल और अश्लील विचार आते रहते हैं और यह उसके व्यवहार में भी दिखाई देता है जिसके कारण उसकी सेहत पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है और दूसरे व्यक्ति एवं उसके निजी रिश्ते खराब होने की संभावना ज्यादा होती है। 

सेक्स की लत के लक्षण 
सेक्स की लत के लक्षणों में सेक्स करने की इच्छा ज्यादा बढ़ना, काम या पढ़ाई में ध्यान न लग पाना, सेक्स करने के बाद भी संतुष्ट न होना, दूसरी महिलाओं या पुरुषों के साथ संबंध बनाना, पोर्न फिल्में देखना, हस्तमैथुन के बाद भी संतुष्टि न मिलना आदि शामिल हैं। आप नीचे बताए गए लक्षणों से भी पहचान सकते हैं कि आपको सेक्स की लत लग गई है। 

1) आपको अपनी यौन चाहतों पर कंट्रोल नहीं रहता है और आप जोखिम लेकर कई लोगों से यौन संबंध बनाने के लिए तैयार रहते हैं।

2) आपके दिमाग पर सेक्स हावी हो जाता है और आप इंटरनेट पर सेक्स सामग्री खोजते रहते हैं।

3) आप जोखिम के बारे में जानने के बावजूद अन्य लोगो से असुरक्षित यौन संबंध बनाने के लिए तैयार रहते हैं।

4) आप अपने काम पर ध्यान केंद्रित करने में असर्मथ हो जाते हैं और आपका सेक्स जीवन आपके पारिवारिक जीवन में हस्तक्षेप का कारण बन जाता है।

5) आप ज्यादा से ज्यादा यौन संबंध बनाने के लिए साथी की खोज में समय और धन ज्यादा खर्च करना शुरू कर देते हैं।

6) रिसर्च के अनुसार, पुरुष दिन में 34 जबकि महिलाएं 19 बार सेक्स के बारे में सोचती हैं लेकिन हर समय सिर्फ सेक्स का ख्याल आना, सेक्स की लत का लक्षण है। 

सेक्स की लत से नुकसान
- कई लोगों के साथ सेक्स संबंध से यौन संचारित रोगों का खतरा  
- कामेच्छा शांत नहीं होने पर बेचैन, चिंता, गुस्सा और चिड़चिड़ापन  
- महिलाओं को अनचाही प्रेग्नेंसी का खतरा 
- चिंता, डिप्रेशन का खतरा 
- शराब के सेवन अधिक करना 
- व्यक्ति के कामकाज और उसकी करियर ग्रोथ पर असर पड़ना 
- शादीशुदा की जिंदगी पर असर हो सकता है

Web Title: sign, symptoms and side effects and how to prevent of sex addiction

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे