हर खूबसूरत लड़की को देखकर सेक्स संबंध बनाने की चाहत होती है, क्या यह कोई बीमारी है?
By उस्मान | Published: December 18, 2018 06:08 PM2018-12-18T18:08:30+5:302018-12-18T18:08:30+5:30
किसी भी खूबसूरत लड़की को देखकर सेक्स संबंध बनाने की चाहत को सेक्सुअल डिजायर डिसऑर्डर कहते हैं। इसे आम भाषा में सेक्स की लत भी कहते हैं। हर व्यक्ति की सेक्स में इच्छा कम ज्यादा होती है। हालांकि सेक्स की लत कोई बीमारी नहीं है और वर्तमान में सेक्स की ज्यादा चाहत रखने वालों का भी कोई इलाज नहीं है।
हर लड़की का अपना चार्म होता है। लड़कियों के पास लड़कों को आकर्षित करने के अपने तरीके हैं। कभी-कभी, बिना किसी इरादे के उनका चार्म अपना काम करता रहता है। यही वजह है कि लड़के किसी भी लड़के को एक नजर में ही पसंद कर लेते हैं। इतना ही नहीं पसंद आने वाली लड़की को वो देर तक देखना भी पसंद करते हैं।
किसी लड़की को एक नजर देख पसंद करना और थोड़ी देर बाद भूल जाना एक सामान्य प्रक्रिया है। लेकिन कुछ पुरुष ऐसे भी होते हैं जो जिनके मन में हर पसंद आने वाली लड़की से सेक्स संबंध बनाने की चाहत होती है और वो लंबे समय तक उन्हें याद रखते हैं। सवाल यह है कि क्या हर खूबसूरत लड़की को देखकर उससे सेक्स संबंध बनाने का ख्याल आना कोई बीमारी है?
दिल्ली के मशहूर सेक्सोलॉजिस्ट डॉक्टर विनोद रैना के अनुसार, किसी भी खूबसूरत लड़की को देखकर सेक्स संबंध बनाने की चाहत को सेक्सुअल डिजायर डिसऑर्डर कहते हैं। इसे आम भाषा में सेक्स की लत भी कहते हैं। हर व्यक्ति की सेक्स में इच्छा कम ज्यादा होती है। हालांकि सेक्स की लत कोई बीमारी नहीं है और वर्तमान में सेक्स की ज्यादा चाहत रखने वालों का भी कोई इलाज नहीं है।
सवाल यह है कि सेक्स की ज्यादा चाहत रखने वालों के लिए 'कितना सेक्स' काफी होता है? कुछ लोग ऐसे होते हैं जब वो नशे में होते हैं, तो उनकी सेक्स इच्छा बढ़ जाती है जबकि कुछ लोगों की सामान्य स्थिति में भी सेक्स इच्छा उतनी ही होती है।
इसका दूसरा कारण यह भी है कि अगर कोई व्यक्ति खतरनाक यौन व्यवहार में संलग्न है या यौन विचारों से घिरा हुआ होता है, तो उसे सेक्स की लत लग सकती है। इसका बुरा असर यह होता है कि वो अपनी सेक्स इच्छा को पूरा करने के लिए सभी कोशिश करता है जिससे वो इसका आदि हो सकता है।
इसके अलावा मेंटल हेल्थ भी इसका बड़ा कारण है। एक्सपर्ट मानते हैं कि सेक्सुअल बिहेवियर एक बाइपोलर डिसऑर्डर है जोकि एक मानसिक स्थिति है। बाइपोलर डिसऑर्डर से पीड़ित व्यक्ति सेक्स जैसी यौन गतिविधियों में संलग्न हो सकते हैं।
हाइपर सेक्सुअलिटी या कंपल्सिव सेक्सुअल बिहेवियर की समस्या स्त्री और पुरुष दोनों में पायी जाती है लेकिन आमतौर पर यह बीमारी पुरुषों को अधिक होती है। यह बीमारी किसी को भी प्रभावित कर सकती है और वह तीव्र सेक्स की इच्छा जाहिर कर सकता है।
डॉक्टर मानते हैं कि सेक्स की तीव्र इच्छा को हाइपरसेक्सुएल्टी भी कहते हैं। इसमें व्यक्ति के शरीर में तीव्र यौन उत्तेजना होती है जिसके कारण वह अपने आप को नियंत्रित नहीं कर पाता है। वे खूब हस्तमैथुन करता है और संतुष्टि प्राप्त करता है या किसी भी महिला के सामने सेक्स करने की इच्छा जाहिर कर देता है।
इस समस्या के कई कारण हो सकते हैं। दिमाग के न्यूरोट्रांसमीटर में सेरोटोनिन और डोपामिन एवं नोरेपिनेफ्रिन रसायन के अधिक बनने से मस्तिष्क के मार्गों में परिवर्तन कर देते हैं जिसके कारण व्यक्ति को कंपल्सिव सेक्सुअल बिहेवियर की समस्या हो जाती है।