रिसर्च : बुजुर्गों से भी कम यौन संबंध बनाते हैं जवान लड़के-लड़कियां, वजह कर देगी हैरान

By उस्मान | Published: September 14, 2019 03:45 PM2019-09-14T15:45:19+5:302019-09-14T16:06:05+5:30

Healthy Sex Tips : एक अध्ययन के अनुसार, वयस्क साल में औसतन 54 बार (हफ्ते में एक बार) जबकि 40-49 आयु वर्ग के लोग साल में 69 बार यौन संबंध बनाते हैं।

Sex Tips in Hindi: how much sex is too much sex, how much sex is normal for strong relationship, healthy, pregnancy, conceive, to get pregnant in Hindi | रिसर्च : बुजुर्गों से भी कम यौन संबंध बनाते हैं जवान लड़के-लड़कियां, वजह कर देगी हैरान

रिसर्च : बुजुर्गों से भी कम यौन संबंध बनाते हैं जवान लड़के-लड़कियां, वजह कर देगी हैरान

सेक्स सिर्फ शारीरिक संबंध ही नहीं बल्कि मानसिक संबंध भी होता है। सेक्स के दौरान आप मानसिक रूप से भी एक दूसरे से जुड़ाव महसूस करते हैं। सेक्स एक शारीरिक क्रिया है जो जीवन में प्रजनन के अलावा भी बहुत महत्व रखती है। सेक्स का मकसद केवल बच्चे पैदा करना ही नहीं है, यह मनोरंजन, रिश्ते को बनाए रखने और संतुष्टि पाने के लिए भी किया जाता है। 

सेक्स से जुड़े कुछ सवाल हैं जिनका जवाब सभी को पता होना चाहिए। इनमें मुख्यतः सेक्स कितनी बार करना फायदेमंद होता है, किस उम्र में कितना सेक्स जरूरी है और रिश्ते को बनाये रखने के लिए कितना सेक्स जरूरी है? हाल ही में इन सवालों के जवाब एक अध्ययन में सामने आए हैं। 

हफ्ते में एक बार यौन संबंध बनाते हैं व्यस्क
आर्काइव्स ऑफ सेक्शुअल बिहेवियर में प्रकाशित 2017 के एक अध्ययन के अनुसार, वयस्क साल में औसतन 54 बार (हफ्ते में एक बार) यौन संबंध बनाते हैं।

हफ्ते में दो बार संबंध बनाते हैं 30 साल से कम के लोग
इंडियाना में किन्से इंस्टीट्यूट में किए गए शोध के अनुसार 30 से कम उम्र के लोग औसतन साल में 112 बार (सप्ताह में दो बार) सेक्स करते हैं।

हफ्ते में दो बार संबंध बनाते हैं 30-40 साल के लोग
यह आंकड़ा 30-39 वर्ष के लोगों में कम हो जाता है, जो साल में केवल 86 बार सेक्स करते हैं जबकि 40-49 आयु वर्ग के लोग साल में 69 बार ही सेक्स करते हैं। 
 
हफ्ते में दो या तीन बार सेक्स सेहत पर नहीं पड़ता असर
सोशल साइकोलॉजिकल एंड पर्सनालिटी साइंस में लिखने वाले शोधकर्ताओं ने पाया कि जो जोड़े सप्ताह में कम से कम एक बार सेक्स करते हैं, वे अपने रिश्ते से ज्यादा खुश रहते हैं। इसी अध्ययन में यह भी पाया गया है कि सप्ताह में एक या अधिक बार सेक्स करने से आपकी सेहत पर कोई असर नहीं पड़ता है। 

शादी के बाद संबंध बनाने को लेकर लोगों की अलग-अलग राय है। कई लोगों का मानना है कि आप शादी के बाद संबंध बनेंगे उतना ही आपका रिश्ता मजबूत होगा। बहुत ही कम संबंध बनाते हैं लेकिन सेक्स के चरम तक पहुंच पाते हैं। इसमें कुछ लोग ऐसे भी थे, जिनका मानना था कि शादी के एक साल बाद भी उनके संबंध बनाने की क्षमता कम हो गई और मैं संबंध अब पहले से कम बनाते हैं।

हालांकि सेक्स पार्टनर के संबंध और उनकी मानसिकता पर डिपेंड करता है कि वह कितनी बार संबंध बनाना चाहते हैं लेकिन इंसान को 1 सप्ताह में 3 बार तो संबंध बना ही लेनी चाहिए। 

English summary :
Sex is not just a physical relationship but also a mental relationship. During sex you also feel mentally connected. Sex is a physical activity that has great importance in life besides reproduction.


Web Title: Sex Tips in Hindi: how much sex is too much sex, how much sex is normal for strong relationship, healthy, pregnancy, conceive, to get pregnant in Hindi

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे