सिर्फ फायदे ही नहीं, ग्रीन टी से आपकी सेहत को हो सकते हैं यह 5 नुकसान

By उस्मान | Published: February 17, 2018 12:02 PM2018-02-17T12:02:43+5:302018-02-17T12:03:44+5:30

बेशक ग्रीन टी वजन कम करने वालों के लिए एक बेहतर ड्रिंक है लेकिन इससे आपके स्वास्थ्य पर बुरा असर भी पड़ सकता है।

side effects of drinking green tea | सिर्फ फायदे ही नहीं, ग्रीन टी से आपकी सेहत को हो सकते हैं यह 5 नुकसान

सिर्फ फायदे ही नहीं, ग्रीन टी से आपकी सेहत को हो सकते हैं यह 5 नुकसान

वजन कम करने के लिए ग्रीन टी को बेहतर उपाय माना जाता है। अध्ययन के अनुसार, ग्रीन के कई स्वास्थ्य फायदे हैं। इससे कैंसर को रोकने, दिमाग के कामकाज में सुधार करने, अवसाद, सिरदर्द और पेट से जुड़े विकारों से बचने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा इससे हार्ट डिजीज, डायबिटीज, किडनी की पथरी, ब्लड प्रेशर आदि से भी बचा जा सकता है। क्या आप जानते हैं कि ग्रीन टी के कुछ साइड इफेक्ट्स भी होते हैं। इसका कारण यह है कि इसमें कैफीन होता है। ज्यादा मात्रा में कैफीन के सेवन से बेचैनी, चिंता और घबराहट हो सकती है। चलिए जानते हैं इससे आपकी सेहत को क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं।  

1) पेट से जुड़ी समस्याएं

इसमें कैफीन होता है जो पेट से जुड़ी समस्याओं का कारण बन सकता है। इसका कारण यह है कि कैफीन पेट में एसिड का लेवल बढ़ा सकता है, जिससे आपको पाचन समस्याएं हो सकती हैं। इसकी वजह से आपको मतली की शिकायत हो सकती है। 

2) सिरदर्द

कैफीन की वजह से आपको सिरदर्द भी हो सकता है। अगर आपको अक्सर सिरदर्द की समस्या रहती है, तो आपको इससे चक्कर भी आ सकता है। माइग्रेन से पीड़ित लोग इस ड्रिंक को पी सकते हैं लेकिन अगर आप किसी पुराने सिरदर्द से पीड़ित हैं, तो आपको सोच-समझकर ही इसका सेवन करना चाहिए।  

3) नींद से जुड़ी समस्याएं

आपको सोने से पहले ग्रीन का सेवन नहीं करना चाहिए। यह नर्वस सिस्टम को उत्तेजित कर सकती है जिससे आपकी नींद उड़ सकती है और आपको अनिद्रा की समस्या हो सकती है। इसमें मौजूद कैफीन ब्रेन में नींद वाले केमिकल्स को ब्लॉक कर सकता है। 

4) आयरन की कमी

एक अध्ययन के अनुसार, ग्रीन टी पीने से आपको एनीमिया की समस्या हो सकती है। इसके अलावा यह आपके द्वारा खाए जाने वाली चीजों से आयरन का अवशोषण भी कम कर सकती है। इसमें टैनिन और पॉलीफेनोल तत्व होते हैं, जो आयरन के अवशोषण को ब्लॉक कर सकते हैं।  

5) डायरिया

कैफीन का लैक्सेटिव जैसा प्रभाव पड़ता है। यानी इसका अधिक सेवन करने से आपके स्टूल लूज हो सकते हैं। अगर आपने हाल में इसका सेवन शुरू किया है, तो आपको दस्त की शिकायत भी हो सकती है। इसलिए इसका सीमित मात्रा में ही सेवन करना चाहिए और खाली पेट नहीं पीना चाहिए। 

Web Title: side effects of drinking green tea

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे